Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बिग ब्रेकिंग: नेहरू कॉलोनी में दिन दहाड़े हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश.. पढ़िए क्या बोले लुटेरे..

बिग ब्रेकिंग: नेहरू कॉलोनी में दिन दहाड़े हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश.. पढ़िए क्या बोले लुटेरे..
0
SHARES
333
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिग ब्रेकिंग: नेहरू कॉलोनी में दिन दहाड़े हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश.. पढ़िए क्या बोले लुटेरे..

 

Related posts

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया  कांड, परिवार सदमे में

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया कांड, परिवार सदमे में

September 25, 2026
उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

September 2, 2026

 

देहरादून: नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण, घटना को अंजाम देने वाले 05 शातिर अभियुक्तों को डकैती के माल के साथ किया गिरफ्तार। दिनांक 11 अप्रैल 2023 को संदीप अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी 107 नेहरू कॉलोनी देहरादून में सूचना दी गई की दोपहर करीब 12ः00 बजे चार अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू व तमंचे की नोक पर उनके घर में घुसकर उनकी माता सुनीता अग्रवाल, पिता विनोद अग्रवाल व बहन रश्मि अग्रवाल को डरा धमका कर उन्हें बंधक बनाते हुए उनसे सोने के जेवरात व नकदी लूट कर ले गए हैं। जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना दी, सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गणों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, घटना के सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0: 124/23 धारा: 395, 452, 342, 412, 35 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनदहाडे हुई डकैती की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध सर्वेश पंवार व पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोभाल के नेतृत्व में कुल 08 अलग-अलग टीमें गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया तो ज्ञात हुआ कि एक एक्टिवा व एक अपाचे मोटरसाइकिल में सवार चार लोग वादी के घर के अंदर घुसे और उनके द्वारा शातिराना अंदाज में गाड़ियां दूर खड़ी कर घटना को अंजाम दिया गया, इसके अतिरिक्त एक अभियुक्त निगरानी हेतु घर के पास ही रुक गया । घटना कारित करने के मात्र 10 मिनट के पश्चात सभी अभियुक्त मोटरसाइकिल व एक्टिवा में फरार हो गए।

 

सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन करने पर उक्त वाहनों की नंबर प्लेट पर काली टेप चढ़ा होना पाया गया, जिस कारण वाहनों को ट्रेस कर पाना काफी मुश्किल था। गठित टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में जनपद देहरादून, हरिद्वार तथा मुजफ्फरनगर के लगभग 450 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया तो ज्ञात हुआ कि घटना से पूर्व कुछ लोगों द्वारा घर की भली-भांति रैकी की गई थी। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फोटोग्राफ प्राप्त हुए, जिनकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा जनपद हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर ,दिल्ली इत्यादि स्थानों पर अपने गोपनीय सूत्रों से जानकारी की गई तो गोपनीय जानकारी से उक्त घटना में मुजफ्फरनगर के ग्राम पचेन्डाकला के बदमाशों के शामिल होने के गहन साक्ष्य मिले। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से सूचना एकत्रित करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 13-04-2023 को घटना में सलिप्त 05 अभियुक्तों में से 04 अभियुक्तों 01-विपिन, 02-सचिन, 03-विकास व 04-अंकित को ग्रा0 पचेन्डाकला मुजफ्फरनगर तथा 01 अन्य अभियुक्त विकास जयसवाल को आईडीपीएल ऋषिकेश से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूट का समस्त सामान बरामद किया गया।

 

पूछताछ का विवरण: – पूछताछ में अभियुक्त विपिन द्वारा बताया गया कि मैं देहरादून में अपने चचेरे भाई गुड्डू के पास अक्सर आता जाता रहता हूँ, जो Saint Annies स्कूल में काम करता है जो संदीप अग्रवाल का है। अपने चचेरे भाई से मैंने बातों-बातों में उसके मालिक के घर के बारे में काफी जानकारी जुटायी थी क्योकि संदीप अग्रवाल एक नामी स्कूल चलाता है तथा वर्तमान में एडमिशन सीजन होने के कारण मुझे उसके घर पर लगभग 40 से 50 लाख रू0 तक मिलने की उम्मीद थी, इसलिये मैने उसके घर में डकैती डालने का प्लान बनाया था। इस प्लान को मैंने अपने अन्य साथियों सचिन, अंकित तथा विकास को भी शामिल किया था। फिर हमने करीब 10 दिन पहले आकर घर की रेकी की थी व उसके दो दिन बाद ही घटना करने आये थे।

 

