श्रीनगर में GVK कंपनी के खिलाफ महिलाओं का धरना, दौलत कुंवर और सरस्वती देवी भूख हड़ताल पर बैठे
श्रीनगर में अलकनंदा हाइड्रो पावर परियोजना (GVK) कंपनी के मुख्य गेट पर मुआवजा भुगतान और अन्य मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब तेज हो गया है। मंगलवार को पुलिस प्रदर्शनकारी महिलाओं को कोतवाली ले आई, लेकिन आंदोलनकारियों ने वहां भी अपना विरोध जारी रखा और कोतवाली के एसएसआई कार्यालय में ही धरने पर बैठ गईं।
बुधवार से भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर और आंदोलनकारी सरस्वती देवी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में सुनीता पांडे, गीता देवी, शंकरलाल, शकुंतला देवी और विमला सिलोड़ी सहित कई अन्य आंदोलनकारी भी शामिल हैं। अब देखना होगा कि कंपनी और प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।












