Sunday, November 8, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

जेनी के आरोपों के बाद हरक सिंह रावत पर BJP का बड़ा हमला! महेंद्र भट्ट बोले- महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस अब चुप क्यों?

जेनी के आरोपों के बाद हरक सिंह रावत पर BJP का बड़ा हमला! महेंद्र भट्ट बोले- महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस अब चुप क्यों?
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जेनी के आरोपों के बाद हरक सिंह रावत पर BJP का बड़ा हमला! महेंद्र भट्ट बोले- महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस अब चुप क्यों?

Related posts

श्रीनगर में GVK कंपनी के खिलाफ महिलाओं का धरना, दौलत कुंवर और सरस्वती देवी भूख हड़ताल पर बैठे

श्रीनगर में GVK कंपनी के खिलाफ महिलाओं का धरना, दौलत कुंवर और सरस्वती देवी भूख हड़ताल पर बैठे

November 4, 2026
गोमुख ट्रैक पर अनिश्चितकालीन रोक, बर्फबारी के बीच 7 ट्रैकर फंसे

गोमुख ट्रैक पर अनिश्चितकालीन रोक, बर्फबारी के बीच 7 ट्रैकर फंसे

November 1, 2026

उत्तराखंड में जेनी के सामने आकर दुष्कर्म के आरोप लगाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेतृत्व को घेरते हुए सवाल उठाया कि महिला न्याय और सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस अब अपने ही वरिष्ठ नेता पर लगे गंभीर आरोपों पर खामोश क्यों है?

महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक मंचों से महिला अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करती है। प्रियंका गांधी का नारा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ भी सभी को याद है, लेकिन जब सवाल अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत पर उठते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व चुप्पी साध लेता है।

भट्ट ने कहा कि हरक सिंह रावत कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं। ऐसे में कांग्रेस को बताना चाहिए कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यों दी गई है? उन्होंने गणेश गोदियाल से पूछा कि क्या वह हरक सिंह रावत से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण मांगेंगे और निष्पक्ष जांच होने तक उन्हें पद से हटाने पर विचार करेंगे?

वहीं, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व में थोड़ी भी नैतिकता बाकी है तो उसे अपने वरिष्ठ नेता के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का रुख पहले से स्पष्ट है। असल पीड़िता जेनी का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। भाजपा चाहती है कि जेनी को न्याय मिले और यदि वह सरकार से सहयोग की अपेक्षा करेंगी तो सरकार उनकी मदद करेगी।

उधर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंकिता भंडारी मामले को लेकर लगातार राजनीति करती रही, लेकिन अब जेनी के सामने आने से पार्टी का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।

रुचि भट्ट ने कहा कि सत्ता की हनक और राजनीतिक संरक्षण के बावजूद सच को हमेशा दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से अंकिता भंडारी मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा दिलाने का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर अपने नेता को बचाने का आरोप लगाया।

फिलहाल जेनी के आरोपों के बाद उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और भाजपा लगातार कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांग रही है।

Previous Post

रुहेलखंड से बुंदेलखंड तक भागता रहा मंत्री रेखा आर्या का पति! नेपाल और दिल्ली में भी बदले ठिकाने, आखिर झांसी में रिश्तेदार के घर से SIT ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

“आप”  ने कैंट विधानसभा में प्रदर्शन कर उठाए 21 सवाल

“आप”  ने कैंट विधानसभा में प्रदर्शन कर उठाए 21 सवाल

5 years ago
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: देहरादून के चकराता, कालसी और विकासनगर में 78.49% मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: देहरादून के चकराता, कालसी और विकासनगर में 78.49% मतदान

1 year ago
गुड न्यूज:उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने निकाली भर्तियां।  जल्द करे आवेदन

गुड न्यूज:उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने निकाली भर्तियां। जल्द करे आवेदन

4 years ago
दुखद: कंडी से गिरकर बच्चे की मौत। मुकदमा दर्ज

दुखद: कंडी से गिरकर बच्चे की मौत। मुकदमा दर्ज

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जेनी के आरोपों के बाद हरक सिंह रावत पर BJP का बड़ा हमला! महेंद्र भट्ट बोले- महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस अब चुप क्यों?
  • रुहेलखंड से बुंदेलखंड तक भागता रहा मंत्री रेखा आर्या का पति! नेपाल और दिल्ली में भी बदले ठिकाने, आखिर झांसी में रिश्तेदार के घर से SIT ने किया गिरफ्तार
  • जेल से बाहर आते ही उर्मिला सनावर का बड़ा ऐलान! अब अंकिता भंडारी के साथ जेल में बंद महिलाओं के लिए भी लड़ेंगी लड़ाई

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जेनी के आरोपों के बाद हरक सिंह रावत पर BJP का बड़ा हमला! महेंद्र भट्ट बोले- महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस अब चुप क्यों?

जेनी के आरोपों के बाद हरक सिंह रावत पर BJP का बड़ा हमला! महेंद्र भट्ट बोले- महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस अब चुप क्यों?

November 8, 2026
रुहेलखंड से बुंदेलखंड तक भागता रहा मंत्री रेखा आर्या का पति! नेपाल और दिल्ली में भी बदले ठिकाने, आखिर झांसी में रिश्तेदार के घर से SIT ने किया गिरफ्तार

रुहेलखंड से बुंदेलखंड तक भागता रहा मंत्री रेखा आर्या का पति! नेपाल और दिल्ली में भी बदले ठिकाने, आखिर झांसी में रिश्तेदार के घर से SIT ने किया गिरफ्तार

November 8, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.