पौड़ी : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है
उनकी। निधन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर हुआ। परिवार और करीबी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
निधन की पुष्टि और स्थानीय जानकारी
पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पंचूर गांव में ही माता जी का निधन हुआ। डॉक्टर को भी बुलाया गया था। जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी निधन की खबर की पुष्टि की है। योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र सिंह ने भी मीडिया से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की।
सावित्री देवी पिछले कई वर्षों से अपने पैतृक गांव पंचूर में रह रही थीं। वे गृहिणी थीं और परिवार के साथ सादा जीवन व्यतीत करती थीं। उम्र संबंधी समस्याओं के कारण समय-समय पर उनका इलाज भी चलता रहा था।
परिवार की पृष्ठभूमि
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव में हुआ था। उनका मूल नाम अजय मोहन सिंह बिष्ट था। परिवार में सात भाई-बहन हैं—चार भाई और तीन बहनें। योगी आदित्यनाथ चार भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। उनके पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर कार्यरत थे। आनन्द सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था।
परिवार पारंपरिक रूप से पंचूर गांव में ही रहता आया है। सावित्री देवी ने पूरे परिवार को संभाला और बच्चों के लालन-पालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगी आदित्यनाथ ने सन्यास लेने के बाद भी जब-तब माता से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया








