Wednesday, September 23, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: रामपुर तिराहा कांड:- 2 पी.एस.सी पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास

बड़ी खबर: रामपुर तिराहा कांड:- 2 पी.एस.सी पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास
0
SHARES
370
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026

बड़ी खबर: रामपुर तिराहा कांड:- 2 पी.एस.सी पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास

 

  • कोर्ट ने  एक लाख  रु. का जुर्माना भी लगाया
  • कोर्ट के फैसले से राहत मिली-धामी 

मुजफ्फरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की अदालत ने सोमवार को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) मामले  से संबंधित एक केस  में पी.ए.सी. के तत्कालीन पुलिसकर्मी मिलाप सिंह एवं   वीरेंद्र प्रताप को आजीवन कारावास के साथ 1,00,000/- रु. के जुर्माने की  सजा सुनाई। उन्हें अदालत ने 15 मार्च को भारतीय दण्ड संहिता  की धारा 376 (2) (जी), 392, 354 एवं  509 के तहत दोषी ठहराया और सजा पर सुनवाई के लिए 18 मार्च की तिथि  तय की गई थी।  अदालत  ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माने की पूरी राशि पीड़िता को दी जाएगी। दोनों दोषी पुलिसकर्मी रिटायर हो चुके है।  गौरतलब है कि उत्तराखंड संघर्ष समिति ने 2 अक्टूबर 1994  को लाल किला, दिल्ली में एक रैली का आयोजन किया था ।

रैली में भाग लेने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों से लोग बसों में दिल्ली आ रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने रैली में हिस्सा लेने वालों को रोकने के लिए  जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जब रैली करने वाले लोग,  दिनाँक 01-02.10.1994 की रात्रि में रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। कुल 345 रैलीकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जिसमें  से 47 महिलाएं थीं। हिरासत में ली गई महिला रैलीकर्ताओं के साथ  बलात्कार व  छेड़छाड़ के मामले सामने आए थे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष उत्तराखंड संघर्ष समिति द्वारा समादेश  याचिका संख्या 32928 वर्ष 1994, दायर की गई थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के दिनांक 07.10.1994 के आदेश के अनुपालन में, सीबीआई ने प्रारंभिक जांच (पीई) की। सीबीआई द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर,  उच्च न्यायालय ने सीबीआई को प्राथमिकी  दर्ज करने का निर्देश दिया। तदनुसार, सीबीआई ने दिनाँक 25.01.1995 को विभिन्न आरोपों पर मामला दर्ज किया कि रैली में हिस्सा  लेने वालों को ले जा रही एक बस को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर रोका गया एवं  बस के शीशे, हेड लाइट और खिड़की के शीशे तोड़ दिए गए तथा तैनात पुलिस कर्मियों ने रैली में शामिल लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया। यह भी आरोप है  कि दोनों पुलिसकर्मी पी.ए.सी. के थे, जिन्होंने बस में घुसकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार सहित अपराध किए थे।

जांच पूरी होने के बाद, सीबीआई ने दिनाँक 21.03.1996 को आरोप पत्र दायर किया। विचारण  के दौरान 15 गवाहों से पूछताछ की गई। विचारण अदालत  ने दोनों आरोपियों को कसूरवार  पाया और उन्हें तदनुसार सजा सुनाई।

कोर्ट के फैसले से राहत मिली- धामी 

राज्य आंदोलन के दौरान हुए चर्चित रामपुर तिराहा कांड में पीएससी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे पीड़ितों एवं उनके परिवारजनों को अदालत के निर्णय से बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर 2 अक्टूबर 1994 को आंदोलन के दौरान हमारे नौजवानों, माताओं-बहनों के साथ क्रूरतापूर्ण बर्ताव किया गया,जिसमें कई आन्दोलनकरियों की शहादत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता और कर्तव्य है।

गौरतलब है कि रामपुर तिराहा कांड में अदालत ने दोनों आरोपियों पीएससी के जवानों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उन पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

 

Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग ने सीज किए 7 करोड़ रूपए, पढिए पूरी खबर..

Next Post

अपराध: यहां कलयुगी पिता ने अपनी 5 वर्षीय बेटी को उतरा मौत के घाट..

Next Post
अपराध: यहां कलयुगी पिता ने अपनी 5 वर्षीय बेटी को उतरा मौत के घाट..

अपराध: यहां कलयुगी पिता ने अपनी 5 वर्षीय बेटी को उतरा मौत के घाट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151.77 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

बड़ी खबर: बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151.77 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

1 year ago
महामारी : अब इस वायरस का आतंक, हो जाए सतर्क

महामारी : अब इस वायरस का आतंक, हो जाए सतर्क

4 years ago
केजरीवाल की उत्तराखंड की महिलाओं के लिए नई सौगात।

केजरीवाल की उत्तराखंड की महिलाओं के लिए नई सौगात।

5 years ago
बड़ी खबर : इंस्पेक्टर को मनमानी पड़ी भारी,हुआ सस्पेंड

बिग ब्रेकिंग : CBSE ने बदला सिलेबस, देखिए नया सिलेबस….

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़
  • उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद
  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

उत्तराखंड से उत्तरप्रदेश का सफर होगा सुहाना, कटेंगे 7000 पेड़

September 17, 2026
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

September 17, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.