Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना में मोबाइल और भी घातक। डाo बी.के.एस संजय..

बड़ी खबर: बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना में मोबाइल और भी घातक। डाo बी.के.एस संजय..
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना में मोबाइल और भी घातक। डाo बी.के.एस संजय..

 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026
  •  बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में मोबाइल आग में घी का काम कर रहा है 

 

  • सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जन आंदोलन की आवश्यकता

 

  • भारत में नियमों का उल्लंघन- एक व्यवहारिक समस्या

 

देहरादून: संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर एवं सेवा सोसाइटी के द्वारा 7वें सयुंक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह 15-21 मई 2023 के अंर्तगत सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल मसूरी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू रेस कोर्स देहरादून, निर्मला इंटर कॉलेज, बार्लोगंज मसूरी, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला देहरादून, संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में जन-जागरुकता व्याख्यान एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस पूरे सप्ताह पद्म श्री से सम्मानित वरिष्ठ ऑर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डॉ. बी. के. एस. संजय एवं इंडिया एवं इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर ऑर्थोपीडिक सर्जन डॉ. गौरव संजय द्वारा वेबिनार एवं ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्कूलों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं उनके सह-कर्मचारियों एवं जन समूह को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय का परिवार एवं इनकी संस्था पिछले 25 सालों से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैला रहा है। जिसका उल्लेख इंडिया एवं इंटरनेशनल बुक में रिकॉर्ड्स किया जा चुका है। डॉ. संजय के इन्हीं सामाजिक कार्यों एवं चिकित्सीय कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा 2021 में पद्म श्री से अलंकृत किया जा चुका है।

इंडिया एवं इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर ऑर्थोपीडिक सर्जन डॉ. गौरव संजय ने बताया कि हर साल लगभग अपने देश में 5 लाख सड़क दुर्घटनाऐं घटती हैं जिनमें से लगभग 1.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है और अच्छे इलाज के बावजूद भी लगभग इतने ही लोग विकलांग हो जाते हैं। सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं ओवरस्पीडिंग, ओवरटेकिंग, ओवरलोडिंग। इसके कारण आज वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग करने पर सड़क दुर्घटना की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है और ऐसे में यदि दुर्घटना घटती है तो 40 प्रतिशत लोगों की मौत भी हो जाती है। दुघटनाऐं इतनी ही देर में हो जाती है जितनी देर में आप अपनी जेब से फोन को निकालते हैं, फोन नंबर देखते हैं या मैसेज पढ़ते हैं। हम सबका अनुभव है कि दुर्घटनाऐं सेकेंड्स में होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि चौपहिया वाहन चालक यदि सीट बैल्ट नहीं लगाते हैं तो दुर्घटनाओं से होने वाले खतरों की संभावना 70 प्रतिशत बढ़ जाती है। इसलिए वाहन चलाते समय चौपहिया वाहन के चालकों को सीट बेल्ट का एवं दुपाहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। डॉ. गौरव संजय ने सड़क सुरक्षा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कोई भी सड़क दुर्घटना होने पर हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

पद्म श्री डॉ. बी. के. एस. संजय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं ने महामारी का रुप धारण कर लिया है जिसके मुख्य कारण हैं ओवरस्पीडिंग, ओवरटेकिंग, नींद का अभाव, नशे का प्रभाव। सड़कों पर ओवरस्पीडिंग, ओवरटेकिंग में मोबाइल का प्रयोग आग में घी का काम कर रहा है जो एक व्यवहारिक समस्या है और चालक के व्यवहार में बदलाव लाया जा सकता है और हमारे इस कार्यक्रम का उद्देश्य की है कि हम ऐसी घटनाओं के बारे में सुनने वाले लोगों को अवगत कराऐं। लोग जैसे ही इन घटनाओं के बारे में सुनते हैं सुनने वाले लोग अपने अनुभव भी बताते हैं और कई बार तो अपनी गलती भी महसूस करते हैं।

पद्म श्री डॉ. संजय ने बताया कि वाहन की जितनी ज्यादा गति होती है उतनी ज्यादा छति होती है। दुर्घटना के बाद गरीब आदमी और गरीब हो जाता है। आर्थिक समस्या के अलावा व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक समस्याऐं भी आ जाती हैं। उन्होंने ऐसी कई घटनाओं को बताया कि शादी से पहले ही बहुत सी महिलाऐं विधवा हो जाती हैं और ऐसे बहुत से नौजवान लोग हैं जिनका भविष्य ही बदल जाता है। बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाऐं अपने देश में विकलांगता का मुख्य कारण हैं।

पद्म श्री डॉ. संजय ने इस प्रेस वार्ता के माध्यम से लोगों से अपील की कि वह इस महामारी को कम करने में अपना योगदान दें क्योंकि सड़क दुर्घटनाऐं अपने देश के विकास में रोड़े का काम कर रही हैै। हर भारतवासी का उद्देश्य होना चाहिए कि वह अपने ढंग से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। डॉ. संजय मानते हैं कि हम सब मिलकर यदि दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक जन आंदोलन की आवश्यकता है। डॉ. संजय ने स्कूल के छात्रों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों और जन-समूह से अपने और जनहित में यातायात के नियमों को सीखने और उनका पालन करने की शपथ दिलाई।

Previous Post

बड़ी खबर: SGRR यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Next Post

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: आदेशों का पालन न करने पर। प्रमुख सचिव वन न्यायालय में तलब..

Next Post
हाईकोर्ट ब्रेकिंग: आदेशों का पालन न करने पर। प्रमुख सचिव वन न्यायालय में तलब..

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: आदेशों का पालन न करने पर। प्रमुख सचिव वन न्यायालय में तलब..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

“आप”  ने कैंट विधानसभा में प्रदर्शन कर उठाए 21 सवाल

“आप”  ने कैंट विधानसभा में प्रदर्शन कर उठाए 21 सवाल

4 years ago
देहरादून के इस नामी निजी स्कूल में छात्रा ने बाथरूम में की आत्महत्या,परिजन सदमे में

देहरादून के इस नामी निजी स्कूल में छात्रा ने बाथरूम में की आत्महत्या,परिजन सदमे में

2 years ago
बड़ी खबर: हल्द्वानी हिंसा में 2 गिरफ़्तार, अब तक 94 उपद्रवी सलाखों के पीछे..

बड़ी खबर: हल्द्वानी हिंसा में 2 गिरफ़्तार, अब तक 94 उपद्रवी सलाखों के पीछे..

2 years ago
Breaking: 6 सीनियर PCS अधिकारियों का प्रमोशन बने IAS, अधिसूचना जारी..

Breaking: 6 सीनियर PCS अधिकारियों का प्रमोशन बने IAS, अधिसूचना जारी..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.