Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात की हालत गंभीर

पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात की हालत गंभीर
0
SHARES
117
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पिथौरागढ़ : सीमांत जिला पिथौरागढ़ के जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत का कारण प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव बताया जा रहा है। महिला द्वारा जन्म दिए गए नवजात की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

पिथौरागढ़ नगर से सटे किरीगांव (ऐचोली) निवासी 29 वर्षीय कमला बिष्ट पत्नी पंकज बिष्ट को सोमवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें तत्काल जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में महिला का सामान्य प्रसव कराया गया, जिसमें उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के तुरंत बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, जिसके बाद तत्काल ऑपरेशन किया गया। महिला की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को बच्चेदानी तक निकालनी पड़ी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद कुछ घंटों बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

 

इधर, नवजात शिशु की हालत भी नॉर्मल डिलीवरी के दौरान बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, बच्चे की सांस अटक गई थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए नवजात को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजन नवजात को लेकर अल्मोड़ा रवाना हो गए हैं, जहां उसका इलाज जारी है।

 

कमला की मौत से परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने सीमांत जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। जिस परिवार में सोमवार रात खुशियों की उम्मीद थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। वर्ष 2025 के अंतिम दिनों में बिष्ट परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं।

 

ग्रामीणों के अनुसार, कमला दूसरी बार मां बनी थी। तीन साल पहले उनका पहला प्रसव सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए हुआ था, जिससे उन्हें एक बेटी हुई थी। इस बार नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। कमला के पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं।

 

जिला महिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि महिला का पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ था। इस बार परिजनों के दबाव में नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। अधिक रक्तस्राव के कारण महिला की हालत बिगड़ गई। उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

 

इस दर्दनाक घटना में तीन साल की मासूम बेटी के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। जिस घर में किलकारियों की गूंज होनी थी, वहां अब सन्नाटा और शोक का माहौल है।

Previous Post

Big breaking : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मिली जान से मारने की धमकी

Next Post

जिम ट्रेनर नदीम पर छात्रा ने लगाए छेड़ छाड़ के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
जिम ट्रेनर नदीम पर छात्रा ने लगाए छेड़ छाड़ के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिम ट्रेनर नदीम पर छात्रा ने लगाए छेड़ छाड़ के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर- उत्तराखंड चुनाव को लेकर भाजपा ने की पहली लिस्ट जारी।

बड़ी खबर : भीतरघातियों को भांपेगी भाजपा ।

4 years ago
Weather alert: उत्तराखंड में बारिश जारी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सावधान..

Weather alert: उत्तराखंड में बारिश जारी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सावधान..

2 years ago
थराली: स्वयं सहायता समूहों ने कोरोना वॉरियर्स को बांटे मास्क। बरसाए फूल

थराली: स्वयं सहायता समूहों ने कोरोना वॉरियर्स को बांटे मास्क। बरसाए फूल

6 years ago
मौसम अपडेट: 15 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के आसार

मौसम अपडेट : मौसम विभाग ने भारी बारिश की जताई संभावना। येलो अलर्ट जारी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.