Saturday, November 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

बेटी की शादी से पहले सड़क सुधारने खुद बेलचा लेकर उतरा पिता, 30 नवंबर को आनी है बरात; सिस्टम की खुली पोल

बेटी की शादी से पहले सड़क सुधारने खुद बेलचा लेकर उतरा पिता, 30 नवंबर को आनी है बरात; सिस्टम की खुली पोल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बेटी की शादी से पहले सड़क सुधारने खुद बेलचा लेकर उतरा पिता, 30 नवंबर को आनी है बरात; सिस्टम की खुली पोल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देखिए एक पिता की ऐसी मजबूरी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। घर में बेटी की शादी है, 30 नवंबर को बरात आने वाली है, लेकिन पिता को शादी की तैयारियों से ज्यादा चिंता इस बात की सता रही है कि आखिर बरात गांव तक पहुंचेगी कैसे?

Related posts

8 साल बाद घर लौटे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल! बेटी की मुहिम लाई रंग, 2.51 करोड़ जुटाकर सऊदी से हुई वापसी

दारमा वैली में शुरू होगी 203 मेगावाट की सेला-उर्थिंग परियोजना, दिसंबर से डीपीआर तैयार करने का काम शुरू

November 28, 2026
हरबर्टपुर में आधी रात कार मैकेनिक की दुकान में लगी भीषण आग!

हरबर्टपुर में आधी रात कार मैकेनिक की दुकान में लगी भीषण आग!

November 28, 2026

जी हां, मूनाकोट ब्लॉक के गुरुमतोली गांव के रहने वाले गोविंद जोशी की बेटी की शादी होने जा रही है। घर में शादी की रस्में चल रही हैं, लेकिन गांव तक पहुंचने वाली सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहनों से आवाजाही करना भी जोखिम भरा है। ऐसे में गोविंद जोशी ने प्रशासन और विभागों का इंतजार करने के बजाय खुद ही बेलचा उठा लिया और सड़क के गड्ढे भरने निकल पड़े।

दरअसल, क्वीतड़-जमतड़ी सड़क करीब 12 साल पहले बनाई गई थी। लोक निर्माण विभाग ने 10 किलोमीटर सड़क की कटिंग कर गांव तक रास्ता तो पहुंचा दिया, लेकिन आज तक डामरीकरण नहीं हुआ। आपदा में सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस सड़क से गुरुमतोली समेत आसपास के पांच अन्य गांवों की करीब पांच हजार आबादी जुड़ी हुई है।

हैरानी की बात तो यह है कि ग्रामीण कई बार सड़क सुधारने की मांग कर चुके हैं। यहां तक कि सड़क की बदहाली से नाराज लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार तक किया था, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

इधर, गोविंद जोशी के घर में शुक्रवार को गणेश पूजा का कार्यक्रम था। पूजा के बाद उन्होंने परिवार के लोगों को घर की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी और खुद ग्रामीणों के साथ सड़क सुधारने में जुट गए। कहीं मिट्टी से गड्ढे भरे गए तो कहीं रास्ते से पत्थर हटाए गए, ताकि 30 नवंबर को आने वाले बरातियों को परेशानी न हो और उनके वाहन रास्ते में न फंसें।

ग्रामीणों का कहना है कि एक पिता को अपनी बेटी की शादी के दिन भी सड़क सुधारने के लिए मजदूर बनना पड़े, तो यह व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम करवाया जाएगा।

अब सवाल यही है कि जब 12 साल में सड़क की हालत नहीं सुधर पाई, तो क्या बेटी की शादी से पहले भी इस पिता को खुद ही रास्ता ठीक करना पड़ेगा?

Previous Post

दारमा वैली में शुरू होगी 203 मेगावाट की सेला-उर्थिंग परियोजना, दिसंबर से डीपीआर तैयार करने का काम शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Big breaking: हरिद्वार नगर निगम से लैपटॉप-पीसी ‘गायब’, फर्नीचर भी लापता

Big breaking: हरिद्वार नगर निगम से लैपटॉप-पीसी ‘गायब’, फर्नीचर भी लापता

1 year ago
उक्रांद के साथ लोगों ने किया तटबंध के लिए श्रमदान 

उक्रांद के साथ लोगों ने किया तटबंध के लिए श्रमदान 

5 years ago
बाल बाल बचे: यहां 100 की स्पीड से चल रही बस में ड्राइवर हो गया बेहोश। ऐसे बची सबकी जान..

बाल बाल बचे: यहां 100 की स्पीड से चल रही बस में ड्राइवर हो गया बेहोश। ऐसे बची सबकी जान..

3 years ago
बड़ी खबर: लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

बड़ी खबर: लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बेटी की शादी से पहले सड़क सुधारने खुद बेलचा लेकर उतरा पिता, 30 नवंबर को आनी है बरात; सिस्टम की खुली पोल
  • दारमा वैली में शुरू होगी 203 मेगावाट की सेला-उर्थिंग परियोजना, दिसंबर से डीपीआर तैयार करने का काम शुरू
  • हरबर्टपुर में आधी रात कार मैकेनिक की दुकान में लगी भीषण आग!

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बेटी की शादी से पहले सड़क सुधारने खुद बेलचा लेकर उतरा पिता, 30 नवंबर को आनी है बरात; सिस्टम की खुली पोल

बेटी की शादी से पहले सड़क सुधारने खुद बेलचा लेकर उतरा पिता, 30 नवंबर को आनी है बरात; सिस्टम की खुली पोल

November 28, 2026
8 साल बाद घर लौटे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल! बेटी की मुहिम लाई रंग, 2.51 करोड़ जुटाकर सऊदी से हुई वापसी

दारमा वैली में शुरू होगी 203 मेगावाट की सेला-उर्थिंग परियोजना, दिसंबर से डीपीआर तैयार करने का काम शुरू

November 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.