Friday, November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तरप्रदेश

लिटिल एंजेल्स स्कूल में 28 वें वार्षिकोत्सव ‘धरोहर’ दि हिस्टोरिक जर्नी ऑफ़ इंडिया’ हुआ संपन्न

इंग्लिश मीडियम शिक्षा के साथ-साथ, सांस्कृतिक धरोहर को बच्चों तक पहुंचाना हमारा ही परम कर्तव्य : संजीव अग्रवाल

लिटिल एंजेल्स स्कूल में 28 वें वार्षिकोत्सव ‘धरोहर’ दि हिस्टोरिक जर्नी ऑफ़ इंडिया’ हुआ संपन्न
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रवि गुप्ता 

मंडल ब्यूरो चीफ (बरेली)

Related posts

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया  कांड, परिवार सदमे में

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया कांड, परिवार सदमे में

September 25, 2026
खौफनाक :  प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला

खौफनाक : प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला

August 19, 2026

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के प्रतिष्ठित विद्यालय लिटिल एंजेल में धूमधाम से 28वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह धरोहर’ दि हिस्टोरिक जर्नी ऑफ़ इंडिया, शीर्षक नाम से संपन्न हुआ।

शहर के प्रतिष्ठित स्कूल लिटिल एंजेल्स स्कूल में 28 वें वार्षिकोत्सव *’धरोहर’ दि हिस्टोरिक जर्नी ऑफ़ इंडिया* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि विक्रम दहिया एडिशनल एसपी पीलीभीत को मार्च पास्ट द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया,उनके स्वागत के लिए विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर संजीव अग्रवाल , प्रधानाचार्य एनसी पाठक, कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस मीना मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के काउंसिल सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया, मुख्य अतिथि एवं प्रबंध समिति द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम शुरू किया गया। विद्यालय प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने संबोधन करते हुए बताया कि हम अपने विद्यालय में इंग्लिश मीडियम पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को प्राचीन धरोहर के बारे में एवं संस्कृति के बारे में भी समय-समय पर कार्यक्रमों के माध्यम से सीखाते हैं कि हमें किस प्रकार संस्कारों एवं संस्कृति की पहचान बनाए रखना है।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में *’धरोहर’ द हिस्टोरिक जर्नी ऑफ़ इंडिया* कार्यक्रम में सृष्टि की उत्पत्ति से लेकर पृथ्वी का निर्माण, भारत भूमि के जन्म से लेकर आधुनिक युग तक का सफर दर्शाया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वागत नृत्य के साथ-साथ भारत माता को नमन करते हुए तुझे नमामि गाने पर नृत्य प्रस्तुति दी गई, इसके पश्चात गुरु की स्तुति विद्यालय के क्वायर ग्रुप द्वारा की गई, कार्यक्रमों के ही क्रम में पौराणिक काल को दर्शाते हुए चारों युगों सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलयुग का वर्णन नृत्य नाटिका द्वारा किया गया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सभ्यताओं का आरंभ दर्शाने के लिए सिंधु सभ्यता, मोहनजोदड़ो आदि को गीत द्वारा प्रस्तुत किया गया विद्यालय के क्वायर ग्रुप द्वारा शिव स्तुति करते हुए वैदिक युग एवं ऐतिहासिक युग का वर्णन करने की श्रृंखला में मौर्य काल, मुगल काल, राजपूत कल, ब्रिटिश औपनिवेशिक काल का वर्णन किया गया। इसी क्रम में मंगल पांडे का ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह आदि की कहानी कार्यक्रम के मध्य भाग तक दिखाई गई। मध्यांतर में विद्यालय प्रधानाचार्य एन सी पाठक द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

इसके पश्चात सीमा अग्रवाल एक्सीलेंस अवॉर्ड इन एजूकेशन एवं सीमा अग्रवाल एक्सीलेंस अवार्ड इन स्पोर्ट्स दिए गए, सीमा अग्रवाल एक्सीलेंस अवार्ड इन एजूकेशन सत्र 2024-25 की कक्षा 12 की छात्रा कोमल बोरा को विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु दिया गया जिसमें मेडल, सर्टिफिकेट एवं नकद राशि दी गई, सीमा अग्रवाल एक्सीलेंस अवॉर्ड इन स्पोर्ट्स विद्यालय एवं जिले के उदीयमान तैराक दक्ष पांडे को वर्ष 2025-26 में सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के लिए दिया गया इनको भी मेडल ,सर्टिफिकेट एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया । इसी क्रम में वर्ष 2024-25 के कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं श्रुति वर्मा, वृष्टि सिंह, मान्या राठौर एवं गौरिक अग्रवाल को प्रबंध समिति द्वारा विद्यालय में द्वितीय,तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने के लिए एक्सीलेंस अवार्ड इन एज्युकेशन प्रदान किए गये ,जिसमें इनको सर्टिफिकेट और नगद राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में 1857 से 1914 तक का स्वाधीनता संग्राम या क्रांति युग को नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया गया, 1915 से 1947 तक भारत की आजादी का काल खंड दिखाया गया, 1947 के बाद से अब तक भारत की उपलब्धियां नृत्य द्वारा दिखाई गईं! मीम एक्ट द्वारा भारत की ज्वलंत समस्याओं को दर्शाते हुए एक संगीत में प्रस्तुति की गई, तत्पश्चात ग्रैंड फिनाले सुजलाम सुफलाम गीत के साथ हुआ जिसमें सारे प्रतिभागियों ने भाग लिया, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति गई! कार्यक्रम के सफल संचालन में वर्षा सक्सेना, सौम्या सक्सेना तरुणा साहनी आदि का योगदान रहा।उद्घोषणाओं का कार्य शालिनी गोयल एवं उनके साथ आराध्या एवं हुजैफा द्वारा किया गया।

Previous Post

एक ही घर से उठी दो अर्थियां, पिता के बाद बेटे की मौत से परिवार में छाया मातम

Next Post

पीलीभीत- सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए बीस लाख कीमत के 160 मोबाइल किए गए वितरित

Next Post
पीलीभीत- सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए बीस लाख कीमत के 160 मोबाइल किए गए वितरित

पीलीभीत- सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए बीस लाख कीमत के 160 मोबाइल किए गए वितरित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

यूरोपियन निवेश बैंक से 1910 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी, उत्तराखंड के चार शहरों में होगा आधारभूत विकास

हरिद्वार ज़मीन घोटाला: धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई,दो IAS समेत 12 अधिकारी निलंबित, विजिलेंस जांच के आदेश

1 year ago
आस्था: अपने गंतव्य को निकली श्री केदारनाथ की डोली

आस्था: अपने गंतव्य को निकली श्री केदारनाथ की डोली

6 years ago
बड़ी खबर:  बहुचर्चित आईएएस जेल में रहते हुए रिटायर

बड़ी खबर: बहुचर्चित आईएएस जेल में रहते हुए रिटायर

4 years ago
रोड़ नही तो वोट नही , जल्द नहीं पहुंची सड़क तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

रोड़ नही तो वोट नही , जल्द नहीं पहुंची सड़क तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका
  • मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा
  • हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण, CM धामी बोले– गौसंरक्षण से मजबूत होगी संस्कृति, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका

उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका

November 12, 2026
मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.