Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

Crime: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही सास की, बहु ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या..

Crime: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही सास की, बहु ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या..
0
SHARES
265
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Crime: प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही सास की, बहु ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या..

 

Related posts

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

August 12, 2026

हरिद्वार: हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अकबरपुर फाजलपुर गांव में बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो गया है. मामले में पुलिस ने बुजुर्ग महिला की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश करने की तैयारी कर रही है. बता दें कि बीती 15 फरवरी को झबरेड़ा के अकबरपुर फाजिलपुर में बुजुर्ग महिला सावित्री देवी का शव उसके घर पर मिला था. इसके बाद अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाने की प्रक्रिया शुरू की गई. तभी सावित्री देवी के बेटे सोनू कुमार को मां के गले में फंदे के निशान मिले. जिस पर सोनू ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जिस पर झबरेड़ा पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया।

वहीं, पुलिस एक तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी तो वहीं मामला संदिग्ध होने पर जांच भी कर रही थी. इसी कड़ी में जांच पड़ताल में सामने आया कि महिला सावित्री देवी के बेटे और बहू के बीच काफी समय से अनबन है. साथ ही बहू के किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई. ऐसे में बहू और बेटे के झगड़ों से परेशान आकर महिला उनके घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर पर अकेले रह रही थी. वहीं, 27 फरवरी को थाना झबरेड़ा पुलिस को अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली. जिसमें डॉक्टरों ने अपनी राय स्पष्ट करते हुए मौत का कारण गला घोंटना बताया. रिपोर्ट की जानकारी होने पर महिला के बेटे सोनू कुमार ने अपनी पत्नी पर हत्या का शक जताया और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा 302 भादवि में मुअसं. 73/2024 पंजीकृत किया।

शादी के 5 साल होने के बाद महिला सावित्री देवी की बहू मां नहीं बन पा रही थी, जिसका इलाज देहरादून और हरिद्वार के अस्पतालों से चल रहा था, लेकिन कोई भी उपाय सफल नहीं हुआ. इसी दौरान आधार कार्ड में बदलाव कराते समय बहू की मुलाकात आधार सेंटर में कार्यरत जौनी नाम के युवक से हुई. जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा. इतना ही नहीं दोनों के बीच अवैध संबंध भी हो गए. जिसकी जानकारी महिला यानी उसकी सास को हो गई थी. बताया जा रहा है कि सास ने बदनाम करने का डर दिखाकर प्रेमी से संबंध तोड़ने के लिए लगातार मजबूर किया. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए बहू ने खौफनाक साजिश रची. साजिश के तहत बहू और उसके प्रेमी (जौनी) ने खास प्लान बनाया. जिसके तहत बहू ने 14 फरवरी को चुपके से जाकर अपनी सास के घर के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी. जिसके बाद उसने प्रेमी जौनी की ओर से लाई गई नींद की गोलियों को खाने में मिलाकर सास को दे दिया।

पुलिस की मानें तो 14 फरवरी को उनके परिवार में ही शादी का संगीत का कार्यक्रम था. ऐसे में रात करीब 11.30 बजे संगीत कार्यक्रम खत्म हुआ. जिसके बाद बहू अपनी सास के घर में चली गई और चुपके से (कुंडी पहले से टूटे होने के कारण) दरवाजे से अंदर आ गई. नींद के आगोश में सोई हुई सास का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बहू और उसके प्रेमी की बीच हुई बातचीत के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए. वहीं, पुलिस की टीम ने दबिश देकर हत्या में शामिल कथित प्रेमी को दबोच लिया. साथ ही महिला की हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा और नशे की गोलियां भी पुलिस ने बरामद कर ली हैं. घटना में इस्तेमाल दुपट्टा, मोबाइल आदि बरामद होने और आरोपी जौनी का नाम सामने आने पर मुकदमे में धारा 201 और 120 बी आईपीसी की बढ़ोतरी की गई. अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Previous Post

बड़ी खबर: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा गिरफ्तार..

Next Post

बड़ी खबर: राजधानी के रेसकोर्स फ्लैट में मिला नाबालिग लड़की का शव, मचा हड़कंप..

Next Post
बड़ी खबर: राजधानी के रेसकोर्स फ्लैट में मिला नाबालिग लड़की का शव, मचा हड़कंप..

बड़ी खबर: राजधानी के रेसकोर्स फ्लैट में मिला नाबालिग लड़की का शव, मचा हड़कंप..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

प्राधिकरण की प्रताड़ना से तंग आकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या।

चमोली: 80 वर्षीय बुजुर्ग की क्वारंटाइन सेंटर में मौत। 6 दिन पूर्व में लौटे थे गांव

6 years ago
अंकिता हत्याकांड: पूर्व पटवारी वैभव प्रताप हुआ निलंबित

अंकिता हत्याकांड: पूर्व पटवारी वैभव प्रताप हुआ निलंबित

4 years ago
ब्रेकिंग: यहां आश्रम की ज़मीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी ट्रस्ट, भाजपा नेता समेत 20 पर मुकदमा दर्ज..

ब्रेकिंग: यहां आश्रम की ज़मीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी ट्रस्ट, भाजपा नेता समेत 20 पर मुकदमा दर्ज..

2 years ago
JOB UPDATE: HNBGU में निकली इन पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

JOB UPDATE: HNBGU में निकली इन पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.