Friday, November 20, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप! असम की महिला की शिकायत पर 21 धाराओं में FIR दर्ज, 23 साल पुराने मामले ने पकड़ा तूल

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप! असम की महिला की शिकायत पर 21 धाराओं में FIR दर्ज, 23 साल पुराने मामले ने पकड़ा तूल
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। असम की एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ 21 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में नाबालिग से दुष्कर्म, अपहरण, बंधक बनाने, शारीरिक प्रताड़ना और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

दरअसल, शिकायतकर्ता जेनी का आरोप है कि वर्ष 2002-03 में जब वह महज 16 साल की थीं, तब देहरादून की यमुना कॉलोनी स्थित एक एसटीडी बूथ पर काम करती थीं। इसी दौरान एक राजनीतिक कार्यकर्ता उन्हें तत्कालीन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के सरकारी आवास पर ले गया। महिला का आरोप है कि वहां उन्हें करीब डेढ़ से दो महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और सरकारी आवास के साथ अलग-अलग होटलों में उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

Related posts

दुखद : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम साँस

दुखद : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम साँस

November 20, 2026
उत्तराखंड में आज से महंगा हुआ आंचल दूध, प्रति लीटर 2 से 4 रुपये तक बढ़े दाम!

उत्तराखंड में आज से महंगा हुआ आंचल दूध, प्रति लीटर 2 से 4 रुपये तक बढ़े दाम!

November 20, 2026

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इन घटनाओं के कारण वह गर्भवती हो गई थीं। गर्भावस्था के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई तथा बिना वैधानिक मजिस्ट्रेट आदेश के नारी निकेतन और मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में रखा गया। जून 2003 में उन्होंने देहरादून के सरकारी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उस समय प्राथमिकी दर्ज होने और सीबीआई जांच के बावजूद उनका पक्ष सही तरीके से नहीं सुना गया और बच्चे का डीएनए परीक्षण भी नहीं कराया गया। अब महिला ने हरक सिंह रावत, स्वयं और अपने 23 वर्षीय बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।

इसके अलावा वर्ष 2003 के नारी निकेतन, अस्पताल और सीबीआई से जुड़े रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा खुद और अपने बेटे को पुलिस सुरक्षा देने की मांग भी की गई है।

इस मामले में आईपीसी की धारा 376 समेत कुल 18 धाराओं के अलावा मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की तीन धाराएं लगाई गई हैं। प्राथमिकी में कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

Previous Post

उत्तराखंड में आज से महंगा हुआ आंचल दूध, प्रति लीटर 2 से 4 रुपये तक बढ़े दाम!

Next Post

दुखद : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम साँस

Next Post
दुखद : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम साँस

दुखद : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम साँस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जौहड़ी गांव की सरकारी जमीन पर बड़ा खेल, ईडी की एंट्री

जौहड़ी गांव की सरकारी जमीन पर बड़ा खेल, ईडी की एंट्री

1 year ago
New Program 2020: Watch the nominees

New Program 2020: Watch the nominees

7 years ago
ऋषिकेश : कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने किए महादेव के दर्शन

ऋषिकेश : कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने किए महादेव के दर्शन

5 years ago
त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले

त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम साँस
  • पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप! असम की महिला की शिकायत पर 21 धाराओं में FIR दर्ज, 23 साल पुराने मामले ने पकड़ा तूल
  • उत्तराखंड में आज से महंगा हुआ आंचल दूध, प्रति लीटर 2 से 4 रुपये तक बढ़े दाम!

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दुखद : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम साँस

दुखद : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम साँस

November 20, 2026
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप! असम की महिला की शिकायत पर 21 धाराओं में FIR दर्ज, 23 साल पुराने मामले ने पकड़ा तूल

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप! असम की महिला की शिकायत पर 21 धाराओं में FIR दर्ज, 23 साल पुराने मामले ने पकड़ा तूल

November 20, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.