Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

पीपीपी मोड में अस्पताल होने से असामाजिक तत्वों को खासी दिक्कत कर रहे अस्पताल प्रशासन को बदनाम

पीपीपी मोड में अस्पताल होने से असामाजिक तत्वों को खासी दिक्कत कर रहे अस्पताल प्रशासन को बदनाम
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पीपीपी मोड में अस्पताल होने से असामाजिक तत्वों को खासी दिक्कत कर रहे अस्पताल प्रशासन को बदनाम

. कोरोनाकाल में देष भर में हुई ब्लड की कमी
 .ब्लड बैंक का रिजर्व ब्लड इमरजेंसी में बनता है जीवनरक्षक
 .अस्पताल ने आमजन से की रक्तदान की अपील
पौड़ी। जिला अस्पताल पौड़ी को पीपीपी मोड पर दिए जाना कुछ असामाजिक तत्वों को रास नहीं आ रहा है। पौडी में ऐसे ही कुछ लोग निजी स्वार्थों के कारण अस्पताल की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं। सेवा प्रदाता श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन जिला अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित काम रहा है। पीपीपी मोड के बाद मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार, सुविधाएं व स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए विभिन्न टीमें काम कर रही हैं। इसका सकारात्मक असर भी पौड़ी अस्पताल में आने वाले मरीज़ देख रहे हैं व वर्तमान सेवाओं की सराहना भी कर रहे हैं। पीपीपी मोड के बाद अस्पताल में नियमित सिजेरियन डिलीवरी हो रही हैं। इससे पहले महिला मरीजों सिजेरियन डिलीवरी के लिए श्रीनगर या देहरादून रैफर किया जाता था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन ने प्रेस नोट जारी कर उपरोक्त बिन्दुओं पर जानकारी दी व कहा कि पौड़ीवासियों के सामने सही तस्वीर प्रस्तुत होनी चाहिए।
ब्लड बैंक का रिजर्व ब्लड इमरजेंसी में बनता है जीवनरक्षक
अस्पताल प्रबन्धन ने कहा कि मिथक जानकारी पर हम सभी को चुप्पी तोड़नी चाहिए। मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि कि सड़क दुर्घटना या इमरजेंसी में मरीज़ को किसी व्यक्ति या परिवार वाले के द्वारा उसी समय दिया गया ब्लड बिना मेडिकल परीक्षण के मरीज़ को नहीं चढ़ाया जा सकता है। अस्पताल के ब्लड बैंक का आरक्षित ब्लड ही मरीज़ के लिए जीवनदाई बनता है। इस आधार पर अस्पताल क ब्लड बैंक के पास ब्लड होना चाहिए। काबिलेगौर है कि कोरोना महामारी के इस दौर में देश भर में रक्त की कमी हुई है। बड़े समूहों में रक्तदान पर मनाही है, स्कूल, काॅलेज, शैक्षणिक संस्थान, यूनीवर्सिटी, छोटे-बड़े आफिसेज़ या तो कोरोना महामारी के चलते बंद हैं और या वहां पर सीमित संख्या में लोग उपलब्ध हैं। अस्पतालों व ब्लड बैंकों को अच्छी संख्या में ब्लड यूनिट्स उपलब्ध करवाने वाले इन केन्द्ररों पर आज सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसी विकट परिस्थितयों में अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों को विनम्रतापूर्वक रक्तदान की अपील की जा रही है, क्या यह अपील गलत है ?
मंगलवार को प्रेस नोट जारी कर अस्पताल प्रबन्धन ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में देश भर के मेडिकल संस्थान, डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ सहित स्वास्थ्यकर्मी अग्रिम पंक्ति में सेवाएं दे रहे हैं। जिला अस्पताल पौड़ी भी अपने स्तर पर यथासम्भव योगदान दे रहा है। कोरोना महामारी के इस दौर में हम सभी बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। अस्पतालों, डॉक्टरों की मेडिकल टीमों पर अनर्गल आरोप उनके मनोबल को गिराने का काम करते हैं। समाज के हर वर्ग को ऐसे आरोपों की कड़े शब्दों में भत्र्सना करनी चाहिए।
जिला अस्पताल में रक्तदान के लिए युवाओं व समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को आगे आकर पहल करनी चाहिए। रक्तदान महादान है। रक्तदान के लिए जागरूकता की आवश्यकता है व हर आय वर्ग के लोग इस अनूठी पहल में जुड़ सकते हैं। जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूताओं को घर भेजने के एवज में मांग रहे खून इस आरोप को जिला अस्पताल प्रबन्धन ने दोबारा प्रेस नोट के माध्यम से सरासर गलत बताया। कुछ लोग दबाव बनाकर डाॅक्टरों व मेडिकल टीम को अपना काम नहीं करने देना चाहते हैं, ऐसे आरोप सरासर गलत हैं। समाज के सामने सही तस्वीर पेश होनी चाहिए।
जिला अस्पताल, पौड़ी आमजन की सेवाओं के लिए समर्पित है। हमारा प्रयास है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दी जाएं। अस्पताल प्रबन्धन के द्वारा बेहतर उपचार व बेहतर सुविधाएं देने के लिए नियमित प्रयास किये जा रहे हैं, भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेंगे। जिला अस्पताल में रक्तदान के लिए रक्तदाताओं से अपील है कि वे रक्तदान में सहयोगी बनें व किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का पुण्य अर्जित करें। जिला अस्पताल में होने वाले रक्तदान का लाभ आवश्यकता पड़ने पर पौड़ीवासी मरीजों को मिलेगा। इसलिए रक्तदान की मुहिम में सहयोगी बनें।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
Previous Post

लालकुआं के टाडा रेंज में लगी आग तेज हवाओं ने भड़काई आग

Next Post

बड़ी खबर: कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर इन फैसलों में हुआ बड़ा बदलाव

Next Post
बड़ी खबर: कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर इन फैसलों में हुआ बड़ा बदलाव

बड़ी खबर: कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर इन फैसलों में हुआ बड़ा बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

BIG BREAKING : यहां एक एक महिला ने लगाया नामी ग्रामी स्कूल के मालिक के भाई पर शारीरिक शोषण का आरोप।

BIG BREAKING : यहां एक एक महिला ने लगाया नामी ग्रामी स्कूल के मालिक के भाई पर शारीरिक शोषण का आरोप।

2 years ago
समान नागरिक संहिता के प्रावधानों पर भू भूम्याल जागृति मंच का विरोध, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन:

समान नागरिक संहिता के प्रावधानों पर भू भूम्याल जागृति मंच का विरोध, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन:

1 year ago
बड़ी खबर: उत्तराखंड के इस जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए..

बड़ी खबर: उत्तराखंड के इस जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए..

3 years ago
मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.