Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई डेट घोषित, 24 और 28 जुलाई को वोटिंग, 31 जुलाई को काउंटिंग –

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई डेट घोषित, 24 और 28 जुलाई को वोटिंग, 31 जुलाई को काउंटिंग –
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी.

देहरादून उत्तराखंड में हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है. उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी. पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा. साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी.
पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान: राज्य निर्वाचन की ओर से 21 जून को जारी अधिसूचना के बाद से ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है. हालांकि नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया था. ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के नए चुनावी कार्यक्रम को जारी कर दिया है. इसके तहत 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे. प्रदेश के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं. इसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों, प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पदों, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं. हरिद्वार जिला छोड़ प्रदेश के कुल 66,418 पदों पर चुनाव होना है, जिसके लिए प्रदेश भर में कुल 8,276 मतदान केंद्र जबकि 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं.
47 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट: प्रदेश के 12 जिलों में मतदाताओं की संख्या 4,777,072 है. इसमें 2,465,702 पुरुष मतदाता और 2,310,996 महिला मतदाता के साथ ही 374 अन्य मतदाता शमिल हैं. साल 2019 के मुकाबले साल 2025 में मतदाताओं की संख्या में करीब 10.57 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. यानी कुल 456,793 मतदाता बढ़े हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर, पदों के अनुसार मत पत्रों का रंग भी तय किया गया है. इसके तहत ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र, प्रधान के लिए हरा रंग का मतपत्र होगा. क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला रंग का मतपत्र होगा और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा.
95 हजार से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी संपन्न कराएंगे पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मतदान और मतगणना के लिए कुल 95,909 अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी. इसके तहत मतदान स्थल पर पीठासीन अधिकारियों के रूप में 11,849 कर्मचारियों, मतदान स्थल पर मतदान अधिकारियों के रूप में 47,910 कर्मचारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट/ जोनल मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी/ प्रभारी अधिकारियों के रूप में 450 अधिकारियों और मतदान स्थलों पर 35,700 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी. पंचायत चुनाव के लिए कुल 5,620 वाहन लगाए जाएंगे. इसमें 3,342 हल्के वाहन और 2,278 भारी वाहन शामिल हैं. पंचायत चुनाव में 55 सामान्य प्रेक्षकों और 12 आरक्षित प्रेक्षकों की तैनाती की जाएगी यानी कुल 67 प्रेक्षक तैनात किए जाएंगे.
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए विशेष तैयारी: मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से किए जाने को लेकर मतदान एवं मतगणना कर्मियों की तैनाती सॉफ्टवेयर के जरिए रेंडमाइजेशन प्रणाली से की जाएगी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अवैध मदिरा, मादक पदार्थ, नकदी समेत अन्य प्रकार की चीजों पर लगाम लगाए जाने को लेकर जिला स्तर पर जब्ती/ प्रवर्तन के लिए 3 टीमें गठित की जाएंगी. पहली टीम जिला प्रशासन, दूसरी टीम पुलिस विभाग और तीसरी टीम आबकारी विभाग की होगी. हर जिले में एक प्रभारी अधिकारी (व्यय) होगा, जो रोजाना जनपद में की गई जब्ती की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के जरिए आयोग को भेजेगा.
उत्तराखंड के इन ब्लॉकों में होगा पहले चरण में चुनाव: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 24 जुलाई को प्रदेश के 49 ब्लॉकों में चुनाव होंगे. इनमें अल्मोड़ा जिले के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया शामिल हैं. उधम सिंह नगर जिले के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर ब्लॉक हैं. पिथौरागढ़ के लोहाघाट, पाटी, धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना में चुनाव इसी तारीख में होंगे. नैनीताल जिले में बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी में चुनाव होंगे. बागेश्वर जिले के बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट ब्लॉकों में चुनाव होंगे. उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला और नौगांव ब्लॉकों में चुनाव होंगे. चमोली जिले के देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ और नारायणबगड़ ब्लॉकों में मतदान होगा. टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार और भिलंगना ब्लॉकों में मतदान होगा. देहरादून जिले के चकराता, कालसी और विकासनगर ब्लॉकों में चुनाव होगा. पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉकों में चुनाव होंगे. रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि विकास खंड में पहले चरण में चुनाव होगा.
दूसरे चरण में इन ब्लॉकों में होगा चुनाव: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 28 जुलाई को उत्तराखंड के 40 ब्लॉकों में चुनाव होगा. इनमें अल्मोड़ा जिले के सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग और द्वाराहाट ब्लॉक शामिल हैं. उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर ब्लॉकों में मतदान होगा. चंपावत जिले के चंपावत और बाराकोट ब्लॉकों में मतदान होगा. पिथौरागढ़ जिले के विण, मूनाकोट, बेरीनाग और गंगोलीहाट ब्लॉकों में चुनाव होगा. नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और कोटाबाग में चुनाव होगा. उत्तरकाशी जिले के डुंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी ब्लॉकों में मतदान होगा. चमोली जिले के पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण ब्लॉकों में मतदान होगा. टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और चंबा ब्लॉकों में मतदान होगा. देहरादून जिले के डोईवाला, रायपुर और सहसपुर ब्लॉकों में मतदान होगा. पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट और कल्जीखाल ब्लॉकों में दूसरे चरण में 28 जुलाई को मतदान होगा.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चुनावी कार्यक्रम: पहला चरण
28 जून को पंचायत चुनाव की अधिसूचना हुई जारी
2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया चलेगी
7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी
10 और 11 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है
दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव होंगे
पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा
पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा
पंचायत चुनाव का दूसरा चरण
दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को है. उसके लिए नामांकन और अन्य तिथियां इस प्रकार हैं-
दूसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा
दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा
31 जुलाई को होगी मतगणना: दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना एक साथ 31 जुलाई को होगी. उसी दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आ जाएगा.

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

 

 

 

Previous Post

“गांव की बेटी रिमशा अल्वी बनी मॉलीवुड की चमकती अदाकारा”

Next Post

सड़क नहीं बनी तो नहीं देंगे वोट: टिहरी के गांव क्यारदा ने पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार

Next Post
सड़क नहीं बनी तो नहीं देंगे वोट: टिहरी के गांव क्यारदा ने पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार

सड़क नहीं बनी तो नहीं देंगे वोट: टिहरी के गांव क्यारदा ने पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देहरादून : भाजपा पार्षद के बेटे पर 18 वर्ष की युवती का अपहरण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज फिर युवती का वीडियो आया- “मैं सुरक्षित हूं, कोई अपहरण नहीं”

देहरादून : भाजपा पार्षद के बेटे पर 18 वर्ष की युवती का अपहरण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज फिर युवती का वीडियो आया- “मैं सुरक्षित हूं, कोई अपहरण नहीं”

2 weeks ago
पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

5 months ago
बड़ी खबर: तबादला टाइमलाइन फेल: विभाग नहीं निभा पा रहे तय समयसीमा की जिम्मेदारी

बड़ी खबर: तबादला टाइमलाइन फेल: विभाग नहीं निभा पा रहे तय समयसीमा की जिम्मेदारी

1 year ago
बिग ब्रेकिंग: शपथ के 16 घंटे बाद पीएम मोदी ने किया पहले इस फाइल पर किया साइन, 9.09 करोड़ को मिलेगा फायदा

बिग ब्रेकिंग: शपथ के 16 घंटे बाद पीएम मोदी ने किया पहले इस फाइल पर किया साइन, 9.09 करोड़ को मिलेगा फायदा

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.