Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

अमर उजाला के पत्रकार खनन माफिया से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद। संस्थान ने की दोनों की छुट्टी

अमर उजाला के पत्रकार खनन माफिया से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद। संस्थान ने की दोनों की छुट्टी
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमर उजाला के पत्रकार खनन माफिया से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद। संस्थान ने की दोनों की छुट्टी

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी
नंबर वन का ढोल पीटने वाला दैनिक अखबार ‘अमर उजाला’ का ब्यूरो चीफ और एक रिपोर्टर रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। चौतरफा किरकिरी होने के बाद अब अमर उजाला ने दोनों रिपोर्टरों को बाहर कर दिया है।
हाल ही में अमर उजाला अखबार के देहरादून यूनिट से जुड़े हरिद्वार के ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा एवं उनके सहयोगी पत्रकार जोगेंद्र मावी का हरिद्वार में खनन माफियाओं से सांठ-गांठ करते हुए और रिश्वत लेने का एक स्टिंग वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि, ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा खनन माफियाओं से अवैध खनन की खबर ना छापने की एवज में दस हजार रुपए रिश्वत ले रहा है।

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026

ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा खनन माफियाओं से खबर नहीं छापने के लिए डील करता देखा जा रहा है। खनन माफिया राकेश शर्मा को टेबल के नीचे से दस हजार नगद रिश्वत देता साफ देखा जा रहा है। राकेश शर्मा खनन माफिया से कहता है कि, इतने पैसे में नहीं होगा! इस पर खनन माफिया का जवाब होता है कि, अभी यह रख लो महीने महीने के आपको मिलता रहेगा। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ती है और राकेश शर्मा खनन माफिया को आश्वस्त करते हुए कहता है कि, यदि कोई विभाग की दिक्कत होगी तो मैं तुम्हें पहले से ही इन्फॉर्म कर दूंगा। अगर हमारा ग्रामीण संवाददाता इस अवैध खनन की खबर भी भेजता है तो मैं उसे प्रकाशित नहीं करूंगा।

अमर उजाला अखबार के ब्यूरो चीफ एवं रिपोर्टर का यह वीडियो सामने आने के बाद ‘नंबर वन’ का दावा करने वाले इस अखबार के पत्रकार एक बार फिर ‘नंबरी’ साबित हुए हैं। वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि, अमर उजाला के ब्यूरो कार्यालय में किस प्रकार का भ्रष्टाचार है। ग्रामीण संवाददाता अपने रिस्क पर प्रभारियों को खबर भेजते हैं लेकिन उनके ब्यूरो चीफ और संपादक पहले से ही पैसे खा कर बैठे हैं और खबर प्रकाशित नहीं करते। स्टिंग वीडियो के सामने आने के बाद से इस नामी-गिरामी अखबार की बड़ी किरकिरी हो रही है।

रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद से संस्थान ने इन दोनों पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन पिछले कुछ समय से इस अखबार के कुछ पत्रकार लगातार सुर्खियों में रहे हैं। कुछ माह पहले अमर उजाला अखबार के ऋषिकेश ब्यूरो चीफ महेंद्र यादव का भी एक स्टिंग सामने आया था। जिसके बाद महेंद्र यादव रंगदारी के मामले में जेल भी गए। कुछ समय पहले देहरादून के सिटी प्रभारी आफताब अजमत का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। एक ही अखबार से जुड़े तमाम प्रकरणों के बाद मीडिया जगत में भी अमर उजाला के प्रति आक्रोश है।

Previous Post

हाथरस की घटना पर सतपुली में “आप” ने कैंडिल मार्च निकाल लगाए कई नारे

Next Post

थराली में उच्च शिक्षा मंत्री ने किया 4 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास। मौके पर विधायक सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, जांच में पुलिस

बड़ी खबर : कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, जांच में पुलिस

2 years ago
बड़ी खबर : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के करीबी लक्ष्मी राणा से ईडी की पूछताछ

बड़ी खबर : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के करीबी लक्ष्मी राणा से ईडी की पूछताछ

2 years ago
बड़ी खबर: चर्चित IPS प्रवीण सूद होंगे CBI के नए चीफ। जानिए कौन है प्रवीण सूद

बड़ी खबर: चर्चित IPS प्रवीण सूद होंगे CBI के नए चीफ। जानिए कौन है प्रवीण सूद

3 years ago
न्यारवैली एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारम्भ। हर साल आयोजित होगा फेस्टिवल, बनेगा एडवेंचर ट्रेनिंग सेन्टर

न्यारवैली एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारम्भ। हर साल आयोजित होगा फेस्टिवल, बनेगा एडवेंचर ट्रेनिंग सेन्टर

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड के इस जिले में आया भूकंप, मचा हड़कंप

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.