Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

सनसनी: प्रेमी निकला गुमशुदा युवती का हत्यारा, सूटकेस में लगाया था शव ठिकाने..

सनसनी: प्रेमी निकला गुमशुदा युवती का हत्यारा, सूटकेस में लगाया था शव ठिकाने..
0
SHARES
490
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सनसनी: प्रेमी निकला गुमशुदा युवती का हत्यारा, सूटकेस में लगाया था शव ठिकाने..

 

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • प्रेमी युवक निकला गुमशुदा युवती का हत्यारा
  • अवैध सम्बन्धों के शक के चलते की थी युवती की हत्या
  • युवती के शव को सूटकेस के अन्दर बन्द कर आशारोडी से आगे सुनसान जंगल में लगाया था ठिकाने।
  • अभियुक्त की निशानदेही पर सूटकेस के अन्दर से युवती का सडा-गला शव पुलिस ने किया बरामद।

कोतवाली पटेलनगर

देहरादून: दिनांक 29-01-2024 को वादिनी शहरुल जहाँ पत्नी जहीर हसन निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी पुत्री शहनूर उम्र 24 वर्ष की गुमशुदगी के सम्बन्ध मे कोतवाली पटेलनगर पर दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री शहनूर देहरादून मे संस्कृति विहार कालोनी मे रहकर ब्यूटी पॉर्लर का काम करती थी जो दिनांक 26-12-2023 से लापता है, जिससे सम्पर्क करने तथा ढूंढने का उनके द्वारा काफी प्रयास किया गया किन्तु उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना पटेलनगर पर युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई।

मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा युवती की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश एवं खोजबीन हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबीर मामूर किये गये, दौराने तलाश पुलिस टीम को जानकारी मिली कि गुमशुदा शहनूर देहरादून मे संस्कृति लोक कालोनी मे राशिद नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप मे रहती थी, जो युवती के गुम होने के बाद से ही देहरादून से फरार चल रहा है।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा राशिद उपरोक्त की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 30-03-2024 को मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को जानकारी मिली कि राशिद संस्कृति विहार कालोनी में अपने किराये के कमरे के आस-पास घूम रहा है, जो सम्भवत: कमरे से अपना सामान लेने के लिये देहरादून आया है, इस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संस्कृति विहार कालोनी पहुँचकर राशिद उपरोक्त से मौके पर गुमशुदा शहनूर के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो वह इस सम्बन्ध में कोई जानकारी न होने की बात कहने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा राशिद को विस्तृत पूछताछ हेतु थाने लाया गया। जहां उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दिनांक: 27-12-23 को गुमशुदा शहनूर की गला दबाकर हत्या करना तथा शव को सूटकेस में बदं कर आशारोडी से आगे जगंल में ठिकाने लगाने की बात बताई गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को साथ ले जाकर आशारोडी से करीब 5-6 किलोमीटर सहारनपुर की ओर सडक किनारे खाई के पास पडे एक सूटकेस के अन्दर से गुमशुदा शहनूर के शव के कंकाल को सडी-गली अवस्था मे बरामद किया गया, अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसे समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ मे अभियुक्त राशिद द्वारा बताया गया कि वो अपने गांव बागोवाली में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता था, वर्ष 2017-18 में उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से शहनूर से हुई थी। उसके बाद से ही वे लगातार एक दूसरे के सम्पर्क में थे। सितम्बर 2023 में वह शहनूर से मिलने देहरादून आया तथा उसके बाद संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास एक कमरा किराए पर लेकर शहनूर के साथ रहने लगा । शहनूर से उसके काम के बारे में पूछने पर उसके द्वारा पार्लर में काम करना बताया जाता था, पर पार्लर का पता पूछने पर वो हमेशा बात टाल देती थी। शहनूर हमेशा रात में देरी से और कई बार अगले दिन सुबह कमरे पर आती थी तथा वजह पूछने पर हमेशा बातों को टाल देती थी, अभियुक्त को अंदेशा था कि शहनूर किसी प्रकार के गलत कामों में लिप्त है। दिनांक: 26.12.2023 को भी अभियुक्त देर रात तक कमरे में शहनूर का इन्तेजार करता रहा पर शहनूर दिनांक: 27.12.2023 की सुबह करीब 02ः00 बजे कमरे पर आई।

इस बात को लेकर अभियुक्त का शहनूर से झगडा हो गया तथा देरी से आने की वजह पूछने पर शहनूर द्वारा उससे अपने काम से काम रखने तथा उस पर नजर न रखने की बात कही तथा अभियुक्त के मुंह पर थप्पड मार दिया, जिस पर गुस्से में आकर अभियुक्त द्वारा शहनूर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अगले दिन अभियुक्त शहनूर की स्कूटी संख्या: यू0के0-08-एडब्ल्यू-4566 को लेकर पटेल नगर लालपुल की तरफ गया, जहाँ उसने शहनूर के एटीएम कार्ड से 17,000/- रुपये कैश निकाले तथा उसके पश्चात लालपुर स्थित विशाल मेगा मॉर्ट से एक लाल रंग का बडा सूटकेस तथा मुस्कान चौक पर हार्डवेयर की दुकान से रस्सी खरीदी और अपने कमरे पर वापस आ गया। कमरे पर अभियुक्त द्वारा शहनूर के शव को लाल सूटकेस के अन्दर बंद किया तथा दोपहर के समय उक्त सूटकेस को शहनूर की स्कूटी की पिछली सीट बांधकर उसे आशारोडी के आगे सुनसान जगंल में एक खाई में फेंक दिया।

इसके पश्चात अभियुक्त पकडे जाने के डर से शहनूर की स्कूटी लेकर अपने गाँव बागोवाली मुजफ्फरनगर चला गया तथा कुछ दिन वहां रहने के बाद अपनी बहन के घर कलाआम रोड विद्यानंद कॉलोनी पानीपत चला गया, जहाँ पर अभियुक्त पिकअप गाड़ी में हेल्पर का काम कर रहा था।

Previous Post

दुखद: यहां टाटा सुमो गहरी खाई में गिरी, 2 की मौके पर मौत, 8 लोग घायल..

Next Post

बड़ी खबर : 171 आरक्षी पुलिस महकमें में हुए शामिल

Next Post
बड़ी खबर : 171 आरक्षी पुलिस महकमें में हुए शामिल

बड़ी खबर : 171 आरक्षी पुलिस महकमें में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: सेना में भर्ती होने का मौका, 20 जून से यहाँ शुरू होगी प्रक्रिया।

बड़ी खबर: सेना में भर्ती होने का मौका, 20 जून से यहाँ शुरू होगी प्रक्रिया।

3 years ago
चिकित्सालय में चिकित्सक एवं संसाधन है तो क्यों कम हो रही है सर्जरी, क्यों आईपीडी में नही हैं पैशेंटः डीएम

चिकित्सालय में चिकित्सक एवं संसाधन है तो क्यों कम हो रही है सर्जरी, क्यों आईपीडी में नही हैं पैशेंटः डीएम

2 years ago
जॉब अपडेट: NHM ने विभिन्न पदों पर निकाली बम्पर भर्ती। जल्द करें आवेदन

जॉब अपडेट: NHM ने विभिन्न पदों पर निकाली बम्पर भर्ती। जल्द करें आवेदन

4 years ago
गजब कारनामा: घर पर प्रिंटर रख नकली नोट छाप रहा था युवक, गिरफ्तार

गजब कारनामा: घर पर प्रिंटर रख नकली नोट छाप रहा था युवक, गिरफ्तार

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.