Monday, November 23, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

बड़ी खबर : सीएस राधा रतूड़ी ने स्कूलों में ईट राइट मूवमेंट के तहत स्थानीय मिलेट्स को मिड डे मील में शामिल करने के निर्देश दिए

बड़ी खबर : सीएस  राधा रतूड़ी ने स्कूलों में ईट राइट मूवमेंट के तहत स्थानीय मिलेट्स को मिड डे मील में शामिल करने के निर्देश दिए
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

उत्तराखंड की खनन नीति का देश में डंका! छत्तीसगढ़ के अधिकारी पहुंचे अध्ययन करने, ई-चेक गेट बना आदर्श मॉडल

उत्तराखंड की खनन नीति का देश में डंका! छत्तीसगढ़ के अधिकारी पहुंचे अध्ययन करने, ई-चेक गेट बना आदर्श मॉडल

November 23, 2026
अंकिता भंडारी केस फिर गरमाया, माता-पिता पहुंचे राजपुर थाना; निजी चैट सार्वजनिक करने वालों पर कार्रवाई की मांग

अंकिता भंडारी केस फिर गरमाया, माता-पिता पहुंचे राजपुर थाना; निजी चैट सार्वजनिक करने वालों पर कार्रवाई की मांग

November 23, 2026

सीएस राधा रतूड़ी ने स्कूलों में ईट राइट मूवमेंट के तहत स्थानीय मिलेट्स को मिड डे मील में शामिल करने के निर्देश दिए
सहकारिता विभाग के माध्यम से मिलेट्स प्रोक्यूरमेंट
स्कूलों में मशरूम गार्डन विकसित करने हेतु भोजनमाताओं को प्रशिक्षण
स्कूलों के मशरूम गार्डन के विकास में छात्रों को भी शामिल कर भविष्य के Agro Entrepreneur के रूप में तैयार किया जाएगा
भोजनमाताओं की व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु एसओपी का अनिवार्यतः पालन के निर्देश
सीएस ने मानसिक स्वास्थ्य की जानकारीे पाठ्यक्रमों में शामिल करने के निर्देश दिए
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के स्कूलों में ईट राइट मूवमेंट के तहत मंडुआ, झंगौरा, स्थानीय भोजन को मिड डे मील में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग को सहकारिता विभाग के माध्यम से मिलेट्स प्रोक्यूरमेंट के निर्देश दिए गए हैं। शुरूआत में राज्य में 6 माॅडल ईट राइट स्कूल विकसित किए जाएगें। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में मशरूम गार्डन विकसित करने हेतु सभी भोजनमाताओं को तीन चरणों में मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को उद्यान विभाग के माध्यम से मशरूम के बीजों की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए हैं। मशरूम उत्पादन के लिए बेस मेटिरियल के रूप में पिरूल का उपयोग किया जाएगा ताकि उत्पादन लागत कम हो। प्रशिक्षित भोजनमाताओं द्वारा स्कूलों में मशरूम गार्डन विकसित करने की गतिविधि में छात्रों को भी सम्मिलित किया जा सकता है, ताकि भविष्य में वे कृषि उद्यमी ( Agro Entrepreneur ) के रूप में भी कार्य कर सके। सभी डीएम को खाली भूमि पर मिलेट्स की खेती के विस्तार की कार्ययोजना पर भी कार्य करने निर्देश दिए गए हैं। सीएस ने जिलाधिकारियों को ईट राइट मेले आयोजित करने को कहा है।
सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की 22वीं बैठक की अध्यक्षता के दौरान प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी एम पोषण) की समीक्षा की।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को स्कूलों में क्षतिग्रस्त किचन की मरम्मत मनेरगा/विधायक निधि/वित्त आयोग/जिला योजना एवं अन्य सम्यक योजनाओं आदि से प्राथमिकता पर कराने निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जनपदों से विद्यालयों में ‘‘विशेष भोज’’ के आयोजन एवं किचन गार्डन के आधार पर ग्रेडिंग प्रणाली की सूचना तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2025-26 में ग्रेडिंग प्रणाली को पुनरीक्षित किया जाएगा। सीएस ने पीएम पोषण के तहत भोजनमाताओं की व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु एसओपी तैयार करते हुए अनिवार्यतः पालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
आज की बैठक में पीएम पोषण से जनपद देहरादून का 01 सहायता प्राप्त विद्यालय, हरिद्वार के 06 मदरसों एवं जनपद ऊधमसिंह नगर के 02 मदरसों को योजना से आच्छादित करने पर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने अनुमोदन प्रदान किया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के तहत प्रदेश में 06 ईट राइट स्कूल विकसित करने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने पर तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएम पोषण के तहत 120 भोजनमाताओं को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करने पर अनुमति प्रदान की।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शिक्षा विभाग को छात्रों के लिए सप्ताह में एक पीरियड स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी हेतु अनिवार्यतः आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों की कमी को देखते हुए मुख्य सचिव ने स्कूलों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच हेतु सरकारी चिकित्सकों के साथ ही निजी डाॅक्टर्स, मेडिकल इन्टर्न, पेरा मेडिकल स्टाफ एवं आयुष डाॅक्टर्स की सहायता लेने के निर्देश दिए हैं। स्कूली बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को अति आवश्यक बताते हुए मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने प्रत्येक कक्षा के पाठ्यक्रम में इसकी जानकारी सम्मिलित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में सचिव श्री रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

