Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

खुद को नेता का पीए बताने वाले का खनन पट्टा होगा निरस्त, प्रशासन ने सिखाया धौंस दिखाने का पाठ

खुद को नेता का पीए बताने वाले का खनन पट्टा होगा निरस्त, प्रशासन ने सिखाया धौंस दिखाने का पाठ
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

कालसी में यमुना नदी पर रिवर ड्रेजिंग के पट्टे पर पाई गई गंभीर अनियमितता
अवैध खनन की ‘खन-खन’ में माफिया से लेकर सफेदपोश तक इस कदर डूबे हैं कि उन्हें नियमों की परवाह ही नहीं है। जब कभी प्रशासन कार्रवाई के मूड में आता है तो अधिकारियों को ऊंची पहुंच का रौब दिखाया जाता है। लेकिन, इस बार जिला प्रशासन के पल्ले पड़े एक खनन कारोबारी की ऊंची पहुंच काम नहीं आई। कालसी में यमुना नदी पर आवंटित पट्टे में स्वीकृति से दोगुनी खनन सामग्री निकालने और भारी मशीनों के प्रयोग पर जिला प्रशासन ने पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात ने जिलाधिकारी को भेज दी है। दरअसल, प्रशासन ने इस तरह की खनन गतिविधि को हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन भी माना है।
कालसी के ग्राम ब्यासनहरी क्षेत्र में यमुना नदी में खनन विभाग ने रिवर ड्रेजिंग का पट्टा आवंटित किया है। स्थानीय निवासी यहां पर अवैध खनन की निरंतर शिकायत जिलाधिकारी से कर रहे थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने 31 जनवरी को खनन पट्टे की जांच की। जिसमें पाया गया कि नदी में खनन (उप खनिज) सामग्री निकालने के लिए दो जेसीबीनुमा ट्रैक्टर/बुल/मोडिफाइड एक्सकैवेटर का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही दो पोकलैंड मशीन भी पाई गई। जिन्हें टीम ने सीज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
उपजिलाधिकारी कालसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि यह पट्टा कैलाश रिवर बेड मिनरल्स एलएलपी को आवंटित है। पट्टे के साथ यह शर्त शामिल थी कि अनुमन्य मशीनों के अतिरिक्त उप खनिज निकालने के लिए अन्य मशीनों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके बाद भी न सिर्फ स्वीकृति से भिन्न मशीनों का प्रयोग पाया गया, बल्कि पट्टे का संचालन बिना सीमाबंदी के ही किया जा रहा था। बिना सीमांकन निरंतर खनन किया जाना गंभीर है। इस मामले में जिला खान अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। क्योंकि, उन्होंने बिना सीमांकन के ही खनन सामग्री के परिवहन के लिए रवन्ना पोर्टल खोल दिया था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि पट्टा क्षेत्र में स्वीकृति से दोगुना खनन किया गया है। लिहाजा, उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी खनन पट्टे को निरस्त किए जाने की संस्तुति भेज दी।
पट्टाधारक ने वरिष्ठ नेता का पीए बताकर जमाई धौंस
खनन पट्टे में अवैध खनन की जांच के दौरान पट्टाधारक ने खुद को एक वरिष्ठ नेता का पीए बताकर अधिकारियों पर धौंस भी जमाई। हालांकि, इसका कोई असर अधिकारियों पर नहीं हुआ और उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई की रिपोर्ट संस्तुति के साथ जिलाधिकारी देहरादून को भेज दी है

Previous Post

बड़ी खबर : कार्रवाई:डकैती कांड के तीनों पुलिस कर्मियों को DGP ने किया निलंबित…

Next Post

एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाया प्रदेश का मान, महाराज ने 51000 रुपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

इन विभागों में निकली भर्तियां। जल्द करें आवेदन

गुडन्यूज : इस बैंक में आई भर्ती, जल्द करे आवेदन

4 years ago
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विधानसभा सत्र का अनुभव किया

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विधानसभा सत्र का अनुभव किया

1 year ago
Gud news: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 850 मरीजों ने उठाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ

Gud news: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 850 मरीजों ने उठाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ

1 year ago
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एमआरआई से दवाइयों तक सब मुफ्त

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एमआरआई से दवाइयों तक सब मुफ्त

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.