Tuesday, September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी के पूर्व निजी सचिव व सहयोगी गिरफ्तार, करोड़ों के टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का है मामला..

बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी के पूर्व निजी सचिव व सहयोगी गिरफ्तार, करोड़ों के टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का है मामला..
0
SHARES
2.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी के पूर्व निजी सचिव व सहयोगी गिरफ्तार, करोड़ों के टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का है मामला..

 

Related posts

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया  कांड, परिवार सदमे में

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया कांड, परिवार सदमे में

September 25, 2026
उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

September 2, 2026

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय व उसके सहयोगी सौरभ वत्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर टेंडर दिलाने के नाम पर दून में 03 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें करीब 4.5 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। हालांकि, ठगी के मामले में सौरभ वत्स की पत्नी नंदिनी वत्स, चालक शाहरुख खान, महेश माहरिया व सोनक के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पीसी उपाध्याय को दून पुलिस ने, जबकि सौरभ वत्स को भीलवाड़ा (राजस्थान) पुलिस ने गिरफ्तार है। सौरभ वत्स पर वहां टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है और उन पर उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश व राजस्थान में छह मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही इस मामले में भी उन्होंने सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। इस प्रकरण में दिनांक 09-03-2024 को राम केवल निवासी प्रोपराईटर जेआर फार्मास्युटिकल प्लॉट नंबर 27 सिडकुल हरिद्वार ने प्रकाश चंद्र (पीसी) उपायध्याय पुत्र निवासी 4 एफ लेन न0 4 कलिंका विहार मोहकमपुर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीसी उपाध्याय ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर टेंडर दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये की ठगी की है। इस शिकायत पर कोतवाली नगर देहरादून में मु.अ.सं. 119/24 धारा 120बी/420/467/468/471/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया। इससे पहले पटियाला के रहने वाले संजीव देव ने करीब 03 करोड़ व पटियाला के ही रजत परासर ने 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा पीसी उपाध्याय व उनके सहयोगियों के विरुद्ध दर्ज कराया जा चुका है।

एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2022 में उसके परिचित सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स के माध्यम से उसकी मुलाकात राम केवल पुत्र श्री राम लखन प्रोप्रराइटर JR PHARMACEUTICALS प्लॉट नंबर 27 सेक्टर 7 सिडकुल हरिद्वार उत्तराखंड से हुई। जो दवाई सप्लाई का टेंडर दिलाने के बहाने राम केवल को सचिवालय में लाया था। पीसी उपाध्याय व सौरभ वत्स के द्वारा फर्जी सूचना मैमो, जो सौरभ वत्स के हस्ताक्षर से जारी किए गए थे, के आधार पर विभिन्न मदों में खर्च होने वाली कुल 51,74,440 रुपये की राशि का फर्जी बिल बनाकर राम केवल को दिए गए। जिसको देखकर राम केवल को यकीन हो गया था कि टेंडर उसके नाम से जारी हो गया है। इसके एवज में अभियुक्तो द्वारा राम केवल से कुल 51,74,440 रुपये विभिन्न तरीके से ठग लिए गए थे।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तः

1-प्रकाश चंद्र उपाध्याय पुत्र स्व0 श्री भास्करानन्द उपाध्याय, निवासी लेन न0-4 कलिंगा विहार माजरी माफी, मोहकमपुर, थाना नेहरूकालोनी, देहरादून।

2-राजस्थान के प्रतापनगर भीलवाड़ा में दर्ज अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्त

सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा पुत्र बृजमोहन वत्स, निवासी 647/1, मेन अंबाला रोड, निकट राधकृष्ण मंदिर के पास सहारनपुर, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी म.न.-13/13, अठूरवाला, जॉलीग्रांट, थाना डोईवाला देहरादून।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0स0-335/23, धारा 420,406,120बी भादवि, थाना कोतवाली नगर देहरादून

2- मु0अ0स0-359/23, धारा 420,406,506, 120बी भादवि, थाना कोतवाली नगर देहरादून

3- मु0अ0स0-479/23, धारा 420,120बी भादवि, थाना कोतवाली नगर देहरादून

4- मु0अ0स0-119/24, धारा 420,467,468,471,120बी भादवि, थाना कोतवाली नगर देहरादून

5- मु0अ0स0-590/19, धारा 420,419,467,468,471,406,504,506,120बी भादवि, थाना सिविल लाईन मुरादाबाद, उ.प्र.

6- मु0अ0स0-181/24, धारा 420,406, भादवि, थाना प्रतापनगर, भीलवाडा, राजस्थान

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: आज शासन ने किए IAS और PCS ऑफिसर्स के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट..

Next Post

बिग ब्रेकिंग: आज शासन ने किया वन विभाग ट्रांसफार, आदेश जारी, देखें लिस्ट..

Next Post
बिग ब्रेकिंग: आज शासन ने किया वन विभाग ट्रांसफार, आदेश जारी, देखें लिस्ट..

बिग ब्रेकिंग: आज शासन ने किया वन विभाग ट्रांसफार, आदेश जारी, देखें लिस्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बदरीनाथ धाम चोरी प्रकरण में निजी सहायक परमोद नौटियाल की बढ़ी मुश्किलें,निलंबन के बाद अब मुकदमा दर्ज

बदरीनाथ धाम चोरी प्रकरण में निजी सहायक परमोद नौटियाल की बढ़ी मुश्किलें,निलंबन के बाद अब मुकदमा दर्ज

3 months ago
बड़ी खबर : उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज।

बड़ी खबर : उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज।

5 years ago
बिग ब्रेकिंग : यूकेडी ने मांगा राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का समर्थन। रीजनल पार्टी अध्यक्ष से यूकेडी नेताओं की मुलाकात

बिग ब्रेकिंग : यूकेडी ने मांगा राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का समर्थन। रीजनल पार्टी अध्यक्ष से यूकेडी नेताओं की मुलाकात

2 years ago
उत्तराखंड मौसम अपडेट: गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि, 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि, 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.