Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

ब्रेकिंग: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर हुई कुर्की, पढ़िए क्या क्या समान मिला..

ब्रेकिंग: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर हुई कुर्की, पढ़िए क्या क्या समान मिला..
0
SHARES
612
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रेकिंग: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर हुई कुर्की, पढ़िए क्या क्या समान मिला..

 

Related posts

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

May 9, 2026
टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास: वंशिका ने 97% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास: वंशिका ने 97% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

April 25, 2026

हल्द्वानी: वनभूलपुरा हिंसा का वांटेड अब्दुल मलिक और उसका परिवार राजा-महाराजाओं की जिंदगी जी रहा था। पुलिस जब उसके घर कुर्की के लिए पहुंची तो दंग रह गई। महल की शक्ल में मकान और उसके अंदर महंगे सामान मिले हैं।

हल्द्वानी हिंसा में दंगाइयों के खिलाफ पुलिस का ऐक्शन जारी है। 8 फरवरी को हल्द्वानी के वनभूलपुरा में आगजनी, पत्थरबाजी और पेट्रोल बमों के इस्तेमाल करने के बाद दंगाई फरार हो गए थे।पुलिस छानबीन में हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक व उसक बेटा अब्दुल मोईद फरार चल रहा है।

शनिवार को हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड वांडेट अब्दुल मलिक के घर हुई कुर्की की कार्रवाई के दौरान उसके मकान में एंटीक और विदेशी सामान की भरमार मिली।एक मकान में दर्जनभर से ज्यादा कमरों में थोक के भाव महंगा और कीमती सामान भरा था। जिम की मशीनों से लेकर महंगी घड़ियां और महाराजा तलवार तक टीम को घर मे मिलीं। राजा महाराजाओं की तरह शौक रखने वाले अब्दुल मलिक के घर से पुलिस ने तलवार से लेकर सुई तक पूरा सामान जब्त कर लिया है।

वनभूलपुरा हिंसा का वांटेड अब्दुल मलिक और उसका परिवार राजा-महाराजाओं की जिंदगी जी रहा था। पुलिस जब उसके घर कुर्की के लिए पहुंची तो दंग रह गई। महल की शक्ल में मकान और उसके अंदर रखा एंटीक और विदेशी सामान किसी राजमहल से कम नहीं था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मलिक के एक मकान में 12 से ज्यादा कमरे हैं। कोई कमरा विदेशी और महंगी घड़ियों से भरा था तो दूसरा कमरा विदेशी इत्र खुशबू से महक रहा था। घरों की दीवारों पर एंटीक आइटम और विदेशी साज-सज्जा का सामान लगा था।जानकारी के मुताबिक हर कमरे में हजारों की कीमत के सोफा सेट पड़े हुए थे। घर के मुख्य हिस्से में लाखों की कीमत का महाराजा डायनिंग सेट, महाराजा तलवार भी रखी थी।

एक कमरे में जिम ट्रेड मिल और एक्सरसाइज जिम साइकिल भी मिली। शान-ओ-शौकत के लिहाज से मलिक के घर में मिले सामान को देखकर पुलिस टीम भी दंग रह गई। वहीं पुलिस ने घर के बाथरूम में लगे गीजर आदि को भी जब्त किया।

अलग-अलग देशों की मुद्राएं भी मिलीं पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक मलिक के घर में जब टीम ने छानबीन शुरू की तो वहां रखी अलमारियों में भरतीय मुद्रा के साथ-साथ विदेशी मुद्राओं के नोट भी मिले।जानकारी के मुताबिक इनमें बांग्लादेशी मुद्रा, नेपाली मुद्रा, सउदी अरब की मुद्रा व अन्य देशों की मुद्रा भी शामिल है। हालांकि उनकी संख्या कितनी है इसके बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है। फिलहाल इन सभी को जब्त कर लिगा गया है।

यह सामान शनिवार को हुआ जब्त

सोफा सेट, महाराजा डायनिंग सेट, फ्रिज, अलमारी, विदेशी महंगे ब्रांड की घड़ियां, अरब देशों के इत्र, एसी, कंप्यूटर, प्रिंटर, गीजर, ऑइल हीटर, टीवी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम, तलवार, ज्वैलरी, पंखे, बेड, गद्दे, पर्दे, दरवाजे, खिड़कियां, स्कूटी आदि।

