Monday, June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

बड़ी खबर:मित्र पुलिस की क्रूरता हिरासत में हुई युवक की मौत ग्रामीणों में आक्रोश

बड़ी खबर:मित्र पुलिस की क्रूरता हिरासत में हुई युवक की मौत ग्रामीणों में आक्रोश
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर:मित्र पुलिस की क्रूरता हिरासत में हुई युवक की मौत ग्रामीणों में आक्रोश

कॉर्बेट टाइगर पार्क की झिरना रेंज से राईफल चोरी में मामले में पकड़ा गया था युवक

Related posts

देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

देहरादून में तेज रफ्तार सिटी बस ने 6 लोगों को कुचला

June 23, 2026
“साथ जीएंगे, साथ मरेंगे” – झूलाघाट में विवाहित महिला और 17 वर्षीय किशोरी को आपस में हुआ प्यार, दोनों नदी में …

“साथ जीएंगे, साथ मरेंगे” – झूलाघाट में विवाहित महिला और 17 वर्षीय किशोरी को आपस में हुआ प्यार, दोनों नदी में …

May 29, 2026

अनुज नेगी
पौड़ी।उत्तराखंड मित्र पुलिस की क्रूरता ने एक युवक की जान ले ली,पुलिस हिरासत में 17 वर्षीय युवक की मौत पर ग्रामीणों द्वारा थाने में जमकर नारेबाजी व थाने घेराव करते हुए तोड़ फोड़ की गई। जिससे मित्र पुलिस पर सवाल उठने लगे है।
मामला कालागढ़ थाने का है जहां कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज से राइफल चोरी के मामले में पुलिस ने सोनू नामक युवक को पुलिस हिरासत में लिया,पुलिस हिरासत में सोनू की मौत हो गई है। युवक के स्वजन ग्रामीणों के साथ कालागढ़ थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर सोनू की बुरी तरह पिटाई की।
बता दें सोनू झिरना रेंज में वाचर भी था। वहीं, आक्रोशित ग्रामीण गेट तोड़कर युवक का शव लेकर थाने में घुस गए हैं। थाने के भीतर भारी बवाल हो रहा है। दूसरी ओर, कोटद्वार से फोर्स मौके के लिए रवाना हो गई है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व की झरना रेंज के अंतर्गत कठियापुल चौकी से एक राइफल चोरी हुई थी। इस मामले में रेंज अधिकारी की ओर से कालागढ़ थाने में बीती 18 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस ने जनपद बिजनौर के अंतर्गत रेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर (धारा) निवासी सोनू सैनी (26) पुत्र स्व. धीराज सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान सोनू का स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसके बाद पुलिस उससे बिजनौर जनपद के अंतर्गत अफजलगढ़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गई। स्वजनों की माने तो अफजलगढ़ से चिकित्सक ने सोनू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे बिजनौर ले जाने के बजाय अफजलगढ़ में ही रखा और इस संबंध में स्वजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद कुछ ग्रामीणों के साथ स्वजन अफजलगढ़ पहुंचे और स्वयं ही सोनू को लेकर बिजनौर चले गए।
बिजनौर में मध्य रात्रि सोनू की मौत हो गई। सोनू की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह ही कालागढ़ थाने में डेरा डाल दिया। थाने में सोनू के शव को रखकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर सोनू की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद कोटद्वार से पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Previous Post

वृक्ष जीवन का आधार,उनका संरक्षण बेहद जरुरी महापौर  

Next Post

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस और जीतराम का पुतला 

Next Post
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस और जीतराम का पुतला 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस और जीतराम का पुतला 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: आज शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। आदेश जारी, देखें लिस्ट..

बिग ब्रेकिंग: आज शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। आदेश जारी, देखें लिस्ट..

3 years ago
उपलब्धि: उत्तराखंड के जाने माने न्यूरोसर्जन डा. महेश कुड़ियाल “ईगास रत्न” से सम्मानित।

उपलब्धि: उत्तराखंड के जाने माने न्यूरोसर्जन डा. महेश कुड़ियाल “ईगास रत्न” से सम्मानित।

4 years ago
बड़ी खबर: भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम ने अपनी ही सरकार को घेरा।जानिए क्या कहा

बड़ी खबर: भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम ने अपनी ही सरकार को घेरा।जानिए क्या कहा

4 years ago
भ्रष्टाचार का पिता: तत्कालीन उद्यान निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा ने  कैसे पार की भ्रष्टाचार की हदें, विस्तार से पढ़े CBI की रिपोर्ट

भ्रष्टाचार का पिता: तत्कालीन उद्यान निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा ने  कैसे पार की भ्रष्टाचार की हदें, विस्तार से पढ़े CBI की रिपोर्ट

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.