Monday, June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

ईद का चांद नजर आते ही मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्यौहार

ईद का चांद नजर आते ही मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्यौहार
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ईद का चांद नजर आते ही मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्यौहार

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

रिपोर्ट- सलमान मलिक
माह के तीस रोजे(उपवास) की आध्यात्मिक यात्रा के बाद आज ईद का चांद नजर आते ही कल ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा।कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए पहले ही ऐलान किया जा चुका है कि ईदगाह तथा मस्जिदों में पांच-पांच लोग ही ईद की नमाज अदा कर सकेंगे।पवित्र रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है।इस महीने के गुजरने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। ईद के दिन नमाज से पहले घर में खजूर या कोई भी मीठी चीज खाते हैं,क्योंकि यह भी सुन्नत (पैगंबर मोहम्मद साहब) के हुक्म का अनुसरण करना है।ईद पैगंबर हजरत मोहम्मद(स.) के जमाने से मनाई जाती है।यह वह महीना भी है,जब पवित्र कुरान शरीफ नाजिल यानी अवतरण हुआ था,इसलिए पूरे महीने लोग पवित्र कुरान शरीफ की तिलावत (पाठ) करते हैं।पांच वक्त की नमाज के अलावा विशेष नमाज तरावीह भी पढ़ी जाती है।इस्लाम की मान्यता के अनुसार रमजान महीने की 27 वीं रात यानी शबे कद्र को कुरान पाक नाजिल हुआ।यही वजह है कि इस महीने हर एक मोमिन को कम से कम एक बार पूरी कुरान पढ़ने की हिदायत दी जाती है।हर एक रोजेदार के लिए जरूरी है कि अल्लाह की इस तौफिक को पाने के लिए यह जरूरतमंदों को फितरा दे,इसलिए ईद को ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है,वैसे जकात (दान),सदका (पवित्र कमाई) और खैरात (भिक्षा-मुफ्त में अन्य वस्त्र बांटना) दी जाती है। इसके अलावा आचरण संयमित और पवित्र रखें।नेक बात को सच तस्लीम (स्वीकार) करें और जानें भी,माने भी।एक बात पवित्र कुरान शरीफ में बार-बार कही गई है,वह दान,दक्षिणा और शबाब यानी (पुण्य) के कार्य। इसी तरह से पवित्र कुरान शरीफ में सुलह करने वालों और शांति की राह पर चलने वालों की बेहद प्रशंसा की गई है।कहा गया है कि ऐसे लोगों को खुदा बेहद पसंद करता है,जबकि फसाद करने वालों,धोखा देने वालों,झूठ बोलने वालों और चुगली करने वालों के लिए बार-बार सख्त बातें कही गई है।यहां तक कहा गया है कि फितना करने वालों,नफरत फैलाने वालों के साथ सख्त रवैया अपनाना जरूरी है।खुशी के दिन ईद से पहले रोजों और इबादत के इस महीने में मनुष्यता का पाठ भी पढ़ाया जाता है।उस पर अमल करना भी सिखाया जाता है,जब आप यह है सब करते हैं,तब आप की वास्तविक ईद मानी जाती है।रमजान की समाप्ति ईद के त्यौहार की खुशी को लेकर आती है।नए कपड़ों पर इत्र भी लगाया जाता है तथा सिर पर टोपी पहनी जाती है,इसके बाद लोग अपने-अपने घरों से नमाजे ईद पढ़ने के लिए ईदगाह या मस्जिदों की ओर जाते हैं।नमाज के बाद इमाम साहब उनको संबोधित करते हैं,जिनमें बताया जाता है कि अल्लाह एक है और उसकी बड़ी कुदरत है।उसने इस संसार को बनाया है और हम सब को पैदा किया है।मरने के बाद हम सब को अल्लाह के सामने जाना है,तो हमें अच्छे कर्म करने चाहिए।अल्लाह की बात मान कर और उसके भेजे हुए नबी हजरत मोहम्मद (स.) की बातों को सच्चे दिल से अपनाना चाहिए।अपने मन को साफ रखना और अल्लाह की इबादत के साथ उसके बंदों से अच्छा व्यवहार करना ही ईद का सही अर्थ है।गत वर्ष की तरह इस साल भी कोरोना महामारी के कारण सरकार की गाइडलाइन के चलते पूरे रमजान शरीफ में रोजेदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर मास्क का प्रयोग करते हुए मस्जिदों में इबादत की और इस महामारी क्या खात्मे के विशेष दुआएं भी की।

Previous Post

गुड न्यूज: संक्रमित कर्मचारियों के लिए वन विभाग ने तैयार किया आइसोलेशन वार्ड

Next Post

सराहनीय: यूकेडी और पर्वतजन फाउंडेशन जरूरतमंदों को बांट रहा राशन

Next Post
सराहनीय: यूकेडी और पर्वतजन फाउंडेशन जरूरतमंदों को बांट रहा राशन

सराहनीय: यूकेडी और पर्वतजन फाउंडेशन जरूरतमंदों को बांट रहा राशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: UKSSSC ने इन अभ्यर्थियों को संशोधन का दिया मौका।पढ़िए पूरी खबर

बड़ी खबर: पेपर लीक मामले में सरकारी कर्मियों के बाद अब नेताओं की बारी। जल्दी हो सकती है गिरफ्तारी

4 years ago
काम की खबर: गलती से किसी और के अकाउंट में चले गए पैसे। तो ऐसे ले सकते हैं रिफंड..

काम की खबर: गलती से किसी और के अकाउंट में चले गए पैसे। तो ऐसे ले सकते हैं रिफंड..

3 years ago
उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांवों में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी, 40 वरिष्ठ IAS अधिकारियों ने गांवों को लिया गोद

उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांवों में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी, 40 वरिष्ठ IAS अधिकारियों ने गांवों को लिया गोद

1 year ago
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में खुला पहला ई थाना।आदेश जारी

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में खुला पहला ई थाना।आदेश जारी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.