Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी कार्यवाही: नगर निगम अधिकारी के घर स्टेट GST का छापा, इतने करोड़ की पकड़ी चोरी..

बड़ी कार्यवाही: नगर निगम अधिकारी के घर स्टेट GST का छापा, इतने करोड़ की पकड़ी चोरी..
0
SHARES
335
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी कार्यवाही: नगर निगम अधिकारी के घर स्टेट GST का छापा, इतने करोड़ की पकड़ी चोरी..

 

Related posts

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026

देहरादून: नगर निगम के एक अधिकारी के घर पर की गई छापेमारी में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने दून के जिन आयरन स्क्रैप कारोबारियों के फर्जी ढंग से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ प्राप्त करने का भांडा फोड़ा था, वह कारोबार नगर निगम अफसर की पत्नी का निकला। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि इस फर्जीवाड़े में सरकार को करीब 15 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। स्टेट जीएसटी (राज्य कर) विभाग ने अफसर की पत्नी को रिकवरी नोटिस भी जारी किया है। हालांकि, रिकवरी पर अफसर की पत्नी ने हाई कोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया है। इसके बावजूद इस मामले में अधिकारी की पत्नी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, क्योंकि 05 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी पर गिरफ्तारी का प्रावधान है। प्रकरण में गिरफ्तारी पर स्टे नहीं है।

आयरन स्क्रैप फर्मों की जांच के दौरान स्टेट जीएसटी के अधिकारी।

स्टेट जीएसटी की एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) ने हाल में संयुक्त आयुक्त एसएस तिरुवा के नेतृत्व में हरिद्वार बाईपास रोड स्थित फर्म और गोदामों समेत आयरन स्क्रैप कारोबारियों के घर पर छापेमारी की थी। जिसमें पता चला था कि स्क्रैप कारोबारी देहरादून और हरिद्वार की अपंजीकृत फर्मों से माल खरीद रहे हैं और इस पर फर्जी ढंग से आईटीसी का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। क्योंकि, अपंजीकृत फर्मों से की गई खरीद पर आईटीसी का लाभ नहीं दिया जाता है। लिहाजा, फर्म कारोबारियों ने आईटीसी क्लेम के लिए पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश की फर्मों से खरीद के फर्जी बिल प्राप्त किए। जिसका मतलब यह हुआ कि बाहरी राज्यों की संबंधित फर्मों से वास्तविक खरीद की जगह सिर्फ बिल प्राप्त किए गए।

फर्जी खरीद का पता स्टेट जीएसटी के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी व विभाग की ओर से लगाए गए एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरों के रिकॉर्ड से चल गया। बिल के साथ माल लाने वाले जिन ट्रकों के फोटो दर्ज किए गए थे, उन्होंने शहर में प्रवेश ही नहीं किया था। छापेमारी के दौरान ही 06 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी सामने आई थी, जिस पर 1.10 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा करा दिए गए थे। वहीं, अब जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि कर चोरी का आंकड़ा 15 करोड़ रुपये के आसपास या अधिक हो सकता है।

निगम अफसर की पत्नी ने कहा, फर्म किराए पर दी थी
स्टेट जीएसटी के अधिकारियों को जब यह पता चला कि फर्म नगर निगम अफसर की पत्नी की है तो वह दंग रह गए। पूछताछ में अफसर की पत्नी ने कहा कि फर्म किराए पर दी गई थी। यदि कर चोरी की गई है तो इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। हालांकि, यह बात अधिकारियों के गले नहीं उत्तरी और अफसर की पत्नी को रिकवरी नोटिस जारी कर दिया। जिस पर उन्होंने फिलहाल हाई कोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया है। चूंकि, कर चोरी की राशि 05 करोड़ रुपये से अधिक है तो मामले में गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है।

कौन बचा रहा अफसर और उनकी पत्नी को
सूत्रों की मानें तो इस मामले में अधिकारियों पर हल्का हाथ रखने को कहा जा रहा है। क्योंकि, पत्नी के नाम पर फर्म और इस तरह के कृत्य के बाद अधिकारी तक भी जांच की आंच पहुंच सकती है। यही कारण है कि मामले में विभिन्न स्तर से दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आ रही है। फिर भी राज्य कर के अधिकारी प्रकरण में ढील देने को तैयार नहीं हैं। क्योंकि, स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, शासन और आयुक्त राज्य कर डॉ अहमद इकबाल प्रदेश के राजस्व हितों के प्रति गंभीरता से कार्रवाई करने की बात कहते आए

Previous Post

गुड न्यूज: महिला दिवस के अवसर पर, LPG सिलेंडर में 100 रूपये की छूट..

Next Post

Weather update: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, मौसम का पूर्वानुमान, पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

Next Post
Weather update: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, मौसम का पूर्वानुमान, पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

Weather update: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, मौसम का पूर्वानुमान, पढ़े ताज़ा रिपोर्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: SGRR युनिवर्सिटी में पारंपरिक चिकित्सा और योग विषय पर यूथ20 सम्मेलन का आयोजन..

बड़ी खबर: SGRR युनिवर्सिटी में पारंपरिक चिकित्सा और योग विषय पर यूथ20 सम्मेलन का आयोजन..

3 years ago
ब्रेकिंग : रिश्वतखोर सैनी के खिलाफ आयोग का डीएम को निर्देश

ब्रेकिंग : रिश्वतखोर सैनी के खिलाफ आयोग का डीएम को निर्देश

4 years ago
उत्तराखंड: साइबर अपराधों पर रोक लगाने की मांग को लेकर डीआईजी से मिला डी.वी.एम.यू. व्यापार मंडल

उत्तराखंड: साइबर अपराधों पर रोक लगाने की मांग को लेकर डीआईजी से मिला डी.वी.एम.यू. व्यापार मंडल

6 years ago
बड़ी खबर : शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में 15 दिन की कटौती का प्रस्ताव

बड़ी खबर: पर्वतीय क्षेत्रों में 245 नये डॉक्टरों की होगी नियुक्ति। निर्देश जारी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.