Friday, July 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

Exclusive: मुख्यमंत्री के विभाग में बड़ा घोटाला। सामान्य श्रेणी के 17 पदों पर कर डाला 19 लोगों का चयन

Exclusive: मुख्यमंत्री के विभाग में बड़ा घोटाला। सामान्य श्रेणी के 17 पदों पर कर डाला 19 लोगों का चयन
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री के विभाग में बड़ा घोटाला। सामान्य श्रेणी के 17 पदों पर कर डाला 19 लोगों का चयन

 

Related posts

उत्तराखंड कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

उत्तराखंड कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

July 5, 2026
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के 5 साल पूरे, 4 जुलाई से ‘सेवा सप्ताह’ शुरू – विकास की नई ऊंचाइयों की ओर

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के 5 साल पूरे, 4 जुलाई से ‘सेवा सप्ताह’ शुरू – विकास की नई ऊंचाइयों की ओर

June 30, 2026

– उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की नियुक्तियों में एक बार फिर हुआ घोटाला

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण और नियुक्ति घोटालों का तो जैसे चोली-दामन का साथ है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण में अब तक हुयी कोई भी नियुक्ति घोटाले से अछूती नहीं रही है। मुख्यमंत्री के विभाग में इस प्रकार बार-बार नियुक्ति घोटालों के होने से जीरो टॉलरेंस पर कई सवाल खडे हो रहे हैं। उत्तरकाशी के एक पाठक द्वारा यह पूरा प्रकरण संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने हमें बताया कि, प्राधिकरण ने मास्टर ट्रेनर खोज एवं बचाव के 30 पदों की विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें उर्ध्व आरक्षण के अनुसार 17 पद सामान्य श्रेणी (General), 03 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 05 पद अनुसूचित जाति (SC), 04 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 01 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के थे।

प्राधिकरण ने 25 पदों के लिये 10 फरवरी 2020 को साक्षात्कार करवाया और 25 पदों के लिये ही 03 अप्रैल 2020 को परिणाम घोषित किये। जिसमें अनुसूचित जाति (SC) के 05 पदों के लिये कोई परिणाम घोषित नहीं किये गये हैं, संभवतः इन्हीं 05 पदों के साक्षात्कार नहीं कराये गये थे, इसीलिए 25 पदों के ही परिणाम घोषित किये गये हैं। प्रकाशित की गयी विज्ञप्ति के अनुसार सामान्य श्रेणी के 17 ही पद थे। लेकिन 03 अप्रैल 2020 को घोषित किये गये परिणाम के अनुसार सामान्य श्रेणी में 17 की जगह 19 लोगों का चयन किया गया है। अब बडा सवाल यह है कि, जब सामान्य श्रेणी के 17 ही पद थे, तो फिर सामान्य श्रेणी में 19 लोगों का चयन कैसे कर दिया गया?

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 03 पद थे। लेकिन घोषित किये गये परिणाम के अनुसार 03 पदों में से केवल 01 पद पर ही एक व्यक्ति का चयन किया गया है। बाकी 02 पदों पर EWS श्रेणी के अन्य किसी व्यक्ति का चयन नहीं किया गया है। संभवतः आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 02 रिक्त पदों को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित करके उसमें सामान्य श्रेणी के 02 अतिरिक्त लोगों का चयन किया गया है। यदि प्राधिकरण ने EWS के 02 रिक्त पदों को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित किया है, तो यह नियमविरुद्ध है। क्योंकि EWS श्रेणी का आरक्षण उर्ध्व आरक्षण है और उर्ध्व आरक्षण को दूसरी श्रेणी में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। केवल क्षैतिज आरक्षण में महिला को उसी श्रेणी के पुरुष में परिवर्तित किया जा सकता है।

उत्तराखंड सरकार ने 05 फरवरी 2019 को सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से गरीब लोगों के लिये राज्य की भर्तियों में 10% उर्ध्व आरक्षण की व्यवस्था करते हुये शासनादेश जारी किया था। इस शासनादेश के उपधारा (1) के बिंदु संख्या 03 में उल्लेखित किया गया है कि, “इस श्रेणी के लिये आरक्षित कोई रिक्ति बिना भरे रह जाये तो उस श्रेणी से सम्बंधित व्यक्तियों में से ऐसी रिक्ति को भरने के लिये विशेष भर्ती की जायेगी” अर्थात बैकलॉग भर्ती की जायेगी। इसका सीधा मतलब है कि, EWS श्रेणी के पदों के रिक्त रहने की स्थिति में इन पदों को अगली भर्ती किये जाने तक रिक्त ही रखा जाना होगा और उन्हें किसी दूसरी श्रेणी में परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा।

लेकिन प्राधिकरण ने EWS श्रेणी के शेष 02 पदों को यदि रिक्त रखा है, तो सामान्य श्रेणी के 17 पदों पर 19 लोगों का चयन नियमविरुद्ध किया गया है, और यदि EWS श्रेणी के शेष 02 पदों को रिक्त ना रखते हुये उन्हें सामान्य श्रेणी में परिवर्तित कर दिया गया है तो यह भी नियमविरुद्ध है। क्योंकि उर्ध्व आरक्षण को परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। यदि इन 02 पदों को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित किया गया है तो यह 05 फरवरी 2019 को उत्तराखंड सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े हुये सामान्य श्रेणी के गरीब लोगों के लिये दिये गये 10% आरक्षण का उलंघन है और शासनादेश की उपधारा 05 के अनुसार दंडनीय है।

इस प्रकार एक बार फिर से माननीय मुख्यमंत्री के विभाग में नियुक्ति घोटाला हुआ है और घोटाले के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अधिकारों पर भी सेंध लगाई गयी है। अब देखते हैं कि, माननीय मुख्यमंत्री जी की इस नियुक्ति घोटाले में क्या प्रतिक्रिया होगी और उनके द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अधिकारों का संरक्षण किया जायेगा या फिर अपने विभाग के अधिकारियों को संरक्षण दिया जायेगा।

Previous Post

गजब वीडियो: तमाम नियमों को ताक पर रख भीड जुटाते भाजपा नेता

Next Post

स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने हेतु क्षेत्रवासियों ने भेजा सांसद को खुला पत्र

Next Post
स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने हेतु क्षेत्रवासियों ने भेजा सांसद को खुला पत्र

स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने हेतु क्षेत्रवासियों ने भेजा सांसद को खुला पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आचार संहिता में स्थानांतरित हुए शिक्षक उड़ा रहे विभागीय आदेशों की धज्जियां

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के लाइजनर अफसर को शासन ने किया निलंबित।

6 years ago

China To Build Indonesia’s Longest Bridge In North Kalimantan

4 years ago
उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलों में बारिश, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलों में बारिश, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

1 month ago
बिग ब्रेकिंग: अब इस विभाग में बंपर  ट्रांसफर। देखें लिस्ट.

बिग ब्रेकिंग: अब इस विभाग में बंपर  ट्रांसफर। देखें लिस्ट.

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में भाभी ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से करवाया दुष्कर्म
  • 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों की रहेगी छुट्टी
  • बदरीनाथ धाम चोरी प्रकरण में निजी सहायक परमोद नौटियाल की बढ़ी मुश्किलें,निलंबन के बाद अब मुकदमा दर्ज

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में भाभी ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से करवाया दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में भाभी ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर देवर से करवाया दुष्कर्म

July 10, 2026
9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों की रहेगी छुट्टी

9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों की रहेगी छुट्टी

July 8, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.