शिमला IT पार्क में चाकूबाजी! रेस्टोरेंट के बाहर बुजुर्ग ने युवक के पेट में घोंपा चाकू
शिमला के आईटी पार्क क्षेत्र में अनुष्का रेस्टोरेंट के बाहर विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग पर 33 वर्षीय युवक उत्सव के पेट में चाकू मारने का आरोप है। घायल युवक को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, उत्सव अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बाहर निकल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी एक बुजुर्ग से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बुजुर्ग ने जेब से चाकू निकालकर उत्सव के पेट में वार कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।










