Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home शिक्षा

बड़ी खबर: स्कूलों व बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रधानाचार्यों की भूमिका व उत्तरदायित्वों पर हुआ मंथन..

बड़ी खबर: स्कूलों व बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रधानाचार्यों की भूमिका व उत्तरदायित्वों पर हुआ मंथन..
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: स्कूलों व बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रधानाचार्यों की भूमिका व उत्तरदायित्वों पर हुआ मंथन..

  •  एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के वार्षिक अधिवेशन में विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  •  शिक्षा की गुणवत्ता, स्कूलों में प्रधानाचार्यों की महत्वपूर्णं भूमिका व स्कूलों को रोल माॅडल बनाए जाने पर हुआ मंथन

देहरादून:  स्कूली शिक्षा को और आधुनिक व प्रखर बनाने में प्रधानाचार्यों की भूमिका सबसे महत्वपूर्णं है। वर्तमान परिवेश में आधुनिक शिक्षा में शिक्षाव्दिों को नित नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय स्तर पर एक प्रधानाचार्य की भूमिका बेहद महत्वपूर्णं होती है। प्रधानाचार्य एक स्कूल का नीति निर्धारक होता है। अपनी सही सोच व सही निर्णय लेकर वह एक स्कूल को आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में शिखर तक पहुंचा सकता है। प्रधानाचार्य की यह जिम्मेदारी होती है कि वह अध्यापकों व छात्र-छात्राओं के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं को दूर करे, साथ ही देश-विदेश की स्कूली शिक्षा में हो रहे क्रांतिकारी बदलावों से उन्हें रूबरू भी करवाता है।

Related posts

15 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम

15 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम

August 11, 2026
दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

August 8, 2026

ऐसे कई महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर विशषज्ञों ने अपने विचार सांझा किए। अवसर था एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के स्कूलों के वार्षिक अधिवेशन का। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली के एसजीआरआर स्कूलों के 100 से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्याें ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रधानाचार्यों का एक नया विज़न देखने को मिला व यह समझने का अवसर मिला कि प्रधानाचार्य कुछ गुणों का विकास कर किन किन आयामों में अपनी उपयोगिता साबित कर सकते हैं व अपने स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल बना सकते हैं।

श्री गुरु राम राय एजकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित एसजीआरआर स्कूलों की वार्षिक प्रधानाचार्य अधिवेशन का मंगलवार को आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में प्रधानाचार्यों की भूमिका एवम् उत्तरदायित्व विषय पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ रणवीर सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, सीबीएसई, देहरादून ने दीप प्रज्जवलित कर किया। एसजीआरआर पटेल नगर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने स्वागत अभिभाषण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि डाॅ रणवीर सिंह ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा का ऐसा माॅडल तैयार किया जाना चाहिए कि कोचिंग सेंटरों में जाकर बच्चे को कोचिंग का सहारा न लेना पड़े। उन्होंने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के स्कूलों की सराहना करते हुए एसजीआरआर स्कूलों को गुणवत्तापरक शिक्षा का माॅर्डन एवम् आधुनिक सेंटर बताया। शिक्षक व अभिभावक बच्चों के ज्ञान स्तर बढ़ाने के लिए मोबाइल के स्थान शैक्षणिक पोर्टल व एजुकेशनल चैनलों को प्राथमिकता दें।

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के उपाध्यक्ष डाॅ आर.पी. ध्यानी ने कहा एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित स्कूलों का माॅडल प्रधानाचार्यों के अनुकूल है। प्रधानाचार्य एक कुशल प्रशासक की तरह अपने सकारात्मक विचारों व निर्णयों को कियान्वित करवाकर स्कूल व छात्र हितों में निर्णय ले सकता है।
वीणा रावत, आजीवन सदस्य, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने कहा कि मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज कुशल प्रशासक के रूप में हम सभी के प्रेरणास्त्रोत हैं। यही कारण है कि एसजीआरआर के स्कूलों को सही दिशा प्राप्त होती है, स्कूल के प्रधानाचार्य शिक्षण प्रशासनिक कार्यों में सुगम समन्वय बनाकर प्रगतिशील कार्यों में अपना शत प्रतिशत योगदान दे पाते हैं।

डाॅ प्रतिभा अत्री, प्रधानाचार्या एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स ने कहा कि प्रधानाचार्यों में साथी शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने का जुनून होना चाहिए। ए.के कंडवाल, प्रधानाचार्य, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल गाजियाबाद ने कहा परीक्षा परिणामों में बच्चे कैसे सामान्य से बेहतर व बेहतर से श्रेष्ठ परिणाम की ओर जा सकते हैं इस बारे में महत्वपूर्णं जानकारियों सांझा कीं। उन्होंने स्कूल में रिकाॅर्ड कीपिंग, फाइलों के रखरखाव के बारे में भी महत्वपूर्णं सूचनाएं सांझा की।
कविता सिंह, प्रधानाचार्या, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब ने नई शिक्षा नीति पर महत्वपूर्णं जानकारियां दीं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के शिक्षा अधिकारी विनय मोहन थपलियाल ने स्कूल प्रशासन के अन्तर्गत आने वाली परेशानियों व उनके निस्तारण के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया।

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के शिक्षा अधिकारी एच एस शर्मा ने स्कूल के गुणवत्तापरक व संख्याप्रद परीक्षा परिणाम पर मार्गदर्शन किया। जेएस खत्री ने लेखा प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी। मुख्य वित्त नियंत्रक मनोज जखमोला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया। मंच संचालन डाॅ सुनीता रावत, प्रधानाचार्या एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, वसंत विहार ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसजीआरआर एसजीआरआर एजुकेशन के पदाधिकारयों, शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एसजीआरआर एजुकेशन मिशन से जुड़े गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

गुड न्यूज: ऊर्जा निगम की पहल। अब हाथों हाथ मिलेगा बिजली कनेक्शन..

Next Post

बड़ी खबर: CBSE ने देहरादून रीजनल के 10 स्कूलों की मान्यता की रद्द। ये है स्कूलों की लिस्ट

Next Post
बड़ी खबर: CBSE ने देहरादून रीजनल के 10 स्कूलों की मान्यता की रद्द। ये है स्कूलों की लिस्ट

बड़ी खबर: CBSE ने देहरादून रीजनल के 10 स्कूलों की मान्यता की रद्द। ये है स्कूलों की लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्सक्लूसिव: 29 मार्च से शुरू होगा विधानसभा का पहला सत्र

गजब : सरकारी विभागों मे 3 साल की अवधि से पहले खाली पड़े पद समाप्त होंगे।

4 years ago
बड़ी खबर: खत्म होंगे अंग्रेजों के बनाएं अपराधिक कानून, जुलाई से लागू होंगे नए अपराधिक कानून..

बड़ी खबर: खत्म होंगे अंग्रेजों के बनाएं अपराधिक कानून, जुलाई से लागू होंगे नए अपराधिक कानून..

2 years ago
सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र; डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही किया लाईसेंस निलम्बित

जल संकट का समाधान अब प्रोएक्टिव मोड में, डीएम सविन बंसल की सख्त मॉनिटरिंग

1 year ago
बड़ी खबर: SGRR विश्विविद्यालय का पैरामेडिकल कॉलेज कोटद्वार की जनता के लिए स्वर्णिम सौगात: विस अध्यक्ष

बड़ी खबर: SGRR विश्विविद्यालय का पैरामेडिकल कॉलेज कोटद्वार की जनता के लिए स्वर्णिम सौगात: विस अध्यक्ष

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.