Wednesday, September 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

राहुल गांधी की जनसभा से लौट रहे कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत

राहुल गांधी की जनसभा से लौट रहे कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत
0
SHARES
652
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में राहुल गांधी की जनसभा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार अनियंत्रित होकर कांचुला पुल के पास पैराफिट तोड़ते हुए करीब 50 मीटर नीचे नदी में गिर गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन सिंह बथ्याल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का विवरण

हादसा अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर स्थित कांचुला पुल के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, तीनों व्यक्ति पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र से कार (UK 04 Y 2999) में राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने के लिए अल्मोड़ा पहुंचे थे।

Related posts

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

September 3, 2026

सुबह 11:20 बजे पहुंचे कार्यकर्ता दोपहर 12:20 बजे मौसम खराब होने के कारण कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा द्वारा कार्यक्रम रद्द किए जाने की घोषणा के बाद वापस लौटने लगे। जनसभा स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर पार्किंग स्थल तक पैदल पहुंचकर वे कार में सवार हुए और घर के लिए रवाना हो गए।

मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुखकुंदन सिंह बथ्याल फाइल फोटो
मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुखकुंदन सिंह बथ्याल
फाइल फोटो

धौलछीना थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट के अनुसार, कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया। नदी से शव और घायलों को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।

मृतक और घायलों की जानकारी

मृतक: कुंदन सिंह बथ्याल (उम्र 70 वर्ष), नाचनी निवासी। वे मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके थे।

घायल:

गणेश कुमार (32 वर्ष)

भूपेंद्र प्रसाद (25 वर्ष)

दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कुंदन सिंह बथ्याल का राजनीतिक सफर

कुंदन सिंह बथ्याल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने नाचनी व्यापार संघ के अध्यक्ष के रूप में भी सेवा की और नाचनी में निजी स्कूल संचालित किया। उनके निधन से नाचनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने दो बेटे छोड़े हैं — एक दिल्ली में नौकरी करता है और दूसरा नाचनी में व्यापार से जुड़ा है।

विधायक बिशन सिंह चुफाल, मयूख महर हरीश धामी, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, पूर्व विधायक मीना गंगोला समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Previous Post

राजस्थान से आए अपराधियों का उत्तराखंड में खेल खत्म! देहरादून पुलिस ने किया एनकाउंटर

Next Post

बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन रास्ते में पल्टा, एक महिला की मौत 17 घायल

Next Post
बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन  रास्ते में पल्टा, एक महिला की मौत 17 घायल

बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन रास्ते में पल्टा, एक महिला की मौत 17 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Big breking : धामी सरकार का कड़ा संदेश, उत्तराखण्ड में होली पर मिलावटी उत्पाद बेचे तो खैर नहीं

Big breking : धामी सरकार का कड़ा संदेश, उत्तराखण्ड में होली पर मिलावटी उत्पाद बेचे तो खैर नहीं

2 years ago
लॉकडाउन: सब्जी के ट्रक में स्मैक की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लॉकडाउन: सब्जी के ट्रक में स्मैक की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

6 years ago
बुर्का पहना के नाबालिग बहनों को घुमा रहे थे युवक, मचा हड़कंप

गेस्ट हाउस में टिहरी की युवती के साथ अपत्तिजनक स्थिति में मिला मुस्लिम युवक, मोबाइल में मिले अन्य युवतियों की अश्लील फोटोज

9 months ago
पत्रकार मदन मोहन सती बने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार

पत्रकार मदन मोहन सती बने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट
  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.