Friday, September 11, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

कोटद्वार: वन विभाग रेंजर पर भड़की स्थानीय पार्षद संग जनता। कार्यशैली पर उठाए सवाल

कोटद्वार: वन विभाग रेंजर पर भड़की स्थानीय पार्षद संग जनता। कार्यशैली पर उठाए सवाल
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वन विभाग रेंजर पर भड़की स्थानीय पार्षद संग जनता। कार्यशैली पर उठाए सवाल

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। लैंसडौन वन विभाग के अंतर्गत कोटद्वार रेंज के रेंजर बृज बिहारी शर्मा की हैवानियत भरी कार्यशैली पर नगर निगम कोटद्वार के पार्षद और स्थानीय जनता बुरी तरह भड़क गई। बीते सोमवार को वन गुर्जरों के साथ वन विभाग द्वारा रेंजर के नेतृत्व में की गई हैवानियत ने कोटद्वार की जनता को हिला कर रख दिया था। जिसके तहत रेंजर द्वारा लालपुर की महिला पार्षद के साथ बदसलूकी और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत भी सामने आई थी। इसी को लेकर नगर निगम के पार्षद लामबंद होकर स्थानीय जनता के साथ आज पनिहारी स्थित रेंज ऑफिस पहुंचे और रेंजर बिहारी शर्मा का घेराव कर उसके खिलाफ खूब नारेबाजी की।

Related posts

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड : देहरादून में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरा वाहन,1 की मौत

उत्तराखंड : देहरादून में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरा वाहन,1 की मौत

August 16, 2026

इतना ही नहीं कुछ भाजपा कार्यकर्ता तो इतने जोश में आ गए कि, भवर मंडल अध्यक्ष जसोला ने तो आवेश में आकर रेंजर को सस्पेंड कराने तक की धमकी दे डाली। सत्ता की हनक में जसोला यह भूल गए कि, उनके कार्य क्षत्र में यह नहीं आता। वन विभाग और रेंजर की शर्मनाक कार्यशैली के चलते वन विभाग की काफी छीछालेदर हुई। इसी से वन महकमा भी काफी शर्मिंदगी महसूस करने लगा। साथ ही इस बात की भनक जब वन विभाग के उच्चाधिकारियों को लगी तो उच्चाधिकारियों ने कोटद्वार रेंजर ब्रिज बिहारी शर्मा को कोटद्वार से हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया, तथा लालढांग के रेंजर को 4 बार में चार्ज लेने के आदेश जारी कर दिए।

वन कर्मियों ने गुज्जरों के घरों में लगाई थी आग

लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत शुक्रो नदी के कम पार्ट नंबर 2 में रहने वाले चार गुज्जर परिवारों के घरों में वन विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना दिए तोड़-फोड़ कर उनके घरों को आग के हवाले कर दिया था। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पार्षद लीला कंडवाल गुर्जर परिवारों को लेकर पहले तो डीएफओ ऑफिस पहुंची, जहां रेंजर द्वारा पार्षद महिला के साथ अभद्रता कर गुर्जरों सहित उन्हें प्रांगण में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उसके बाद पार्षद गुज्जर परिवारों को लेकर वन विभाग के खिलाफ गुर्जरों के उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई।

वहीं मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए गुर्जर परिवारों ने बताया कि, वन कर्मियों ने बिना सूचना दिए उनके घरों को आग के हवाले कर दिया जिस कारण वह बेघर हो गए। लॉकडाउन के रहते अब ऐसे में वह छोटे-छोटे बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों को लेकर कहां जाये। इसके लिए उन्होंने वन विभाग से गुहार भी लगाई थी परंतु वन कर्मियों ने उनकी एक नहीं सुनी। उनके घरों में सरकार द्वारा दिया गया राशन तथा आर्थिक मदद के रूप में मिले रुपए भी थे, जो जलकर राख हो गए। साथ ही बच्चों व बुजुर्गों सहित सभी के कपड़े भी जलकर राख हो गए।

वहीं लालपुर की पार्षद लीला कंडवाल ने बताया कि, रेंजर द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का व्यवहार कर गुर्जरों सहित उन्हें प्रांगण में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके बाद पार्षद गुज्जर परिवारों को लेकर थाने पहुंची और वन विभाग के खिलाफ गुर्जरों के उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने गई।

इस पूरे प्रकरण में डीएफओ अखलेश तिवारी का कहना है कि, पहले तो मामले की जांच की जायेगी उसके बाद ही कोई कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यदि इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नही जायेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

Exclusive: कोरोना काल में खनन माफियाओं का अवैध खनन पर राज

Next Post

वीडियो: गांव की किशोरियों ने किया प्रवासियों का फूल बरसाकर स्वागत

Next Post

वीडियो: गांव की किशोरियों ने किया प्रवासियों का फूल बरसाकर स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद:  उत्तराखंड में यहां अस्पताल परिसर में शव मिलने से फैली सनसनी, परिवार में छाया मातम।

दुखद: उत्तराखंड में यहां अस्पताल परिसर में शव मिलने से फैली सनसनी, परिवार में छाया मातम।

3 years ago
बड़ी खबर: न्यूजक्लिक के संपादक पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने माना अवैध, रिहा करने के आदेश..

बड़ी खबर: न्यूजक्लिक के संपादक पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने माना अवैध, रिहा करने के आदेश..

2 years ago
दुखद: उधम सिंह नगर में युवक ने किया लाइव वीडियो में सुसाइड 

दुखद: उधम सिंह नगर में युवक ने किया लाइव वीडियो में सुसाइड 

5 years ago
परिवहन विभाग का आतंक , मोटर मालिक दहसत में

परिवहन विभाग का आतंक , मोटर मालिक दहसत में

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट
  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.