बड़ी खबर: अनिल बलूनी ने चमोली जनपद में विकास को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाक़ात

Next Post

बड़ी खबर: कीर्तिनगर में अवैध स्टोन क्रशर पर कार्रवाई, हाईकोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट

Next Post
बड़ी खबर: कीर्तिनगर में अवैध स्टोन क्रशर पर कार्रवाई, हाईकोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट

बड़ी खबर: कीर्तिनगर में अवैध स्टोन क्रशर पर कार्रवाई, हाईकोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शहीदों के बच्चों व सुरक्षा बलों के आश्रितों को मिलेगी फीस में छूट

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शहीदों के बच्चों व सुरक्षा बलों के आश्रितों को मिलेगी फीस में छूट

6 years ago
कोटद्वार: क्वारंटाइन सेंटर में खाने में मिले थे कीड़े, समाजसेवी ने की कार्यवाही की मांग

कोटद्वार: क्वारंटाइन सेंटर में खाने में मिले थे कीड़े, समाजसेवी ने की कार्यवाही की मांग

6 years ago
ब्रेकिंग: भारी बारिश के चलते। कल इस जिले के सभी स्कूल्स में अवकाश घोषित..

बिग ब्रेकिंग: भारी बारिश के मद्देनजर, कल इस जिले में अवकाश घोषित, आदेश जारी..

3 years ago
ब्रेकिंग: दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

ब्रेकिंग: दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड की खनन नीति का देश में डंका! छत्तीसगढ़ के अधिकारी पहुंचे अध्ययन करने, ई-चेक गेट बना आदर्श मॉडल
  • अंकिता भंडारी केस फिर गरमाया, माता-पिता पहुंचे राजपुर थाना; निजी चैट सार्वजनिक करने वालों पर कार्रवाई की मांग
  • श्रीनगर में अगले साल तक पहुंचेगी रेल! 200 करोड़ की सीवर योजना और 24 घंटे पानी की तैयारी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड की खनन नीति का देश में डंका! छत्तीसगढ़ के अधिकारी पहुंचे अध्ययन करने, ई-चेक गेट बना आदर्श मॉडल

उत्तराखंड की खनन नीति का देश में डंका! छत्तीसगढ़ के अधिकारी पहुंचे अध्ययन करने, ई-चेक गेट बना आदर्श मॉडल

November 23, 2026
अंकिता भंडारी केस फिर गरमाया, माता-पिता पहुंचे राजपुर थाना; निजी चैट सार्वजनिक करने वालों पर कार्रवाई की मांग

अंकिता भंडारी केस फिर गरमाया, माता-पिता पहुंचे राजपुर थाना; निजी चैट सार्वजनिक करने वालों पर कार्रवाई की मांग

November 23, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.