देहरादून में दिवाली पार्टी बनी मौत की वजह! दोस्तों के बीच विवाद में 15 साल के अर्श की मौत, परिजनों ने श्रेयस और उसके साथियों पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां दिवाली की रात दोस्तों के बीच हुआ विवाद एक 15 वर्षीय किशोर की मौत का कारण बन गया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सूरी चौक के पास का है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब तीन बजे दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मृतक किशोर की पहचान 15 वर्षीय अर्श के रूप में हुई है।
परिजनों का आरोप है कि श्रेयस नाम का युवक अर्श को अपने साथ दिवाली पार्टी में लेकर गया था। वहां दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। परिवार का आरोप है कि इस दौरान अर्श के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने श्रेयस और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
फिलहाल, इस मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच और घटना की पूरी परिस्थितियों का स्पष्ट होना बाकी है।