सामान और नकदी का लगाती रही हिसाब दोपहर करीब तीन बजे से टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। तीन से चार घंटे में कार्रवाई पूरी होने के अनुमान के साथ गई टीम को शायद यह अंदाजा नहीं था कि जहां कार्रवाई करने पहुंचे हैं, वहां इतना समय लगेगा।

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ संपत्ति कुर्क का आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के साथ पहुंची टीम दोपहर से लेकर आधी रात तक मलिक के घर में संपत्ति का आकलन करती रही।वनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ निवासी अब्दुल मलिक को हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। फिलहाल वह और इस मामले का अन्य आरोपी मलिक का बेटा अब्दुल मोईद फरार हैं।

कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को भारी फोर्स के साथ एक टीम अब्दुल मालिक के लाइन नंबर आठ स्थित आवास पर पहुंची।दोपहर करीब तीन बजे से टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। तीन से चार घंटे में कार्रवाई पूरी होने के अनुमान के साथ गई टीम को शायद यह अंदाजा नहीं था कि जहां कार्रवाई करने पहुंचे हैं, वहां उन्हें जांच करते-करते आधी रात हो जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, देर रात 11.30 बजे तक टीम अब्दुल मलिक के घर पर बड़ी संख्या में मिले कीमती सामान, महंगे घरेलू सामान सहित अन्य चीजों की सूची और इनकी कीमत का आकलन करती रही।

पुलिस कार्रवाई की जानकारी साझा करने से बचती रही।सूत्रों के मुताबिक, देर रात 11.30 बजे तक टीम अब्दुल मलिक के घर पर बड़ी संख्या में मिले कीमती सामान, महंगे घरेलू सामान सहित अन्य चीजों की सूची और इनकी कीमत का आकलन करती रही। पुलिस कार्रवाई की जानकारी साझा करने से बचती रही।जानकारी के मुताबिक, मलिक के घर से नकदी भी बरामद हुई है, अभी आधिकारिक पुष्टि प्रशासन अथवा पुलिस ने नहीं की है। पुलिस शनिवार को भी जांच करेगी। मलिक के घर की कुर्की के दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था।

इस तरह का सामान हुआ कुर्क

इस दौरान घर में घुसते ही पुलिस ने फर्श पर पड़े डोरमेट और कालीन से लेकर सीलिंग फैन, रसोई में रखे कप-प्लेट, बर्तन, कांच, एल्यूमिनियम, प्लास्टिक आदि कीमती सामान कब्जे में लिया। इसके बाद दीवारों पर टंगे कीमती शोपीस, घड़ियां आदि जब्त कीं। फिर पुलिस की नजर घर में रखे कीमती फर्नीचर पर पड़ी।

मलिक के घर में रखा बेड, सोफा, कुर्सी, लकड़ी का अन्य महंगा सामान, बेड के गद्दे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए। वहीं लगे हुए पर्दे और अन्य साज-सज्जा का सामान भी उतार लिया गया। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भी कब्जे में ले लिया।मलिक के घर कोर्ट के आदेश पर की गई कुर्की की कार्रवाई शुक्रवार को दोपहर से शुरू होकर देर रात तक जारी रही। कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है जो शनिवार को भी होगी। सामान की कीमत का आकलन जारी है। पीएन मीणा, एसएसपी

Previous Post

बड़ी खबर: यहां लकड़ी बिनने गई महिला को उठा ले गया बाघ, तलाश में जुटा वन विभाग..

Next Post

Weather alert: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी..

Next Post
Weather alert: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी..

Weather alert: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: उत्तराखंड परिवहन निगम में तबादले! पढ़े पूरी ख़बर..

बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी। एक और लिस्ट आई ..

3 years ago
कॉलेज की छत्त पर चढ़ी छात्रा, घंटो चला हंगामा 

कॉलेज की छत्त पर चढ़ी छात्रा, घंटो चला हंगामा 

4 years ago
JOB UPDATE: भारतीय वायु सेना में तकनीकी-गैर तकनीकी दोनो पदों पर भर्ती। जल्द करें अप्लाई..

JOB UPDATE: भारतीय वायु सेना में तकनीकी-गैर तकनीकी दोनो पदों पर भर्ती। जल्द करें अप्लाई..

3 years ago
हरिद्वार के सैनी आश्रम में बवाल: सम्मेलन के दौरान मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हरिद्वार के सैनी आश्रम में बवाल: सम्मेलन के दौरान मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.