उत्तराखण्ड की खनन नीति और ई-चैक गेट प्रणाली को अन्य राज्यों के लिए आदर्श मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।
आज दिनांक 23.11.2026 को खनन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के पत्र संख्या 3418 / ESTB/30733/2026-DGM SECTION, दिनांक 19 नवंबर, 2026 के द्वारा छत्तीसगढ़ खनन विभाग के 03 अधिकारी (संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक श्री भूपेन्द्र कुमार एवं खान निरीक्षक श्री राजू यादव) उत्तराखण्ड राज्य अंतर्गत एम०डी०टी०एस०एस० योजना के अंतर्गत स्थापित ई-चैक गेट प्रणाली, खनन नीति एवं नियमावली के अध्ययन के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में पहुंचकर निदेशक श्री राजपाल लेघा जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की खनन नीति एवं एम०डी०टी०एस०एस० योजना के अंतर्गत स्थापित ई-चैक गेट प्रणाली की सफलता पर विस्तृत चर्चा हुई, उनके द्वारा राज्य अंतर्गत स्थापित ई-चैक गेटों का मौका निरीक्षण भी किया गया।
साथ ही अवगत कराना है कि उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि सहित अन्य राज्यों के खनन विभाग के अधिकारी भी उत्तराखण्ड की खनन नीति का अध्ययन करने हेतु उत्तराखण्ड पूर्व में आ चुके हैं।
आज की इस शिष्टाचार मुलाकात के समय खान अधिकारी श्री ताजबर नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री गुणानन्द खण्डूडी तथा आईटीआई कंपनी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।