किन्तु उस दिन उनके घर के बाहर काफी मजदूर काम कर रहे थे, जिस कारण हम वापस चले गए। 10 तारीख को हम लोग एक्टिवा व अपाचे मोटर साइकिल से देहरादून आये पर उस दिन भी मौका न मिलने के कारण हम ऋषिकेश में हमारे गावं के रहने वाले विकास जयसवाल के पास चले गये, जो पहले दिल्ली रहता था और वर्तमान में ऋषिकेश क्षेत्र में किराये पर रहकर एक होटल चलाता है। विकास जयसवाल को हमने अपनी योजना के बारे में बताया तो वो भी हमारी इस योजना में शामिल हो गया। विकास जयसवाल के कमरे में जगह कम होने के कारण मैं उसके कमरे में रुक गया व मेरे अन्य साथी विकास, सचिन और अंकित भानियावाला में काइट होटल में रुक गए।

 

11 तारीख को सुबह हम सब लोग प्लान के मुताबिक एक्टिवा व अपाचे बाइक में सीधे देहरादून नेहरु कॉलोनी SBI वाली गली में स्थित उक्त घर में पहुंचे जिसकी हमारे द्वारा पहले ही जानकारी जुटा ली गयी थी। हमने बाइक को घर से थोडी दूर एक पार्क के पास खड़ा किया व एक्टिवा सीधे घर के पास ले गए। विकास घर के बाहर रहा और हम चारों लोग घर में घुस गए व वहां मौजूद 2 महिलाओं ,एक बुजुर्ग को हमारे पास मौजूूद तमंचे व चाकू से डराते हुए उन्हें बंधक बनाकर उनसेे उनके पहने हुये जेवरात अंगूठी, कड़े व कान के टॉप्स तथा लगभग 6-7 हज़ार रूपये नगदी ले ली। हम घर पर अलमारी आदि चेक कर पाते इससे पहले ही उपरी मंजिल से एक महिला चिल्लाने लगी तो हम लोग डर कर वहां से भाग निकले। उसके बाद हमने कैमरों से बचने के लिए अपने कपडे बदले और सीधे ऋषिकेश चले गए, जहाँ हमने विकास को छोड़ा व उसे उसके हिस्से की एक अंगूठी दी और बैराज घूमते हुवे सीधे अपने गावं आ गए, जो पैसे हमने लूटे थे वो हमारे खाने पीने में खर्च हो गए.। हम जेवरात बेचने मुज्जफरनगर गए थे किन्तु बिना बिल के किसी ने उन्हें नहीं खरीदा तो हम वापस घर जा रहे थे कि इस दौरान ही पुलिस ने हमे पकड लिया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- विपिन पुत्र कृष्णपाल, निवासी पचेन्डाकला थाना नई मण्डी, मुज्जफरनगर

2- विकास पुत्र रणजीत, निवासी उपरोक्त

3- सचिन पुत्र रामगोपाल, निवासी उपरोक्त

4- अंकित पुत्र अशोक, निवासी उपरोक्त

5- विकास जयसवाल पुत्र विक्रम सिंह निवासी ए-2/190/44 अमर कॉलोनी ईस्ट गोकुलपुर देहली 94

बरामदगी का विवरण –

1- 04 अगूठी सोने की

2- 04 चूड़ी सोने की

3- 02 कान की बाली सोने की

4- 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस

5- 02 चाकू घरेलू इस्तेमाली

6- अपाचे मोटर साइकिल नं0 PB65

AA4480

7- एक्टिवा नं0: DL 8S CQ 3248

 

 

Previous Post

बिग अपडेड: इस दिन होगी पटवारी/लेखपाल का फिजिकल टेस्ट..पढ़े

Next Post

सावधान:उत्तराखंड में फिर डराने लगा कोरोना! पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

Next Post
सावधान:उत्तराखंड में फिर डराने लगा कोरोना! पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

सावधान:उत्तराखंड में फिर डराने लगा कोरोना! पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जान से बढकर कुछ नही मजबूर न करें विभाग, जनमानस की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नही: डीएम

जान से बढकर कुछ नही मजबूर न करें विभाग, जनमानस की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नही: डीएम

2 years ago
दुखद : दिवाली के दिन बुझे घर के चिराग, सड़क हादसे में युवती समेत दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

दुखद : दिवाली के दिन बुझे घर के चिराग, सड़क हादसे में युवती समेत दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

3 years ago
बड़ी खबर: हलद्वानी में हुए पुलिस कर्मियों के तबादले,देखें किसको कहां भेजा

बड़ी खबर: हलद्वानी में हुए पुलिस कर्मियों के तबादले,देखें किसको कहां भेजा

3 years ago
उत्तराखंडियों के मुंह पर यूरिन? हाईकोर्ट वकील की घिनौनी पोस्ट से मचा बवाल, गुस्साए आंदोलनकारी पहुंचे SSP के पास

उत्तराखंडियों के मुंह पर यूरिन? हाईकोर्ट वकील की घिनौनी पोस्ट से मचा बवाल, गुस्साए आंदोलनकारी पहुंचे SSP के पास

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक
  • कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी
  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.