Friday, July 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
0
SHARES
373
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार : उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच तेज होने के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैबिनेट मंत्री की पार्टनरशिप वाली मदरहूड यूनिवर्सिटी को सील किए जाने की खबर से घोटालेबाजों में हड़कंप मच गया है। कई वर्षों से चले आ रहे इस घोटाले में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता व उनके करीबी शामिल बताए जा रहे हैं।

घोटाले की पृष्ठभूमि और राजनीतिक कनेक्शन

छात्रवृत्ति घोटाला उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र को प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा वित्तीय अनियमितता मामला माना जा रहा है। इसमें फर्जी दाखिलों, नकली दस्तावेजों और भ्रामक दावों के आधार पर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति राशि हड़पी गई। कई आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं, लेकिन ईडी की नई कार्रवाई से बचे हुए आरोपियों में बेचैनी बढ़ गई है।

Related posts

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

July 17, 2026
दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

July 16, 2026

हरिद्वार जिले के बहादराबाद, रुड़की और आसपास के क्षेत्र इस घोटाले के प्रमुख केंद्र रहे हैं। यहां के कई प्रतिष्ठित स्कूलों और कॉलेजों के नाम घोटाले में उजागर हुए हैं। इनमें से अधिकांश संस्थान स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक नेताओं से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए बताए जाते हैं।

शामिल प्रमुख संस्थान और फर्जीवाड़े की राशि

ईडी की जांच के अनुसार, निम्नलिखित संस्थानों ने बड़ी मात्रा में छात्रवृत्ति राशि अवैध रूप से प्राप्त की:

ओम बायो साइंस एंड टेक्नोलॉजी / ओम बायो साइंस एंड फार्मा कॉलेज, दौलतपुर, रुड़की (बहादराबाद) – 2.48 करोड़ रुपये

ग्रीन वे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रुड़की-देहरादून हाईवे – 1.96 करोड़ रुपये

हिमालयन दून एकेडमी, गागलहेडी रोड, सिकंदरपुर, भगवानपुर – 2.54 करोड़ रुपये

सुभारती प्राइवेट आईटीआई, सैनी कैंपस, बेडपुर, रुड़की – 1.18 करोड़ रुपये

इसके अलावा, सहारनपुर (यूपी) के यूपी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक फॉर रिसर्च (30 लाख), कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ (19 लाख), स्वामी विवेकानंद पॉलिटेक्निक (11 लाख) और एमआईएमटी छुटमलपुर (10 लाख) जैसे संस्थान भी घोटाले में शामिल पाए गए। हिमाचल प्रदेश के हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट, कालांब (16 लाख) का भी नाम सामने आया है।

ग्रीन वे इंस्टीट्यूट का संबंध रुड़की के कांग्रेस नेता अशोक चौहान से बताया जा रहा है।

राजनीतिक नेताओं के रिश्तेदारों का रोल

घोटाले में कई स्थानीय नेताओं के रिश्तेदारों के नाम भी उजागर हुए हैं। इनमें भाजपा के पूर्व विधायकों और वर्तमान प्रभावशाली नेताओं के करीबी शामिल हैं:

 जिनमें मुनीष सैनी के साथ पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन का भतीजा (वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय) भी शामिल है

मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन का भाई (जो पहले जेल जा चुका है)

ये नामी-गिरामी स्कूल विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं और बड़े नेताओं के प्रभाव क्षेत्र में संचालित होते रहे हैं।

ईडी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मदरहूड यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के बाद अन्य आरोपी संस्थानों और व्यक्तियों में बचाव के प्रयास तेज हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार कई लोग दस्तावेजों को सुरक्षित करने, गवाहों को प्रभावित करने और कानूनी जुगाड़ लगाने में जुटे हुए हैं। ईडी की टीम लगातार छापेमारी और दस्तावेज जब्ती की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Previous Post

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

Next Post

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के 5 साल पूरे, 4 जुलाई से ‘सेवा सप्ताह’ शुरू – विकास की नई ऊंचाइयों की ओर

Next Post
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के 5 साल पूरे, 4 जुलाई से ‘सेवा सप्ताह’ शुरू – विकास की नई ऊंचाइयों की ओर

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के 5 साल पूरे, 4 जुलाई से 'सेवा सप्ताह' शुरू – विकास की नई ऊंचाइयों की ओर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

धूम धाम से मनाया गया राष्टवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस।

धूम धाम से मनाया गया राष्टवादी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस।

4 years ago
दुस्साहस: यहां पीड़िता को रेस्क्यू करने गई पुलिस टीम पर हमला। सभी गिरफ़्तार 

दुस्साहस: यहां पीड़िता को रेस्क्यू करने गई पुलिस टीम पर हमला। सभी गिरफ़्तार 

3 years ago
Weather alert: बिगड़ने वाला है उत्तराखंड में मौसम, मौसम विभाग का अलर्ट जारी..

Weather alert: बिगड़ने वाला है उत्तराखंड में मौसम, मौसम विभाग का अलर्ट जारी..

2 years ago
बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट बैठक हुई संपन्न। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर..

बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट बैठक हुई संपन्न। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान
  • दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम
  • सिल्क्यारा टनल में फिर हादसा, एक मजदूर की दर्दनाक मौत

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

राहुल गांधी से पहले सीएम धामी करेंगे छात्रों से संवाद,देखें कहां है स्थान

July 17, 2026
दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

दुखद हादसा: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले , कांग्रेस नेता की मौत, छाया मातम

July 16, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.