Wednesday, April 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल हुए मैठाणी परिवार के सेवा भाव से प्रभावित

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल हुए मैठाणी परिवार के सेवा भाव से प्रभावित
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल हुए मैठाणी परिवार के सेवा भाव से प्रभावित

 

Related posts

केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल

केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल

April 29, 2026
गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

April 28, 2026

देहरादून। यह सर्वविदित है कि, कोरोना वायरस की बीमारी एक वैश्विक महामारी के रूप में घोषित है। ऐसे में जहां पूरी दुनियां बीमारी से निपटने में जुटी है, वहीं दुनियांभर में समाज में अनेकों जागरूक लोग अपनी-अपनी सेवा भी जरूरतमंद लोगों के जीवन बचाने में प्रदान कर रहे हैं। लेकिन बात अगर देश में उत्तराखंड राज्य की हो तो यहां बीते 23 दिनों से लगातार गरीबों की सेवा में जुटा है एक ऐसा परिवार जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

इन परिवार की खासबात यह है कि, समाजसेवी शशि भूषण मैठाणी (11)वर्षीय बेटी यशस्विनी और (14) वर्षीय बेटी मनस्विनी हर रोज सैकड़ों राशन की किट गरीबों के घर-घर पहुंचाने के लिए तैयार करती हैं। जबकि उनके पिता शशि भूषण मैठाणी सुबह से लेकर शाम तक हर वक़्त जरूरमंद परिवारों की एक फोन कॉल पर तुरन्त कई किलोमीटर दूर-दूर तक जाकर उन्हें रसद आपूर्ति करते हैं।सोशल मीडिया पर आजकल मैठाणी परिवार की यह दो बेटियां न सिर्फ प्रदेश में बल्कि प्रदेश के बाहर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हजारों लोग इस परिवार के अनूठे सेवाभाव को अपनी-अपनी फेसबुक वॉल व व्हाट्सप के मार्फ़त फॉरवर्ड अथवा शेयर कर चुके है। हालाँकि पूरे प्रदेश में सैकड़ों संगठन अलग-अलग समूह में सेवा दे रहे हैं। परन्तु यह परिवार अकेले दम पर लगातार 23 दिनों से गरीबों की सेवा में जुटा है।

मजेदार बात यह है कि, दो नन्हें हाथों से की जाने वाली सेवा से क्या आम और क्या खास सभी प्रभावित हो रहे हैं।
और यही वजह रही अब इस परिवार के समर्पण से प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल खासा प्रभावित हुए हैं। अग्रवाल ने बाकायदा यूथ आइकॉन क्रिएटिव फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष समाजसेवी शशि भूषण मैठाणी एवं उनकी दोनों बेटियों यशस्विनी और मनस्विनी के नामों का जिक्र करते हुए पत्र जारी कर इस परिवार की प्रशंसा की है। साथ ही चिंता व्यक्त करते हुए इस परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचने की भी सलाह दी है।शशि भूषण मैठाणी ने बताया कि, लगभग 12 दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जी के स्टाफ से उन्हें फोन कॉल भी आई थी, और तब भी उन्होंने सराहना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष की ओर से संदेश दिया कि, सेवा के साथ-साथ खुद व परिवार के सदस्यों का भी विशेष ध्यान रखना। श्री मैठाणी ने यह भी बताया कि, जब ऊँचे ओहदे पर बैठे सम्मानित व्यक्तियों द्वारा आपको रिकॉनाईज किया जाता है तो निःसन्देह खुशी मिलती है, और जो काम हम करते हैं उसमें और अधिक समर्पण का भाव जागृत होता है व कई गुना उत्साह एवं ऊर्जा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मिले पत्र में प्रशंसा भी है और चिंता भी ऐसा संग्रहणीय पत्र मुझे ताउम्र याद रहेगा। यह पत्र मुझे बेहद भावनात्मक लगा। शशि भूषण ने बताया कि, पत्र के ऊपर सुनहरा अशोक का निशान देखकर दोनों बेटियां भी बेहद खुश हैं।

● विधानसभा अध्यक्ष ने यह लिखा है पत्र में:-

प्रिय श्री मैठाणी जी,
मैं बराबर विभिन्न समाचार तंत्रों व सोशलमीडिया के मार्फ़त आपके रचनात्मक लेखन के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों पर नजर रखता हूँ। आप निरंतर समाज में जागरूकता लाने के लिए प्रेरक भूमिका में नजर आते हैं।
वर्तमान में कोरोना कोविड- 19 की वैश्विक महामारी के बीच भी आप अपनी दोनों बेटियों मनस्विनी और यशस्विनी के साथ मिलकर लगातार गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर राशन पहुंचा रहे हैं। जिसकी सर्वत्र भूरी-भूरी प्रशंसा भी हो रही है। और मैं भी आप व आपकी दोनों बेटियों को इस नेक कार्य के लिए साधुवाद देता हूँ।

साथ ही आपसे यह आग्रह करूँगा आप इस दरमियान अपने साथ-साथ अपनी दोनों बेटियों व परिवारजनों के स्वास्थ्य का विशेष ख़याल भी रखें। मुझे आप जैसे जागरूक व्यक्ति से पूरी उम्मीद है कि, आप कोरोना के संक्रमण से बचने के सभी उपाय भी प्रयोग कर रहे होंगे। पुनः आपके निःस्वार्थ सेवा भाव के लिए अनेकों अनेक शुभकामनाएं।

Previous Post

नव दंपत्ति ने लगाया मौत को गले। जंगल में लटके मिले शव

Next Post

उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले। 20 अप्रैल से जानिए किन चीजों में मिलेगी छूट

Next Post
सचिव सुधांशु के खिलाफ बगावत का बिगुल

उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले। 20 अप्रैल से जानिए किन चीजों में मिलेगी छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वीडियो: सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान ने जड़ा थप्पड़, देखिए वीडियो 

वीडियो: सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान ने जड़ा थप्पड़, देखिए वीडियो 

2 years ago
देवप्रयाग अलकनंदा नदी में स्वीकृत खनन के पीछे अवैध बाजार, प्रशासन मौन

देवप्रयाग अलकनंदा नदी में स्वीकृत खनन के पीछे अवैध बाजार, प्रशासन मौन

4 years ago
बड़ी खबर: दारुल उलूम वक्फ बोर्ड देवबंद के प्रतिनिधिमण्डल ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की भेंट    

बड़ी खबर: दारुल उलूम वक्फ बोर्ड देवबंद के प्रतिनिधिमण्डल ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की भेंट   

2 years ago
हल्द्वानी जेल में खूनी संघर्ष। एक कैदी की मौत तो दूसरे पर हत्या का मुकदमा

हल्द्वानी जेल में खूनी संघर्ष। एक कैदी की मौत तो दूसरे पर हत्या का मुकदमा

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल
  • गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल
  • उत्तराखंड ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस विभाग में पसरा मातम

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल

केदारनाथ हेली टिकट स्कैम: फर्जी वेबसाइट से करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी दोषी, तीन-तीन साल की जेल

April 29, 2026
गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

गजब उत्तराखंड में श्मशान घाट में रचाई शादी,वीडियो हुआ वायरल

April 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.