Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

दुखद: जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कांग्रेस ने ट्वीट कर NDA को घेरा 

दुखद: जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कांग्रेस ने ट्वीट कर NDA को घेरा 
0
SHARES
347
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

रोड़वेज कर्मचारियों के  सेवानिवृत लाभों की वसुली पर  हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रोड़वेज कर्मचारियों के सेवानिवृत लाभों की वसुली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

January 31, 2026
कांग्रेस पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी

दुखद : टिहरी से पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

January 26, 2026
दुखद: जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कांग्रेस ने ट्वीट कर NDA को घेरा 

 

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इसमें नौ लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि रियासी के डीसी ने पुष्टि की है कि 10 लोगों की मौत हुई है.

अधिकारियों ने प्रारंभिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि शिव खोरी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हमला हुआ. शिव खोरी मंदिर से कटरा जा रही 53 सीटों वाली बस गोलीबारी के बाद सड़क से उतर गई और गहरी खाई में गिर गई. घटना शाम करीब सवा छह बजे पौनी क्षेत्र के तरयाठ गांव के पास हुई.

बताया जाता है कि बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी. फिलहाल सेना की ओर से बचाव अभियान जारी है.

घटनास्थल पर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां पहुंच गई हैं. आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. घटनास्थल के आसपास के रहने वाले स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं. सहायता के एंबुलेंस पहुंच चुकी है.

एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा का कहना है, ‘शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोरी से कटरा जा रही यात्री बस पर गोलीबारी की. गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस से संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई. घटना में 33 लोग घायल हो गए. बचाव अभियान पूरा हो चुका है. यात्रियों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है, वे स्थानीय नहीं हैं.’

‘घात लगाकर आतंकियों ने किया हमला’ : एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. शुरुआती तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादी घात लगाए बैठे थे. आतंकवादियों ने बस पर फायर किया, जो शिवखोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी. ऐसे में बस चालक का बैलेंस बिगड़ने से बस खाई में गिर गई. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जा चुका है. इस घटना में 9 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हुए हैं. जिनको अस्पताल रेफर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़े आतंकवादी लोकल नहीं हैं. अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक इन आतंकवादियों के तार यूपी से जुड़े हुए हो सकते हैं. पिछले कई दिनों से हम हाई अलर्ट पर हैं. बताया जाता है कि बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी.

उधर, स्थानीय लोगों के अनुसार बस शिव खोरी के पास रनसू से कटरा शहर जा रही थी, जो त्रिकुटा पहाड़ियों में वैष्णो देवी मंदिर के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर रजिस्ट्रेशन संख्या वाली बस कई तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी.

रियासी में आतंकी हमले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘…यह शर्मनाक घटना जम्मू-कश्मीर में चिंताजनक सुरक्षा स्थिति की सच्ची तस्वीर है.’ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी इसे पोस्ट किया है. मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है, ‘हम अपने लोगों पर हुए इस भीषण आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं. शांति और सामान्य स्थिति लाने के सभी छाती ठोकने वाले प्रचार मोदी (अब एनडीए) सरकार खोखली है।

Previous Post

बड़ी खबर: नरेंद्र मोदी बने तीसरी बार प्रधानमंत्री, ये है मोदी 3.O की कैबिनेट, देखिए लिस्ट

Next Post

दुखद हादसा: यहां गहरी खाई में गिरा पिकअप, 2 लोगों की मौत, 13 घायल, देखें वीडियो..

Next Post
दुखद हादसा: यहां गहरी खाई में गिरा पिकअप, 2 लोगों की मौत, 13 घायल, देखें वीडियो..

दुखद हादसा: यहां गहरी खाई में गिरा पिकअप, 2 लोगों की मौत, 13 घायल, देखें वीडियो..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाईकोर्ट न्यूज: हल्द्वानी हिंसा में मौत और घायल लोगों को मुआवजे के लिए DM/SSP से मांगा जवाब..

हाईकोर्ट न्यूज: हल्द्वानी हिंसा में मौत और घायल लोगों को मुआवजे के लिए DM/SSP से मांगा जवाब..

2 years ago
दुखद : उत्तराखंड में यहां दीपावली के दिन लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौके पर मौत

दुखद : उत्तराखंड में यहां दीपावली के दिन लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौके पर मौत

2 years ago
ब्रेकिंग JOB ALERT: इंडियन रेलवे में निकली बंपर भर्तियां। ऐसे करें आवेदन 

ब्रेकिंग JOB ALERT: इंडियन रेलवे में निकली बंपर भर्तियां। ऐसे करें आवेदन 

3 years ago
बड़ी खबर : पति का क्रियाकर्म कर महिला लौटी घर,  हाल देख उड़े होश।

बड़ी खबर : पति का क्रियाकर्म कर महिला लौटी घर, हाल देख उड़े होश।

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.