छठ पूजा के दौरान हरिद्वार में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूबने लगे पिता-पुत्र, PAC जवानों ने देवदूत बनकर बचाई जान
उत्तराखंड के हरिद्वार से देखिए छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बहादराबाद स्थित सर्वेश्वर घाट पर पूजा के दौरान नहाने उतरा 16 वर्षीय आयुष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
बेटे को पानी में डूबता देख पिता से भी रहा नहीं गया। उन्होंने बिना देर किए उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन इस कोशिश में पिता भी पानी में डूबने लगे। देखते ही देखते घाट पर चीख-पुकार मच गई और परिवार के लोगों में दहशत फैल गई।
इसी बीच घाट पर मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की और मौके पर तैनात पीएसी की आपदा राहत टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और पानी में उतरकर पिता और बेटे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय आयुष छठ पूजा के लिए अपने परिवार के साथ सर्वेश्वर घाट पहुंचा था। गनीमत रही कि पीएसी जवानों की तत्परता से दोनों को समय रहते बचा लिया गया और छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गय










