Saturday, November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home राजनीति

बड़ी खबर: नरेंद्र मोदी बने तीसरी बार प्रधानमंत्री, ये है मोदी 3.O की कैबिनेट, देखिए लिस्ट

बड़ी खबर: नरेंद्र मोदी बने तीसरी बार प्रधानमंत्री, ये है मोदी 3.O की कैबिनेट, देखिए लिस्ट
0
SHARES
348
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: नरेंद्र मोदी बने तीसरी बार प्रधानमंत्री, ये है मोदी 3.O की कैबिनेट, देखिए लिस्ट

 

Related posts

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

August 17, 2026
उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

August 16, 2026

हस्तक्षेप: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर आज इतिहास रच दिया। वो जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे नेता हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

“मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…” मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में विशेष अतिथियों के सामने नरेंद्र मोदी ने पद और गोपनीयती की शपथ ली।

पीएम मोदी ने आज शपथ ग्रहण कर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली, जो लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. पीएम मोदी के बाद अन्य मंत्री शपथ ले रहे है।

लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है. प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली. तीसरे नंबर पर अमित शाह शपथ ग्रहण करने पहुंचे।

2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य राज्य मंत्री हैं।

शपथ ग्रहण से जुड़े लाइव अपडेट के लिए बने रहिए

सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।

अमित शाह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली है।

इसके बाद राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

विदेश मंत्री रहे एस जयंशकर ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है.

पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है. गोयल पिछली सरकार में भी केंद्रीय मंत्री थे.

ओडिशा से बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. प्रधान इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री थे.

एचडी कुमारस्वामी ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. मांझी बिहार से आते हैं, राज्य की मुसहर जाति में अच्छी पकड़ है।

जेडीयू नेता ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. सामान्य वर्ग से आने वाले ललन सिंह जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सर्बानंद सोनेवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. सोनेवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से लोकसभा पहुंचे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार एक बार फिर से कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. वो बेगूसराय से बीजेपी के सांसद हैं. 2014 में नवादा से सांसद चुने गए थे. मोदी 2.0 में उनके पास पंचायती राज मंत्री का कार्यभार था.

जुएल ओराम ने मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

प्रह्लाद जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली. जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से बीजेपी के सांसद हैं. पिछली सरकार में संसदीय कार्यमंत्री के साथ ही उनके पास कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।

राममोहन नायडू ने मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. नायडू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से टीडीपी के सांसद हैं. उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री ली हुई है. उनके पिता येरेन नायडू संयुक्त मोर्चा सरकार में मंत्री थे।

डॉक्टर वीरेंद्र खटीक ने मंत्री पद की शपथ ली. वो टीकमगढ़ से बीजेपी के सांसद हैं. आरएसएस और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं. टीकमगढ़ से बड़ी जीत दर्ज कर वो संसद पहुंचे हैं. 1996 में पहली बार सागर से सांसद चुने गए थे.

सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. वो राज्यसभा सांसद हैं. असम के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं. 2001 में असम से विधायक बने थे. 2004 में पहली बार लोकसभा पहुंचे.

जीतन राम मांझी ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. वो हम पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

भूपेंद्र यादव ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. वो जोधपुर से बीजेपी के सांसद हैं.

अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के कोडरमा से बीजेपी सांसद हैं. 2019 में आरजेडी से बीजेपी में शामिल हुईं थीं.

किरेन रिजिजू , अरुणाचल से बीजेपी के सांसद हैं. 2014 और 2019 में भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल थे।

इन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: नरेंद्र मोदी ने ली तीसरी बार शपथ, देखिए लाइव

Next Post

दुखद: जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कांग्रेस ने ट्वीट कर NDA को घेरा 

Next Post
दुखद: जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कांग्रेस ने ट्वीट कर NDA को घेरा 

दुखद: जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत, कांग्रेस ने ट्वीट कर NDA को घेरा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: UKSSSC ने जारी किया 9 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, पढ़े..

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (एलटी) के 1544 पदों के लिए जारी की श्रेष्ठता सूची

2 years ago
ट्रेफिक पुलिस अधिकारी आम जनता के साथ-साथ पशुओं का भी रख रहे ध्यान

ट्रेफिक पुलिस अधिकारी आम जनता के साथ-साथ पशुओं का भी रख रहे ध्यान

7 years ago
गुड़ न्यूज़: दैनिक मजदूरी करने वाली महिलाओं के लिए आयुष्मती योजना का शुभारंभ

गुड़ न्यूज़: दैनिक मजदूरी करने वाली महिलाओं के लिए आयुष्मती योजना का शुभारंभ

6 years ago
श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच की सुविधा। मरीजों के लिए आरक्षित हुए 120 बैड

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच की सुविधा। मरीजों के लिए आरक्षित हुए 120 बैड

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.