Monday, July 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

UBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट: टॉपर्स में बेटियों का दबदबा, रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

UBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट: टॉपर्स में बेटियों का दबदबा, रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
0
SHARES
464
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड  : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। इस बार भी परिणामों में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां इंटरमीडिएट में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया, वहीं हाईस्कूल में भी 98% से अधिक अंक लाकर टॉपर्स ने नई मिसाल कायम की।

इंटरमीडिएट में बेटियों का जलवा, 98% के साथ संयुक्त टॉप

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में गीतिका पंत (सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर) और सुशीला मेहदीरत्ता (भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, भुरापानी ऊधमसिंह नगर) ने 98.0% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

Related posts

देहरादून में नहीं घुस पाएंगे कांवड़ यात्री, ट्राफिक पुलिस का विशेष प्लान

देहरादून में नहीं घुस पाएंगे कांवड़ यात्री, ट्राफिक पुलिस का विशेष प्लान

July 27, 2026
उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

July 24, 2026

द्वितीय स्थान पर आर्यन (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश) ने 97.80% अंक हासिल किए, जबकि वंशिका (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर हरिद्वार) ने 97.00% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तर पर बागेश्वर ने 94.81% परिणाम के साथ इंटरमीडिएट में पहला स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

हाईस्कूल में भी शानदार प्रदर्शन, 98% के पार टॉपर्स

हाईस्कूल परीक्षा में अक्षत गोपाल (एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर) ने 98.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर इशांत कोठारी (एसवीएम इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी) और भूमिका (जीबी पंत जीआईसी, खैरना नैनीताल) ने 98% अंक के साथ संयुक्त रूप से जगह बनाई।

तृतीय स्थान योगेश जोशी (विवेकानंद वीएम इंटर कॉलेज, मंडलसेना बागेश्वर) को 97.80% अंकों के साथ मिला।

बालिकाओं की बात करें तो भूमिका ने 98% अंकों के साथ हाईस्कूल में छात्राओं में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बागेश्वर बना अव्वल जिला

हाईस्कूल परिणामों में भी बागेश्वर जिला 96.98% परीक्षाफल के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। इस तरह इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों ही स्तर पर बागेश्वर जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है।

मेरिट सूची में श्रीनगर के शशांक पुरोहित का चौथा स्थान

सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के छात्र शशांक पुरोहित ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.2% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। शशांक के पिता और माता दोनों ही शिक्षक हैं, जिससे उन्हें शिक्षा का बेहतर माहौल मिला।

Previous Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल इलाज, कूल्ड RFA से मिली राहत

Next Post

उत्तराखंड में पुरुषों की जान पर मंडराता खतरा: हर 10 में 6 मौतें पुरुषों की, सामने आए चौंका देने वाले आंकड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जमानत पर रिहा यूकेडी नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत 

जमानत पर रिहा यूकेडी नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत 

5 years ago
उत्तराखंडी महिला लोक कलाकारों द्वारा पहली बार रामलीला का आयोजन किया गया

उत्तराखंडी महिला लोक कलाकारों द्वारा पहली बार रामलीला का आयोजन किया गया

5 years ago
latest uttarakhand news,

डेढ़ करोड़ को ठिकाने लगाने की तैयारी में नगर पंचायत अध्यक्ष। क्षेत्रवासियों ने लगाया आरोप

5 years ago
23 मई से क्रिकेट का महासंग्राम, देवभूमि में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें

23 मई से क्रिकेट का महासंग्राम, देवभूमि में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में नहीं घुस पाएंगे कांवड़ यात्री, ट्राफिक पुलिस का विशेष प्लान
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
  • उत्तराखंड में यहां टीचर ने काटे छात्रों के बाल और ब्लेड से फाड़े कपड़े

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून में नहीं घुस पाएंगे कांवड़ यात्री, ट्राफिक पुलिस का विशेष प्लान

देहरादून में नहीं घुस पाएंगे कांवड़ यात्री, ट्राफिक पुलिस का विशेष प्लान

July 27, 2026
उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

July 24, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.