Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
0
SHARES
110
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

 

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
हल्द्वानी में शादी समारोह में  पानी पीने पर  DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

हल्द्वानी में शादी समारोह में पानी पीने पर DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

May 12, 2026

देहरादून: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर देशभर में ठगी करने वाला गिरोह देहरादून के प्रेमनगर में सक्रिय पाया गया। गृह मंत्रालय के 14सी के विभिन्न पोर्टलों पर इस ठगी का विवरण खंगालने पर एसटीएफ को ठगी से संबंधित मोबाइल नंबर प्रेमनगर क्षेत्र में सक्रिय मिले। जांच-पड़ताल करते हुए एसटीएफ उत्तराखंड को कुछ ऐसे बैंक खातों की जानकारी भी मिली, जिनमें देशभर से रकम जमा कराई जा रही थी। बीते 03 माह में भी इन खातों में 1.5 करोड़ रुपये जमा कराए गए और निकाले भी गए। एसटीएफ उत्तराखंड की टीम ने देशभर में ठगी करने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश निवासी राहुल चौधरी व बदायूं निवासी सिद्धांत चौहान को गिरफ्तार किया।

पत्रकारों से रूबरू एसटीएफ उत्तराखंड के एसएसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से 1.31 लाख रुपये, 64 सिम कार्ड, 10 मोबाइल, 02 पासबुक और 07 चेकबुक बरामद की गई। गिरोह के सदस्यों ने ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्यों तेलांगना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के निवासियों को शिकार बनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के संदिग्ध बैंक खातों में देशभर के करीब हर राज्य से अलग-अलग व्यक्तियों की ओर से प्रतिदिन 25 से 30 हजार रुपये किश्त में लाखों रुपये जमा कराए जा रहे थे।

प्रथम दृष्टया प्रकाश में आए 03 संदिग्ध बैंक खातों में ही पिछले 02 माह में करीब 1.5 करोड़ रुपये जमा किए गए और निकाले गए। विशेषकर भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र कर्नाटक से ज्यादा धनराशि जमा की जानी पाई गई है। इस संबंध में दक्षिण भारत के राज्यों में ऑनलाइन ठगी की घटनाओं का फौरी विश्लेषण भी किया गया। पता चला कि सैकड़ों की संख्या में ऐसी शिकायतें मिली हैं, जिनसे मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी की जा रही थी। जिनमें से अभी तक 35 शिकायतें तेलंगाना, आंध्रा और महाराष्ट्र राज्य में दर्ज पाई गई।

प्रेमनगर क्षेत्र में ठिकाने का पता लगाना नहीं था आसान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह को लेकर यह जानकारी तो पुख्ता हो गई थी कि इसका संचालन प्रेमनगर क्षेत्र से किया जा रहा है, लेकिन यह लोग रह कहां पर रहे हैं, यह पता करना चुनौती बन था। क्योंकि, ठगी में जिन सिम कार्ड का प्रयोग किया जा रहा था, वह फर्जी आईडी पर लिए गए थे। साथ ही तकनीक का प्रयोग करके लोकेशन कहीं और दिखाई गई थी। लिहजा, पूरे क्षेत्र में निगरानी के लिए कार्ययोजना बनाई गई और 15 दिन तक रेकी की गई।

सघन निगरानी के बाद टीम को सफलता हाथ लगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह का सरगना दीपक राज शर्मा निवासी ग्राम विशुनपुर, छोटेपट्टी, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश है, जिसकी तलाश की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि सरगना को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

12वीं पास है गिरोह का मुख्य सदस्य राहुल चौधरी

पूछताछ में गिरोह के मुख्य सदस्य राहुल चौघरी उर्फ राहुल कन्नौजिया ने बताया गया कि वह 12वीं पास है और उसके पास कोई काम-धंधा नहीं था। वह गिरोह के सरगना दीपक राज शर्मा के गांव के बगल के गांव का रहने वाला है। दीपक राज ही राहुल को देहरादून लेकर आया। दीपक राज शर्मा देहरादून में पिछले 4-5 सालों से रह रहा है। उसी ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करना सिखाया। राहुल को यह काम दिया गया कि वह लोगों को कॉल कर और खुद को इस योजना कार्यालय का सरकारी कर्मचारी बताए। ताकि लोग आसानी से झांसे में फंस सकें।

