उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे बदरीनाथ धाम, भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आज विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्यपाल ने भगवान बदरी विशाल से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
आपको बता दें कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने 19 अक्टूबर को लोकभवन में उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ लेने के बाद बदरीनाथ धाम का यह उनका पहला दर्शन कार्यक्रम है।
बदरीनाथ धाम पहुंचकर राज्यपाल ने भगवान बदरी विशाल के समक्ष शीश नवाया और प्रदेश की उन्नति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।











