Sunday, November 22, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

देहरादून में यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

देहरादून में यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून में यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मारपीट, रास्ता रोकने, मोबाइल और सोने की चेन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अनुराग डोभाल और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।

Related posts

आबादी से सटे जंगल में बाघ का आतंक! अज्ञात युवक को बनाया निवाला, झाड़ियों में मिला आधा खाया शव, पास ही मौजूद था बाघ; नेपाली नागरिक होने का शक

आबादी से सटे जंगल में बाघ का आतंक! अज्ञात युवक को बनाया निवाला, झाड़ियों में मिला आधा खाया शव, पास ही मौजूद था बाघ; नेपाली नागरिक होने का शक

November 21, 2026
हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला! अपने ही चालक ने चलाई गोली, सीपी नौटियाल घायल, AIIMS रेफर, आरोपी चालक पर कार्रवाई

हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला! अपने ही चालक ने चलाई गोली, सीपी नौटियाल घायल, AIIMS रेफर, आरोपी चालक पर कार्रवाई

November 21, 2026

पुलिस के मुताबिक, राज सिंह चौहान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे राज सिंह चौहान हरिद्वार बाईपास स्थित एक कैफे के पास अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने पहुंचे थे।

आरोप है कि करीब 8 बजे बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद अनुराग डोभाल और उनके साथियों ने राज सिंह चौहान के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए राज सिंह चौहान ने बताया कि अनुराग डोभाल ने उनका गला दबाने की कोशिश की, जबकि अन्य लोगों ने कथित तौर पर लोहे के हथियार और डंडों से हमला किया। इतना ही नहीं, वाहन से कुचलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।

मारपीट में घायल होने के साथ-साथ मोबाइल फोन और सोने की चेन छीनने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है। राज सिंह चौहान के मुताबिक, किसी तरह मौके से निकलने के बाद उन्हें और उनके परिवार को फोन कॉल तथा इंस्टाग्राम आईडी के जरिए जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

तहरीर में अनुराग डोभाल के अलावा अभय चौधरी, तपन पंडित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम भी बताए गए हैं।

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और अनुराग डोभाल समेत उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Previous Post

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

Next Post

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या

Next Post
देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

केजरीवाल माॅडल बनाम त्रिवेंद्र रावत माॅडल’ पर खुली बहस के लिए लिखा पत्र

केजरीवाल माॅडल बनाम त्रिवेंद्र रावत माॅडल’ पर खुली बहस के लिए लिखा पत्र

6 years ago
युवाओं से ठगी करने वाली बिहार की संस्था सिडको पर पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

जन्मदिन पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, बोले– उत्सव नहीं, जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा पर्व

1 year ago
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025  में एमबीबीएस 2021 बैच ओवर ऑल चैम्पियन

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका 2025 में एमबीबीएस 2021 बैच ओवर ऑल चैम्पियन

11 months ago
अतिक्रमण कर रोड पर बनाया गेट; प्रशासन ने किया ध्वस्त; डीएम जनदर्शन में आई थी शिकायत

अतिक्रमण कर रोड पर बनाया गेट; प्रशासन ने किया ध्वस्त; डीएम जनदर्शन में आई थी शिकायत

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • गुजरात में भीषण सड़क हादसा! उत्तराखंड के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में 3 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल
  • माइनस 10 डिग्री में भी बदरीनाथ महायोजना का काम जारी! मंदिर के 75 मीटर दायरे में 8 भवनों पर चला ध्वस्तीकरण, 300 से ज्यादा कर्मी जुटे
  • हरिद्वार में आकार लेने लगी अर्धकुंभ-2027 की अस्थायी नगरी! 4 प्रमुख क्षेत्रों में टेंट लगाने का काम शुरू, 35 हजार कार्मिकों के लिए 5 हजार से अधिक टेंट होंगे तैयार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

गुजरात में भीषण सड़क हादसा! उत्तराखंड के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में 3 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल

गुजरात में भीषण सड़क हादसा! उत्तराखंड के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में 3 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल

November 22, 2026
माइनस 10 डिग्री में भी बदरीनाथ महायोजना का काम जारी! मंदिर के 75 मीटर दायरे में 8 भवनों पर चला ध्वस्तीकरण, 300 से ज्यादा कर्मी जुटे

माइनस 10 डिग्री में भी बदरीनाथ महायोजना का काम जारी! मंदिर के 75 मीटर दायरे में 8 भवनों पर चला ध्वस्तीकरण, 300 से ज्यादा कर्मी जुटे

November 22, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.