Wednesday, July 22, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

मां और दो जवान बेटों की एक साथ मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मां और दो जवान बेटों की एक साथ मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
0
SHARES
291
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हल्द्वानी : हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के मानपुर गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। घर के आंगन में बने पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान गैस लगने से 59 वर्षीय सरस्वती देवी और उनके दोनों बेटे 38 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह बिष्ट तथा 34 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट की मौत हो गई। तीनों एक-दूसरे की मदद करने के लिए  टैंक के अंदर फंस गए और बेहोश होकर दम तोड़ दिया।

घटना की शुरुआत शाम करीब 6-7 बजे हुई जब धर्मेंद्र टैंक की शटरिंग खोलने के लिए अंदर उतरे। बताया जाता है कि शटरिंग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मलबा गिरने से वे परेशान हुए। मदद के लिए छोटे भाई खुशाल भी टैंक में उतर गए। दोनों भाई काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो उनकी मां सरस्वती देवी भी चिंतित होकर अंदर चली गईं। आसपास के लोगों ने जब उन्हें बाहर नहीं निकलते देखा तो तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तीनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related posts

प्रिंसिपल करता था 15 वर्षीय छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रिंसिपल करता था 15 वर्षीय छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 21, 2026
पौड़ी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका के पिता पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

पौड़ी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका के पिता पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

July 22, 2026

ईएमओ डॉ. मोहित के अनुसार, रात 8:40 बजे तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

परिवार की पृष्ठभूमि और संकट

बिष्ट परिवार मूल रूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा का रहने वाला है और हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र के मानपुर गौलापार में रहता था। परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी पर निर्भर था। बड़े बेटे धर्मेंद्र प्लंबिंग का काम भी करते थे, जबकि छोटे बेटे खुशाल सितारगंज के सिडकुल में एक निजी कंपनी में बिजली संबंधी कार्य करते थे।

एक महीने पहले ही परिवार ने घर के आंगन में पानी स्टोर करने के लिए यह टैंक बनवाया था। हादसे के बाद परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं बचा है। खुशाल सिंह की पत्नी छह माह की गर्भवती है और उन्हें अभी पति की मौत की सूचना नहीं दी गई है। उनके एक छोटा बच्चा है। धर्मेंद्र के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) करीब 7-8 साल के हैं और बार-बार अपने पिता को पुकार रहे हैं। दोनों भाइयों की पत्नियों और बच्चों के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Previous Post

प्रिंसिपल करता था 15 वर्षीय छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस पर रूट रहेगा डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान.. पढ़े 

बिग ब्रेकिंग: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस पर रूट रहेगा डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान.. पढ़े 

2 years ago
बड़ी खबर: SGRR के संस्थानों में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस समारोह..

बड़ी खबर: SGRR के संस्थानों में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस समारोह..

3 years ago
शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

6 years ago
नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और करारा प्रहार,स्मैक के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और करारा प्रहार,स्मैक के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • मां और दो जवान बेटों की एक साथ मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
  • प्रिंसिपल करता था 15 वर्षीय छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पौड़ी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका के पिता पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

मां और दो जवान बेटों की एक साथ मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मां और दो जवान बेटों की एक साथ मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

July 22, 2026
प्रिंसिपल करता था 15 वर्षीय छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रिंसिपल करता था 15 वर्षीय छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 21, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.