Saturday, November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home क्राइम

अवैध नशा बेचने के आरोप में पूर्व सभासद का पुत्र और अन्य एक गिरफ्तार

अवैध नशा बेचने के आरोप में पूर्व सभासद का पुत्र और अन्य एक गिरफ्तार
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अवैध नशा बेचने के आरोप में पूर्व सभासद का पुत्र और अन्य एक गिरफ्तार

रिपोर्ट- अश्वनी सक्सेना
यूएस नगर। सूबे में जिस तरह से युवाओं को नशा अपनी गिरफ्त मे लेता जा रहा है और उनका अनमोल जीवन जिस तेजी से निगल रहा है। ऐसे मे युवाओं को इस संकट से बचाने के लिए आवश्यकता थी कि, नशे का सामना बेचने वालो पर सख़्ती करके उनको उनके असली ठिकाने जेल तक पहुंचाने की।

Related posts

देहरादून में दिवाली पार्टी बनी मौत की वजह! दोस्तों के बीच विवाद में 15 साल के अर्श की मौत, परिजनों ने श्रेयस और उसके साथियों पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून में दिवाली पार्टी बनी मौत की वजह! दोस्तों के बीच विवाद में 15 साल के अर्श की मौत, परिजनों ने श्रेयस और उसके साथियों पर लगाए गंभीर आरोप

November 9, 2026
देहरादून में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी किशोर पुलिस के संरक्षण में

देहरादून में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी किशोर पुलिस के संरक्षण में

November 3, 2026

इसके लिए जिले की पुलिस और एस टी एफ अपनी कमर कस चुकी है और प्रत्येक विधानसभाओं में इन दोनों ने अपने ख़ुफ़िया विभाग को एक्टिव कर रखा है और नशे के सौदागरो की जानकारी जुटा कर लगातार बिना दबाव मे आयेदिन कार्यवाही पर कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है, जो काबीले तारीफ भी है और इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को नशा मुक्त करना और राज्य के युवाओं को नशे की लत से दूर करना है।

इसी कड़ी मे एस टी एफ और किच्छा पुलिस विभाग ने अपने गुप्त सूत्रों के आधार पर, कुछ जन प्रतिनिधियों और आम जनता से मिली जानकारियों के आधार पर जाल बिछाकर कार्यवाहियो को लगातार अंजाम दिया है।

ऐसा लगता है कि, मानो जैसे प्रशासन ने एक जिद ही पकड़ ली हो नशा बेचने वालो के खिलाफ और इसमें उनको कामयाबी भी लगातार मिलती दिख रही है।

क्षेत्र मे बीती मंगलवार की शाम ऐसी ही एक कार्यवाही के बाद पूरा शहर चर्चाओ से गूंज उठा। इसकी वजह भी अहम थी। दरअसल मामला यूं था कि, पुलिस और एस टी एफ को क्षेत्र मे नशे का सामान बेचने वालो का इनपुट लगातार मिल रहा था और यहां के युवाओं मे भी पिछले कुछ समय से नशे की लत लगातार बढ़ती जा रही है।

इसको रोकने और नशा बेचने वालो को पकड़ने के मकसद से मंगलवार को किच्छा पुलिस और एस टी एफ ने एक संयुक्त कार्यवाही करते हुए प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम करीब 6 बजे नई मंडी गेट बरेली बाई पास से दो अभियुक्तों सतनाम सिंह और अमलोक मल्होत्रा (गोलू )को पकड़ा और उनकी तलाशी ली गयी, जिसमे उनके पास से 7.5 किलो अफीम बरामद हुई।

उसके बाद जब इनसे गहनता से पूछताछ की गयी तब पुलिस को इन्होने अपनी पहचान बताते हुए बताया कि, यह दोनों झारखण्ड से नशे का समान लाते थे और थोड़ी-थोड़ी मात्रा मे इसको बेचते थे और पहले भी यह ज्यादा-ज्यादा मात्रा मे अफीम ला चूके है।

इन पर कार्यवाही करना एसटीएफ के लिए भी आसान नहीं था, क्योंकि इनमे एक किच्छा नगर पालिका की पूर्व सभासद आवास-विकास और भाजपा नेत्री का पुत्र है। लेकिन कार्यवाही करने वाली टीम ने बिना दबाव मे आये ईमानदारी से कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों अभियुक्तों मे सतनाम सिंह पुत्र बलविंदर सिंह सिरसा फार्म चौकी बहेड़ी, जिला बरेली का रहने वाला है। जबकि दूसरा अमोल उपनाम गोलू मल्होत्रा किच्छा आवास-विकास का रहने वाला है। यह भाजपा नेत्री और आवास-विकास की पूर्व सभासद का पुत्र है। इस वजह से यह कार्यवाही चर्चा का विषय भी बनी हुई है।

साथ ही लोगो के मन मे एक सवाल भी आ रहा है कि, नेताओं के ही बच्चे यदि नशे के सौदागरो की साहयता करते रहेंगे तो क्षेत्र और राज्य कैसे नशे से मुक्त हो पायेगा। फिलहाल पुलिस ने उचित धराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। लेकिन सवाल अभी भी यही है कि, आखिर जिले मे नशा फैलाने वाली बढ़ी मछली आखिर कहा है और कौन है? इस पर कार्यवाही कब और कैसे सम्भव होगी।

मंगलवार की शाम एस टी एफ और पुलिस की नशे के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही से गिरफ्त मे आये भाजपा नेत्री के पुत्र की खबर से राजनितिक गलियारों मे खूब चर्चा है। ऐसे मे पार्टी के नेताओं के पुत्र व परिवारजन ही ऐसे कार्य करेंगे तो स्वाभाविक है कि, इससे ऊन नेताओं की छवि भी खराब तो होती है, जिनसे ऐसे अपराधियों का सम्बन्ध होता है। साथ ही इससे पार्टी की छवि को भी कही न कही नुकसान पहुँचता है। फिलहाल जिले में हो रही एस टी एफ और पुलिस के द्वारा ऐसी कार्यवाहियां सराहनीय है।

Previous Post

डोईवाला चीनी मील में मृतको के आश्रित को मिलनी चाहिए नोकरी: मजदूर संघ

Next Post

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में 20 हजार किलोग्राम लिक्विड ऑक्सिजन स्टोरेज़ टैंक का संचालन शुरू

Next Post
श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में 20 हजार किलोग्राम लिक्विड ऑक्सिजन स्टोरेज़ टैंक का संचालन शुरू

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में 20 हजार किलोग्राम लिक्विड ऑक्सिजन स्टोरेज़ टैंक का संचालन शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Officer, 3 civilians dead after massive gun battle breaks out in New Jersey

Officer, 3 civilians dead after massive gun battle breaks out in New Jersey

7 years ago
बड़ी खबर: UKPSC ने जारी किया 2023 का भर्ती परीक्षा कैलेंडर..

बड़ी खबर: UKPSC ने जारी किया 2023 का भर्ती परीक्षा कैलेंडर..

4 years ago
वायरल वीडियो: यहां पुलिस अधिकारी ने छात्र को जड़ा थप्पड़, हुए लाइन हाजिर, देखिए वीडियो..

वायरल वीडियो: यहां पुलिस अधिकारी ने छात्र को जड़ा थप्पड़, हुए लाइन हाजिर, देखिए वीडियो..

3 years ago
बड़ी खबर: जानिए किन किन अधिकारियो के हुए बंपर प्रमोशन

बड़ी खबर: जानिए किन किन अधिकारियो के हुए बंपर प्रमोशन

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट
  • उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.