Friday, September 11, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

भावना सनवाल हत्या मामले में महिला अभियुक्त की गिरफ्तारी पर नहीं उपनिरीक्षक का जोर

एक्सक्लूसिव: प्रशासन की लापरवाही के चलते मुन्नी की गिरफ्तारी पर टली
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भावना सनवाल हत्या मामले में महिला अभियुक्त की गिरफ्तारी पर नहीं उपनिरीक्षक का जोर

 

Related posts

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

September 2, 2026
त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले

त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले

August 26, 2026

– प्रशासन ने संज्ञान ना लेते हुए नहीं की कोई कार्रवाई
– उपनिरीक्षक द्वारा लॉकडाउन का हवाला देकर झाड़ा पल्ला

रिपोर्ट- ललित मोहन भट्ट
कोटाबाग। नैनीताल जनपद के कोटाबाग ब्लॉक के फतेहपुर गांव में विगत कुछ दिन पूर्व भावना सनवाल नाम की एक युवती की हत्या की गई थी, जिसे समाचार पत्रों द्वारा रविवार 19 अप्रैल 2020 को भ्रामक प्रचार करते हुए छापा गया। जिसमें आपसी रंजिश को मामूली झगड़ा बताया गया था, जबकि सच्चाई का पता मृतका के पिता लक्ष्मी दत्त सनवाल एवं उनकी पत्नी खष्टी देवी ने बात करके चला। पिता ने बताया मेंरी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि भावना सनवाल को जहर पिलाकर उसकी हत्या की गई थी। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस के निरीक्षक राजेंद्र सनवाल, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश आर्या व अनुदेशक गोधन सिंह ने शुक्रवार को मृतका के चाचा शिवदत्त और चचेरे भाई बंशीधर को कोटाबाग से गिरफ्तार कर लिया था, साथ ही शाम को उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट जयश्री राणा की अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर छह मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

गौरतलब है कि, मामले में आरोपी की पत्नी यानी चाची मुन्नी देवी पर भी आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के पट्टी स्यात के फतेहपुर में लक्ष्मी दत्त पुत्र परमानंद ने अपने सगे छोटे भाई व उसके परिवार पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप लगाया कि, बीती 16 अप्रैल को आपसी विवाद में उसके छोटे भाई शिवदत्त, पत्नी मुन्नी और बेटे बंशीधर ने उसकी 22 वर्षीय बेटी भावना को जहर पिला दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे हल्द्वानी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने लक्ष्मी दत्त की तहरीर पर शिवदत्त, उसकी पत्नी मुन्नी देवी व बेटे बंशीधर के खिलाफ धारा – 302, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया था।

राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक ओम प्रकाश आर्या से हमारे संवाददाता ने दूरभाष के माध्यम से इस मामले पर जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि, जिसमें आर्या ने बताया कि, भावना सनवाल हत्या मामले में 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज है। जिसमें 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक महिला अभियुक्त होने के कारण हम उसे गिरफ्तार नहीं कर पाए। पटवारी ने महिला की गिरफ्तारी नहीं होने का कारण लॉकडाउन बताया है। यह भी कहा कि, ये आपसी रंजिश का मामला है। मृतका के पिता लक्ष्मी दत्त सनवाल द्वारा बताया गया और FIR में भी अंकित है कि, मृतका भावना सनवाल की हत्या जहर पिलाकर कराई गई है। उक्त मामले में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश आर्या का कहना है कि, जल्द ही महिला अभियुक्त मुन्नी देवी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

लेकिन जब बीती 18 मई को उपनिरीक्षक आर्या से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि, मृतका भावना सनवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लैब में जांच के लिए गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। जब महिला अभियुक्त की अभी तक गिरफ्तारी न होने का कारण पूछा तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। गौरतलब है कि, इतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है और ना ही महिला अभियुक्त मुन्नी देवी की गिरफ्तारी हो पाई है। इससे यह बात तो साफ हो गई है कि, पहाड़ पट्टी क्षेत्र के अपराधिक मामले को गंभीरता से ना लेकर राजस्व विभाग अनदेखी कर रहा है।

Previous Post

घर भेज दो सरकार मंडराने लगा है रोजी रोटी का संकट: मजदूर

Next Post

बड़ी खबर: आज फिर 9 कोरोना संक्रमितों। कुल संख्या पहुंची 120

Next Post
उत्तराखंड: कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 32, रुड़की से मिला नया मरीज

बड़ी खबर: आज फिर 9 कोरोना संक्रमितों। कुल संख्या पहुंची 120

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्सक्लूसिव: UKSSSC भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह के आखिर कौन है हकीम

बड़ी खबर: UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

4 years ago
5 Best Insider Tricks to Help Wild-Animal

5 Best Insider Tricks to Help Wild-Animal

7 years ago
डोईवाला में हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने किए 4 डम्फर सीज, साथ 1 लाख 80 हजार का जुर्माना 

डोईवाला में हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने किए 4 डम्फर सीज, साथ 1 लाख 80 हजार का जुर्माना 

4 years ago
बिग ब्रेकिंग: ड्यूटी के दौरान दारू पार्टी कर रहे 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड, SSP मीणा ने लिया आड़े हाथों..

बिग ब्रेकिंग: ड्यूटी के दौरान दारू पार्टी कर रहे 3 पुलिस कर्मी सस्पेंड, SSP मीणा ने लिया आड़े हाथों..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट
  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.