Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home क्राइम

बड़ी खबर: बैंक से खाताधारकों के एक करोड़ बीस लाख गायब। कैशियर लापता

बड़ी खबर: बैंक से खाताधारकों के एक करोड़ बीस लाख गायब। कैशियर लापता
0
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून:  उत्तराखंड में आय दिन लेन देन में घपले की खबरे सामने आती  रहती है।वही खबर नई टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लाक से सामने आ रही है जहां पर यूनियन बैंक के कैशियर ने खाताधारकों के 

 एक करोड़ 20 लाख रुपये का गबन कर लापता हो गए।

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर एक ही गांव की दो महिलाओं से गैंगरेप, वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

उत्तराखंड में दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर एक ही गांव की दो महिलाओं से गैंगरेप, वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

February 8, 2026

 ग्रामीणों का आरोप है कि कैशियर ने ग्राहकों के एफडी और खातों से रकम निकालकर गबन किया है। घोटाले की सच्चाई सामने आने के बाद से बैंक का कैशियर लापता है।

मदन नेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक में गबन की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बैंक पहुंचे और अपने खातों की जांच की। कई गामीणों की एफडी से धनराशि गायब है और कई ग्रामीणों की एफडी पर कैशियर सोमेश डोभाल ने लोन भी ले रखा है।

सांदणा गांव निवासी दौलत सिंह रावत ने बताया कि उनके पिता धूम सिंह रावत के नाम पर 18 लाख रुपये की एफडी थी। इस एफडी पर ही कैशियर सोमेश डोभाल ने स्वयं 12 लाख रुपये का लोन ले रखा था। ग्रामीण पदम सिंह रावत की तीन लाख की एफडी में रुपये ही नहीं थे और ना ही उन्हें एफडी के कागज दिए गए। इसी तरह भूरी देवी की 16 लाख की एफडी, महावीर की 10 लाख की एफडी, गैणा न्यूली की चार लाख, बचन सिंह पंवार की तीन लाख और गणेश चमोली तीस लाख रुपये की एफडी की धनराशि भी गायब है। देर शाम तक बैंक में ग्रामीण डटे रहे।

सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत भी बैंक पहुंचे और मैनेजर राहुल शर्मा से पूरे मामले की जानकारी ली। बलवंत रावत ने बताया कि लगभग 50 ग्रामीणों की एफडी से रकम गायब है और पहले दिन की जांच में एक करोड़ रुपये से ऊपर का गबन सामने आया है। अभी जांच आगे बढ़ेगी तो और धनराशि भी बढ़ सकती है। शुक्रवार को बैंक के उच्चाधिकारियों की टीम ने बैंक आकर जांच शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत ने बताया कि बैंक कैशियर सोमेश डोभाल दो दिन से लापता है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और सभी ग्रामीणों का पैसा जल्द वापस मिलना चाहिए।

यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय शुक्रवार को जांच के लिए मदन नेगी शाखा में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक में गबन की जानकारी मिलने के बाद मैनेजर राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल को निलंबित कर दिया गया है।

इस मामले में अभी तक एक करोड़ बीस लाख रुपये के गबन की जानकारी मिली है। अभी तक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों की एफडी से कैशियर सोमेश डोभाल ने खुद ही लोन लिया है और कई बचत खातों से भी पैसा निकाला है। अभी जांच की जा रही है और जल्द ही इसमें कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Previous Post

प्राग, चेक गणराज्य की राजधानी में न्यूरो सर्जन को डेमेंस्ट्रेशन देने के लिए डॉ महेश रमोला को किया आमंत्रित

Next Post

बड़ी खबर: कैबिनेट की बैठक 9 सितम्बर। इन मुद्दों पर लिया जा सकता है बड़ा फैसला

Next Post
बड़ी खबर: एसटीएफ ने सचिवालय में तैनात अपर निजी सचिव को  किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: कैबिनेट की बैठक 9 सितम्बर। इन मुद्दों पर लिया जा सकता है बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ह्दय रोगियों का बी.एम.वी. तकनीक से सफल उपचार

बिग ब्रेकिंग : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ह्दय रोगियों का बी.एम.वी. तकनीक से सफल उपचार

1 year ago
बिग ब्रेकिंग: मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री, 21 नेताओं ने किए हस्ताक्षर, नायडू – नीतीश का भी मिला समर्थन 

बिग ब्रेकिंग: मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री, 21 नेताओं ने किए हस्ताक्षर, नायडू – नीतीश का भी मिला समर्थन 

2 years ago
दुस्साहस: यहां मनचलों ने वॉक पर निकली महिला से की छेड़छाड़। पति के विरोध पर कर दी पिटाई

दुस्साहस: यहां मनचलों ने वॉक पर निकली महिला से की छेड़छाड़। पति के विरोध पर कर दी पिटाई

3 years ago
मेरे और मेरे साथी ग्रामीणों पर राजनीति के आरोप ना लगाएं विधायक भगत,कहा ध्यान रहें जिद में आएं तो पीढ़ीयां नहीं कर पाएंगी गांव में राजनीति

मेरे और मेरे साथी ग्रामीणों पर राजनीति के आरोप ना लगाएं विधायक भगत,कहा ध्यान रहें जिद में आएं तो पीढ़ीयां नहीं कर पाएंगी गांव में राजनीति

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.