ठगी के लिए राहुल लोगों को मुद्रा लोन दिलाने में मदद करने का झांसा देता और उसके बाद मुद्रा लोन को स्वीकृत होना बताकर सरकार से ज्यादा सब्सिडी पाने का प्रलोभन भी देता था। इसके लिए कमीशन और प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में अपने बताए गए बैंक खातों में लोन के मुताबिक 05 से 10 प्रतिशत धनराशि को जमा करा लेता था। जिसके गैंग ने धोखाधड़ी करने के लिए 4-5 लडके आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में भी रखे थे। जैसे ही पैसा जमा होने का मैसेज मिलता, तत्काल एटीएम से पैसों को निकाल लिया जाता था। ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सभी सिम कार्डस फर्जी आईडी पर लिए जाते, जिन्हे प्रति सिम 1000 रुपये में खरीदा जाता था। सिम को तीन-चार महीने प्रयोग करने के बाद तोड़कर फेंक दिया जाता था।

ठगी से कमाए पैसों से खरीदी जमीन, सरगना बना रहा हॉस्टल

एसटीएफ के मुताबिक गिरोह के मास्टर माइंड दीपक राज शर्मा ने ठगी पैसों से सुद्धोवाला में एक जमीन खरीदकर उस पर हॉस्टल का निर्माण शुरू किया है। साथ ही ठाकुरपुर में नित्या रेडिमेड गार्मेंट नाम से दुकान भी खोल रखी है। बताया गया कि गिरोह के सदस्य ठगी से प्रत्येक सप्ताह 5 से 6 लाख रुपये बना लेते थे। एसएसपी एसटीएफ के मुताबिक ठगी का पर्दाफाश करने में पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा एवं गृह मंत्रालय के आई4सी के सीईओ डॉ राजेश कुमार और उनकी टीम ने अहम मुख्य भूमिका निभाई।

गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम

1.उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, टीम प्रभारी

2.उ०नि० नरोत्तम बिष्ट

3.अपर उ०नि० देवेंद्र भारती

4.हे०कां० देवेंद्र ममगाईं

5.हे०कां० प्रमोद कुमार

6.हे०का संदेश यादव

7.हे०का० रवि पंत

8.कां० दीपक चंदोला

9.कांo नितिन कुमार

10.काo कादर खान

 

Previous Post

ब्रेकिंग: प्रेमनगर में विस्फोट की आवाज सुनाई दी, जांच में जुटी पुलिस..

Next Post

बिग ब्रेकिंग: SSP देहरादून ने किए आज ट्रांसफर, देखिए लिस्ट..

Next Post
बिग ब्रेकिंग: SSP देहरादून ने किए आज ट्रांसफर, देखिए लिस्ट..

बिग ब्रेकिंग: SSP देहरादून ने किए आज ट्रांसफर, देखिए लिस्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: यहां चार नाबालिगों की नदी में डूबने से मौत। गांव में शोक की लहर।

दुखद: यहां चार नाबालिगों की नदी में डूबने से मौत। गांव में शोक की लहर।

3 years ago
सचिव सुधांशु के खिलाफ बगावत का बिगुल

सचिव सुधांशु के खिलाफ बगावत का बिगुल

7 years ago
JOB ALERT: हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज ने निकाली इन पदों पर भर्ती। ऐसे करें आवेदन

JOB ALERT: हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज ने निकाली इन पदों पर भर्ती। ऐसे करें आवेदन

3 years ago
थराली: नलधुरा गांव में दो मृत घुरड़ के मिलने से वन विभाग में मची अफरा तफरी

थराली: नलधुरा गांव में दो मृत घुरड़ के मिलने से वन विभाग में मची अफरा तफरी

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.