Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी कार्यवाही: E.D ने फोनिक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की 5.52 करोड़ की संपति अटैच..

बड़ी कार्यवाही: E.D ने फोनिक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की 5.52 करोड़ की संपति अटैच..
0
SHARES
62
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी कार्यवाही: E.D ने फोनिक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की 5.52 करोड़ की संपति अटैच..

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

देहरादून। छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने एक और शिक्षण संस्थान की संपत्ति अटैच की है। हरिद्वार में रुड़की के फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की 5.52 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच हुई है। इससे पहले ईडी टेकवर्ड ग्रुप की संपत्ति भी अटैच कर चुकी है। इस मामले में अब तक कुल 7.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।

यह है मामला

बता दें कि 2012 से 2015 तक निजी शिक्षण संस्थानों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छात्रवृत्ति की रकम की बंदरबांट की थी। शुरुआत में यह घोटाला 200 करोड़ रुपये से अधिक का बताया गया। इस पर एसआईटी ने जांच की तो 100 से भी अधिक मुकदमे शिक्षण संस्थानों के मालिकान और अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए। इनमें पिछले दिनों एसआईटी चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।

पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू की थी। ईडी ने 50 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों को नोटिस भेजा था। इनमें देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश आदि के शिक्षण संस्थान शामिल थे।

शिक्षण संस्थान पर आरोप है कि धोखाधड़ी से एससी-एसटी के छात्रों के नाम पर जारी छात्रवृत्ति की रकम को अपने खातों में जमा कराया। इसके बाद जमीनें और बिल्डिंग बना लीं। ईडी ने पिछले साल शिक्षण संस्थान को नोटिस जारी किया था। पहले संचालक से पूछताछ की गई और फिर खातों आदि की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

ईडी ने शुक्रवार को फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की संपत्ति अटैच की। यह ग्रुप बिमल प्रसाद जैन एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से संचालित किया जाता है। ईडी ने जांच में पाया कि छात्रवृत्ति की काफी रकम ट्रस्ट और अन्य खातों में जमा की गई। इसे कैश के रूप में निकालकर कई संपत्तियां खड़ी की गईं।

ग्रुप की अटैच की गई संपत्तियां हरिद्वार जिले में ही हैं। इससे पहले वली ग्राम उद्योग विकास संस्थान रुड़की की भी 1.45 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। यह संस्थान टेकवर्ड वली ग्राम उद्योग विकास संस्थान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस चलाता है।

Previous Post

दुखद: चारधाम यात्रा के पहले दिन हुई एक श्रद्धालु की मौत! सेहत देखकर आएं चारधाम..

Next Post

हादसा: यहां सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग! 3 लोग झुलसे..

Next Post
हादसा: यहां सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग! 3 लोग झुलसे..

हादसा: यहां सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग! 3 लोग झुलसे..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड: कोरोना वारियर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

उत्तराखंड: कोरोना वारियर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

6 years ago
बड़ी खबर: हेलिकॉप्टर के माध्यम से अब नही जा पाएंगे  केदारनाथ।जानिए क्यों

बड़ी खबर: हेलिकॉप्टर के माध्यम से अब नही जा पाएंगे केदारनाथ।जानिए क्यों

4 years ago
Weather update: उत्तराखंड में बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत..

Weather update: उत्तराखंड में बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत..

2 years ago
Big breaking: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, निर्माण सील

देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, वीसी बंशीधर तिवारी के आदेश पर ध्वस्त हुई 30 बीघा से ज्यादा अवैध प्लॉटिंग

12 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.