Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

धारचूला में दर्दनाक हादसा! बाइक से गिरकर सेना के वाहन की चपेट में आया मासूम ईश्वर

धारचूला में दर्दनाक हादसा! बाइक से गिरकर सेना के वाहन की चपेट में आया मासूम ईश्वर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धारचूला में दर्दनाक हादसा! बाइक से गिरकर सेना के वाहन की चपेट में आया मासूम ईश्वर, मौके पर मौत; 5 साल से अधूरे सड़क चौड़ीकरण कार्य पर उठे सवाल!

Related posts

औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! कृत्रिम बर्फ से सजेंगी पहाड़ों की ढलानें

औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! कृत्रिम बर्फ से सजेंगी पहाड़ों की ढलानें

November 11, 2026
हार्ट अटैक से जूझ रही पौड़ी की महिला को हेली एम्बुलेंस से ऋषिकेश पहुंचाया!

हार्ट अटैक से जूझ रही पौड़ी की महिला को हेली एम्बुलेंस से ऋषिकेश पहुंचाया!

November 11, 2026

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां फुलतड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की जान चली गई। बच्चा अपने ताऊ के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी अचानक वह बाइक से नीचे गिर गया और सेना के वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ईश्वर अपने ताऊ कविंद्र सिंह के साथ धारचूला से बाल कटवाकर कालिका की ओर जा रहा था। इसी दौरान फुलतड़ी के पास अचानक वह बाइक से छिटककर सड़क पर गिर गया। तभी वहां से गुजर रहे सेना के वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।

हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। थाना प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक अंबि राम आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में तहरीर मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। फुलतड़ी के आसपास भी पहले कई लोग चोटिल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि बीआरओ की ओर से विन्यागांव बलुवाकोट से तवाघाट तक करीब 35 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कार्य पिछले पांच वर्षों से चल रहा है। लंबे समय से जारी इस काम के चलते फुलतड़ी और ग्वालगांव समेत कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब बनी हुई है।

अब सवाल यह है कि आखिर सड़क चौड़ीकरण का काम कब पूरा होगा? कब तक लोग इन खस्ताहाल सड़कों पर जोखिम उठाकर सफर करते रहेंगे?

एक मासूम की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और निर्माण कार्यों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous Post

औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! कृत्रिम बर्फ से सजेंगी पहाड़ों की ढलानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिन: इस विभाग में हुए बंपर तबादले।देखे लिस्ट

बिग ब्रेकिन: इस विभाग में हुए बंपर तबादले।देखे लिस्ट

4 years ago
“आप”  ने कैंट विधानसभा में प्रदर्शन कर उठाए 21 सवाल

“आप”  ने कैंट विधानसभा में प्रदर्शन कर उठाए 21 सवाल

5 years ago
कोटद्वार कोर्ट का फैसला: पुलकित आर्य और सहयोगियों को उम्रकैद

कोटद्वार कोर्ट का फैसला: पुलकित आर्य और सहयोगियों को उम्रकैद

1 year ago
लोकसभा चुनाव से पहले  सीएम धामी ने दी भाजपा नेताओं को बड़ी सौगात।

लोकसभा चुनाव से पहले सीएम धामी ने दी भाजपा नेताओं को बड़ी सौगात।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • धारचूला में दर्दनाक हादसा! बाइक से गिरकर सेना के वाहन की चपेट में आया मासूम ईश्वर
  • औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! कृत्रिम बर्फ से सजेंगी पहाड़ों की ढलानें
  • हार्ट अटैक से जूझ रही पौड़ी की महिला को हेली एम्बुलेंस से ऋषिकेश पहुंचाया!

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

धारचूला में दर्दनाक हादसा! बाइक से गिरकर सेना के वाहन की चपेट में आया मासूम ईश्वर

धारचूला में दर्दनाक हादसा! बाइक से गिरकर सेना के वाहन की चपेट में आया मासूम ईश्वर

November 11, 2026
औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! कृत्रिम बर्फ से सजेंगी पहाड़ों की ढलानें

औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! कृत्रिम बर्फ से सजेंगी पहाड़ों की ढलानें

November 11, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.