Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : 171 आरक्षी पुलिस महकमें में हुए शामिल

बड़ी खबर : 171 आरक्षी पुलिस महकमें में हुए शामिल
0
SHARES
158
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर : 171 आरक्षी पुलिस महकमें में हुए शामिल

 

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। उत्तराखंड पुलिस के रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में संपन्न हुई।

रविवार को पुलिस के नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत गहन प्रशिक्षण होने के बाद दीक्षान्त परेड समारोह में परेड कमांडर आरक्षी विकास सिंह के नेतृत्व में परेड की छह टुकड़ियों द्वारा सधे हुए कदमों, जोश व उमंग के बीच मार्च पास्ट करते हुए परेड का प्रदर्शन किया।

सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने प्रशिक्षण की प्रशासनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रथम बार एसडीआरएफ मुख्यालय में नवनियुक्त आरक्षी नागरिक पुलिस के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें 171 आरक्षी प्रदेश के पुलिस विभाग में शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षी को पुलिस प्रशिक्षण की समस्त विधाओं में पारंगत किया गया। इसके अंतर्गत ड्रिल प्रशिक्षण, यातायात नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग, आपदा प्रबंधन के बारे में गहन अभ्यास कराया है। साथ ही ड्रोन तकनीक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस, फोरेंसिक साइंस एवं साइबर अपराध जैसे विषयों में तकनीकी रूप से दक्ष किया गया।

मुख्य अतिथि एडीजी अमित सिन्हा ने दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने आरक्षियों को भारतीय संविधान के प्रति विश्वास एवं सच्ची निष्ठा रखने व पुलिसजन के कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सेवा भाव, अनुशासन व उत्तरदायित्व के साथ करने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने नव-प्रशिक्षित आरक्षियों को बधाई देते हुए प्रशिक्षण अवधि के दौरान किए अनुकरणीय कार्यों की सराहना की। इस मौके पर डीआईजी राजकुमार नेगी, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रधर अंथवाल, डोईवाला क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी उपस्थित रहे।

“आगामी चुनाव, चारधाम यात्रा आदि के दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे नए रिक्रूट आरक्षी। इनके पुलिस महकमे में शामिल होने से जवानों की कमी पूरी हो जाएगी। पुलिस की वर्दी को पहनना गौरव की बात है। पुलिस विभाग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आरक्षी होते है।”

अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक,उत्तराखंड

आरक्षी अमन बने आरटीसी के बेस्ट कैडेट, शस्त्र प्रशिक्षण में आरक्षी सुमित सिंह रहे अव्वल

अपर पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न विषयों में किये गए सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए चयनित प्रशिक्षुओं को विभिन्न पुरस्कारों से अलंकृत किया। ड्रिल प्रशिक्षण के लिए आरक्षी मयंक तिवारी, पुलिस प्रशिक्षण में आरक्षी प्रियांशु रहे अव्वल, वही फील्ड क्राफ्ट के लिए आरक्षी गौरव रावत, शस्त्र प्रशिक्षण के लिए आरक्षी सुमित सिंह, फायरिंग में आरक्षी अमन को पुरस्कृत किया गया। शारारिक प्रशिक्षण की परीक्षा में आरक्षी ललित मोहन, आउटडोर में आरक्षी मयंक तिवारी अव्वल रहे, इंडोर टॉपर के लिए आरक्षी मानवेंद्र शाह को चुना गया। परेड के नेतृत्व के लिए आरक्षी विकास सिंह एवं अनुशासन के लिए आरक्षी संदीप पटवाल को सम्मानित किया गया। बेस्ट टीचर के लिए एसआई प्रेमा कांडपाल, बेस्ट ड्रिल टीचर के लिए आरक्षी अरविंद सिंह, बेस्ट पीटी टीचर के लिए आरक्षी राहुल शर्मा, मेजर मैनेजमेंट के लिए मुख्य आरक्षी विजय कोठियाल, सम्पूर्ण प्रशिक्षण के लिए निरीक्षक प्रशिक्षण प्रमोद रावत को पुरस्कृत किया गया।

Previous Post

सनसनी: प्रेमी निकला गुमशुदा युवती का हत्यारा, सूटकेस में लगाया था शव ठिकाने..

Next Post

बड़ी खबर: बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, पढ़े 

Next Post
बड़ी खबर: बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, पढ़े 

बड़ी खबर: बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, पढ़े 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: अवैध निर्माण मामले में फंसी पिथौरागढ़ मेयर, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

बड़ी खबर: अवैध निर्माण मामले में फंसी पिथौरागढ़ मेयर, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

1 year ago
उत्तराखंड क्षेत्र पंचायतों की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज़ ऑडियो।

उत्तराखंड क्षेत्र पंचायतों की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज़ ऑडियो।

7 years ago
उत्तराखंड में तड़के सुबह इस जिले में भूकंप ने मचाया हड़कंप, लोग निकले घरों से बाहर

उत्तराखंड में भूकंप से मचा हड़कंप, खौफ के साए में लोग

7 months ago
दुखद : अरुणाचल प्रदेश में उत्तराखंड के लाल ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

दुखद : अरुणाचल प्रदेश में उत्तराखंड के लाल ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.