उत्तराखंड में दूध पीना अब महंगा होने जा रहा है। जी हां, प्रदेश में आंचल दूध के दाम आज से 2 से 4 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि दूध के अलावा आंचल के किसी अन्य उत्पाद की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा के मुताबिक, प्रदेश में प्रतिदिन करीब 1 लाख 80 हजार लीटर दूध की आपूर्ति की जाती है। अलग-अलग जिलों में दूध की कीमतें भी अलग-अलग निर्धारित हैं। कुछ जिलों में फुल क्रीम दूध 74 रुपये, जबकि कुछ जिलों में 76 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। ऐसे में अब नई दरें लागू होने के बाद उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।









