Sunday, August 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े पर किया नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े पर किया नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े पर किया नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित

देहरादून। 35वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर हर वर्ष की भांति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इस वर्ष भी ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘अंधता मिटाते हुए हमारे अभियान से जुड़ें‘ रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मेहता, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय राय, नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ सुशोभन् दास गुप्ता एवं नेत्रदान केन्द्र की प्रभारी प्रो. डॉ तरन्नुम शकील ने संयुक्त रूप से दीप-प्रज्जवलन कर किया।

Related posts

HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

देहरादून में एक ही दिन में तीन लोग झूले फंदे से

August 5, 2026
HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

August 4, 2026

नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष डॉ सुशोभन् दास गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में संचालित नेत्रदान केन्द्र की सफलता के प्रेरणा स्त्रोत अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज हैं। श्री महाराज जी के अमूल्य मार्गदर्शन व आशीष से नेत्रदान केन्द्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि, समय-समय पर एसजीआरआर आईएम एण्ड एचएस के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मेहता व श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय राय द्वारा मिलने वाले बहुमूल्य परामर्श को भी नेत्रदान केन्द्र की सफलता का श्रेय दिया।

उन्होंने कहा कि, देश भर में नेत्रदान पखवाडा प्रतिवर्ष समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता व ज्ञानवर्धन करने हेतु मनाया जाता है। उन्होंने नेत्रदान से सम्बन्धित मिथकों व अंधविश्वासों को तोड़ते हुए इसे एक महान कार्य बताया।
अस्पताल के नेत्रदान केन्द्र की प्रभारी प्रो डॉ तरन्नुम शकील ने अपने सम्बोधन में नेत्रदान से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा नेत्रहीन लोगों को नेत्रज्योति प्रदान करने के मानवीय उद्देश्य व संकल्प के साथ सन् 2012 में नेत्रदान केन्द्र (आई डोनेशन सेन्टर) की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि, तभी से नेत्रदान केन्द्र अनेकों नेत्रदान लेकर बड़ी संख्या में नेत्रज्योति प्रदान करके इस खुबसुरत दुनिया को देखने का अवसर प्रदान कर चुका है।

डॉ तरन्नुम शकील ने बताया कि, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ‘कीरैटोप्लास्टी‘ (मृत्यु-उपरान्त आंखों की पुतली निकालने की प्रक्रिया) हेतु विशेषज्ञों व अनुभवी नेत्र सर्जनों, नर्सिंग स्टाफ, टेक्निशियनों की टीम उपलब्ध है। इसके अलावा अत्याधुनिक आपरेशन थियेटर में नेत्र प्रत्यारोपण की सुविधा व 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा से मृतक के घर जाकर विशेषज्ञों द्वारा आंखों की पुतलियां निकालने की सम्पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं।

डाॅ तरन्नुम शकील ने जानकारी दी कि, कोरोना वायरस महामारी के बावजूद अस्पताल के नेत्रदान केन्द्र ने मृतक दानदाताओं की 16 आँखों की पुतलियां निकाली हैं, व 2 नेत्रप्रत्यारोपण भी किये हैं। उन्होंने जानकारी दी की कोई भी व्यक्ति अपने जीवन के दौरान नेत्रदान केन्द्र आकर शपथ-पत्र भर सकता है। ताकि मृत्यु के बाद उसके नेत्र किसी नेत्रहीन की ज्योति बन सकें। अस्पताल नेत्र बैंक स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि, यदि किसी ने जीते जी नेत्रदान का शपथ-पत्र नहीं भरा है तो उसकी मृत्यु हो जाने पर उसके परिजन नेत्रदान केन्द्र की टीम आँखों की पुतलियां निकालने हेतु बुला सकते हैं। नेत्रदान में लिंग, धर्म, जाति इत्यादि कोई बाधा नहीं है, कोई भी नेत्रदान कर सकता है। इसके लिए जीते जी उसे नेत्रदान का शपथपत्र भरना पड़ेगा एवं उसके मरणोपरांत नेत्रदान सम्भव हो सकेगा।

कार्यक्रम में नेत्रदान करने हेतु उत्साहित करने हेतु ज्ञानवर्धक व जागरूकतापरक चलचित्र भी दिखाये गये।
कार्यक्रम में नेत्रदान कर चुके मृतकों के परिजनों ने भी भाग लिया। जिन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
नेत्र रोग विभाग की डॉ समदिशा को नेत्रदान करने हेतु उत्साह पैदा करने के सर्वश्रेष्ठ नारे ‘‘कितना अच्छा होगा जब हमारे जाने के बाद भी हमारी आंखें इस रंग बिरंगी दुनिया को देख पाएंगी‘‘ का पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ तरन्नुम शकील द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेत्र रोग विभाग कीे स्नातकोत्तर छात्राओं डाॅ हिमानी गुप्ता, डाॅ रूचिका जोशी, डाॅ अंशिका लूथरा, डॉ जूही पंवार एवं अन्य छात्र-छात्राओं का भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ एसडी विजय, डॉ तारिक मसूद, डॉ निधि जैन, डॉ शशि मुंजाल, नर्सिंग अधीक्षिका बिन्सी पी तिवारी नर्सिंग स्टाफ व नेत्र-दान करने वाले मृतकों के परिजन भी उपस्थित थे।

नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति अस्पताल के नेत्रदान केंद्र से कर सकते है संपर्क

● 0135-6672400 (एक्सटेंशन 205, 624)
● मोबाईल नं० 9690790809, 9520329258, 8535073474 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Previous Post

सरकार ने दीपक जोशी के खिलाफ साजिश रच की भूल: पोखरियाल

Next Post

सतपुली: विद्या मन्दिर में उत्कृष्टता सम्मान समारोह का आयोजन। प्रांशुल को किया सम्मानित

Next Post
सतपुली: विद्या मन्दिर में उत्कृष्टता सम्मान समारोह का आयोजन। प्रांशुल को किया सम्मानित

सतपुली: विद्या मन्दिर में उत्कृष्टता सम्मान समारोह का आयोजन। प्रांशुल को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाईकोर्ट : तहसीलदार ने कोर्ट के समक्ष मांगी माफी, आखिर क्यों ?

हाईकोर्ट : तहसीलदार ने कोर्ट के समक्ष मांगी माफी, आखिर क्यों ?

4 years ago
पटेल एकेडमी ने क्षेत्र मे कार्यरत स्टॉफ नर्सो को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पटेल एकेडमी ने क्षेत्र मे कार्यरत स्टॉफ नर्सो को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

5 years ago
बड़ी खबर:- झबरेड़ा में हत्या के मामले में 4 पर मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर:- झबरेड़ा में हत्या के मामले में 4 पर मुकदमा दर्ज

1 year ago
अच्छे माहौल में शिक्षा पाना सभी बच्चों का हक, इस पुनीत कार्य से जुड़े संस्थान एवं संगठनः डीएम

अच्छे माहौल में शिक्षा पाना सभी बच्चों का हक, इस पुनीत कार्य से जुड़े संस्थान एवं संगठनः डीएम

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई
  • दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम
  • उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई

पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई

August 8, 2026
दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

August 8, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.