Dehradun : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुद्दोवाला में बुधवार को एक संवेदनशील मामला सामने आया। हल्द्वानी और चमोली की दो युवतियां एक किराए के मकान में तीन मुस्लिम युवकों के साथ लिव इन में रह रही थी स्थानीय लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
घटना की विस्तृत जानकारी
सूत्रों के अनुसार, दोनों युवतियां उच्च शिक्षा के लिए देहरादून आई हुई थीं। वे उक्त मकान में तीन युवकों के साथ रह रही थीं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जब सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो युवकों ने अपने नाम आकिब (निवासी गुरुग्राम), कबीर (निवासी मुरादाबाद) और एल्फेंस (निवासी ऊधम सिंह नगर) बताए। युवतियों ने खुद को हल्द्वानी और चमोली जिले की निवासी बताया।
मकान की तलाशी के दौरान कमरे के डस्टबिन से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। युवकों के मोबाइल फोन में युवतियों की हिजाब पहने तस्वीरें और कुछ संदिग्ध वीडियो भी पाए गए, जिनमें आपत्तिजनक बातचीत भी शामिल बताई जा रही है। मौके पर जमा भीड़ ने इस स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए।
युवतियों का बयान और पृष्ठभूमि
पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे पढ़ाई के सिलसिले में देहरादून आई हैं और इन युवकों के साथ रह रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौके की स्थिति और लोगों की प्रतिक्रिया साफ देखी जा सकती है।
पुलिस की कार्रवाई
प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस वर्तमान में सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। युवकों और युवतियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मोबाइल फोन, बरामद सामग्री और अन्य सबूतों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं।









