Monday, November 16, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

उत्तराखंड : उच्च न्यायालय ने जिला जज को किया निलंबित, यह है वजह ।

उत्तराखंड : उच्च न्यायालय ने जिला जज को किया निलंबित, यह है वजह ।
0
SHARES
306
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नैनीताल :  उच्च न्यायालय  ने रुद्रप्रयाग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल को तत्काल प्रभाव से जांच होने तक निलंबित कर दिया है। उन पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार (सतर्कता) रहते हुये अपने अधीन कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का उत्पीड़न करने का आरोप है। आरोप है कि इस उत्पीड़न से त्रस्त होकर कर्मचारी ने ठीक एक वर्ष पहले 3 जनवरी 2023 को विषपान कर लिया था। निलंबन की अवधि में वह जिला एवं सत्र न्यायालय चमोली में संबंद्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड : अयोध्या के लिए हल्द्वानी से हुई बस सेवा शुरू, जाने क्या है किराया।

Related posts

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन! देहरादून-हरिद्वार के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा माहौल

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन! देहरादून-हरिद्वार के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा माहौल

November 16, 2026
धारी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 गाड़ियों को मिलेगी जगह

धारी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 गाड़ियों को मिलेगी जगह

November 16, 2026

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी की ओर से निलंबन आदेश जारी हुआ है। आदेश में कहा गया है कि अनुज कुमार संगल के खिलाफ कुछ आरोपों पर अनुशासनात्मक जांच पर विचार किया जा रहा है। उनके खिलाफ उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम 2003 के नियम 7 के तहत नियमित जांच शुरू की जाएगी इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉 महिला से इंस्टाग्राम के माध्यम बना दोस्त जान से मारने की दे रहा है धमकी।

अनुज संगल पर आरोप है कि रजिस्ट्रार (सतर्कता) के रूप में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में तैनाती के दौरान उन्होंने अपने आवास पर तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरीश अधिकारी को नियमित रूप से डांट-फटकार कर सुबह आठ से रात 10 बजे तक और उससे भी अधिक समय तक ड्यूटी करने को लेकर परेशान किया गया। संघल पर आरोप है कि उन्होंने अनुशासन समिति को अपने 18 नवंबर 2023 को दिये गये जवाब में कर्मचारी के कार्य समय और कार्य की प्रकृति के संबंध में गलत तथ्य बताकर अनुशासनात्मक प्राधिकारी को गुमराह करने का प्रयास किया।

साथ ही शिकायतकर्ता के अर्जित अवकाश की मंजूरी की प्रक्रिया में देरी करके अपने अधिकार का दुरुपयोग किया गया। परिणामस्वरूप उसका वेतन समय पर नहीं निकाला जा सका। इस प्रताड़ना के कारण पीड़ित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने तीन जनवरी 2023 को उनके आवास के सामने जहर खाया था। किंतु आरोपित न्यायिक अधिकारी के द्वारा अनुचित प्रभाव का उपयोग करके चतुर्थ श्रेणी कर्मी द्वारा जहर खाने के पूरे मामले को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश से छिपाने का प्रयास भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड: इन दस पदों पर होगी भर्ती, सीएम धामी ने की घोषणा।

उच्च न्यायालय की ओर से कहा गया है कि किसी भी अधीनस्थ को परेशान करना और सेवा से हटाने की धमकी देना एक न्यायिक अधिकारी के लिए अमानवीय आचरण और अशोभनीय है और उत्तराखंड सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 2002 के नियम-3(1) और 3(2) के तहत कदाचार है। किसी कर्मचारी की छुट्टी स्वीकृत करने की प्रक्रिया में जानबूझ कर देरी करना, उसका वेतन रोकना और गलत व्यवहार करके अधीनस्थ को जहर खाने जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर करना भी एक अमानवीय व्यवहार है।

Previous Post

उत्तराखंड : अयोध्या के लिए हल्द्वानी से हुई बस सेवा शुरू, जाने क्या है किराया।

Next Post

उत्तराखंड :पुलिस महकमे में हुए तबादले, देखें किसको भेजा कहां।

Next Post
उत्तराखंड :पुलिस महकमे में हुए तबादले, देखें किसको भेजा कहां।

उत्तराखंड :पुलिस महकमे में हुए तबादले, देखें किसको भेजा कहां।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुस्साहस: राजधानी में नकली पिस्टल लहरा कर बदमाशी दिखानी पड़ी महंगी, पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता..

दुस्साहस: राजधानी में नकली पिस्टल लहरा कर बदमाशी दिखानी पड़ी महंगी, पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता..

3 years ago
एक्सक्लूसिव: UKSSSC भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह के आखिर कौन है हकीम

एक्सक्लूसिव: UKSSSC भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह के आखिर कौन है हकीम

4 years ago
देहरादून में पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत, बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

देहरादून में पंकज मित्तल की संदिग्ध मौत, बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

3 weeks ago
कोविड अलर्ट : उत्तराखंड में बढ़ने लगा है करना, दो नए मामले आए सामने।

कोविड अलर्ट : उत्तराखंड में बढ़ने लगा है करना, दो नए मामले आए सामने।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन! देहरादून-हरिद्वार के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा माहौल
  • धारी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 गाड़ियों को मिलेगी जगह
  • छठ पूजा के दौरान हरिद्वार में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूबने लगे पिता-पुत्र, PAC जवानों ने देवदूत बनकर बचाई जान

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन! देहरादून-हरिद्वार के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा माहौल

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन! देहरादून-हरिद्वार के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा माहौल

November 16, 2026
धारी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 गाड़ियों को मिलेगी जगह

धारी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 गाड़ियों को मिलेगी जगह

November 16, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.