Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: एसआरएचयू में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बड़ी खबर: एसआरएचयू में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: एसआरएचयू में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

  • पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डोईवाला:  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण सरंक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

बुधवार को बीसी रॉय सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (नासी) के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि पूरे विश्व में प्रदूषण काफी तेजी से फैल रहा है। जिससे हमारी प्रकृति को काफ़ी नुकसान हो रहा है। हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिलकर कार्य करना होगा। नदी संरक्षण और सूखे की तैयारी के लिए रणनीति विषय पर चर्चा की। उन्होंने अपने अनुभव साझा किये कि किस तरह से नदियों को प्रदूषण से बचाया और संरक्षित किया जा सकता है।

वक्ता बीन देयर, दून दैट के सीईओ डॉ. लोकेश ओहरी ने पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने, जैव विविधता का समर्थन करने और मानव उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नदी संरक्षण और सूखे से निपटने की जानकारी साझा की। दूसरे वक्ता एसपीईसीएस के मुख्य पदाधिकारी डॉ. बृज मोहन शर्मा ने स्थायी भविष्य के लिए पर्यावरणीय चुनौतियों को कम करने के विषय पर जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान समय में पर्यावरण परिवर्तन के कारण लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने इसके कारण और भविष्य की ओर निरंतर विकास के साथ वर्तमान स्थिति को कम करने के तरीके भी बताए।

एक्जीक्युटिव निदेशक नवदान्य बायोडायवर्सिटी फार्म डॉ.विनोद भट ने जलवायु परिवर्तन के शमन और अनुकूलन के लिए जैव विविधता आधारित जैविक खेती और स्वदेशी जलवायु फसल विषय पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जैविक खेती के क्षेत्र में अपने अनुभव और इसके महत्व को साझा किया। इस अवसर पर नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस, उत्तराखंड चौप्टर ने डॉ. बृज मोहन शर्मा, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के डॉ. दुष्यंत गौड़ को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वच्छ एवं हरा-भरा परिसर के लिए डॉ. विजेन्द्र चौहान को पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में निदेशक रिसर्च डॉ. बिन्दु डे, डॉ. गणेश कुमार, डॉ. निक्कु यादव, अभिषेक चंदोला, गरिमा कपूर, डॉ.स्मिता डिमरी, डॉ. उज्ज्वल नौटियाल, डॉ. अरविंद फर्स्वाण, राहुल पांडे, मृदुल डिमरी आदि उपस्थित थे। हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग लिटरेरी कमेटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी नर्सिंग द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर और पांचवे सेमेस्टर के 145 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संचिता पुगाजंडी ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रीति प्रभा हीना नेगी और डॉ. अनुपमा उपस्थित रहे।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: अटकलों पर विराम, तीसरी बार नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री, 8 जून को सकता हैं शपथ ग्रहण समारोह..

Next Post

बड़ी खबर: चर्चित बिल्डर साहनी आत्महत्या केस में नया मोड़, पढ़े पूरी खबर..

Next Post
बड़ी खबर: चर्चित बिल्डर साहनी आत्महत्या केस में नया मोड़, पढ़े पूरी खबर..

बड़ी खबर: चर्चित बिल्डर साहनी आत्महत्या केस में नया मोड़, पढ़े पूरी खबर..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हादसा : उत्तराखंड में यहां हुआ सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

हादसा : उत्तराखंड में यहां हुआ सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

2 years ago
बिग ब्रेकिंग :- जानिए किस दिन होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद

बिग ब्रेकिंग :- जानिए किस दिन होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद

2 years ago
सिडकुल में नकली शैंपू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 लाख का माल जब्त, तीन गिरफ्तार

सिडकुल में नकली शैंपू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 लाख का माल जब्त, तीन गिरफ्तार

8 months ago
गुड़ न्यूज़: कोरोना महामारी के बीच जनहित कार्यो में लगे समाजसेवी कविन्द्र इष्टवाल

गुड़ न्यूज़: कोरोना महामारी के बीच जनहित कार्यो में लगे समाजसेवी कविन्द्र इष्टवाल

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.